ICC Women’s World Cup 2025 – आपको बता दे महिला क्रिकेट के फैंस के लिए ICC Women’s World Cup 2025 (ICC Women’s World Cup 2025 Schedule) का रोमांच अब और बढ़ गया है। बता दे टूर्नामेंट का आयोजन 30 सितंबर से शुरू होकर 2 नवंबर तक चलेगा। हालांकि हाल ही में वर्ल्ड कप के शेड्यूल में कुछ बदलाव किए गए हैं। क्योंकि पहले बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाले मैच अब मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में आयोजित किए जाएंगे। तो आइये इस बारे में विस्तार से जाने।
बेंगलुरु में हुई भगदड़ घटना के बाद शेड्यूल में बदलाव
दरअसल, ICC Women’s World Cup 2025 शेड्यूल में बदलाव का कारण बेंगलुरु में हाल ही में हुई भगदड़ घटना के बाद कर्नाटक सरकार का कड़ा रवैया है। लेकिन शेड्यूल में बदलाव के बावजूद मैचों की तारीखों में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। बता दे वर्ल्ड कप का पहला मुकाबला भारत और श्रीलंका के बीच होगा। और तो और दोनों देश मिलकर इस वर्ल्ड कप की मेजबानी कर रहे हैं। वहीं टूर्नामेंट के लिए कुल पांच स्टेडियम का चयन किया गया है।
Also Read – हो गया फाइनल, कौन होगा रोहित शर्मा के बाद टीम इंडिया का ODI कप्तान? खुद BCCI ने दिया जवाब
इनमें शामिल हैं:
- ACA स्टेडियम, गुवाहाटी
- होलकर स्टेडियम, इंदौर
- डीवाई पाटिल स्टेडियम, नवी मुंबई
- ADA-VDCA स्टेडियम, विशाखापत्तनम
- आर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो (श्रीलंका)
नए शेड्यूल कुछ इस प्रकार है
इसके अलावा ICC Women’s World Cup 2025 के नए शेड्यूल के अनुसार भारत में गुवाहाटी, इंदौर, विशाखापत्तनम और नवी मुंबई में मैच होंगे, जबकि श्रीलंका में कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में भी मुकाबले खेले जाएंगे। जबकि पहला सेमीफाइनल 29 अक्टूबर को गुवाहाटी या कोलंबो में और दूसरा 30 अक्टूबर को नवी मुंबई में खेला जाएगा। साथ ही फाइनल मुकाबला 2 नवंबर को नवी मुंबई या कोलंबो में होगा।
वहीं गौर करने वाली बात ये भी है कि आईसीसी (ICC) के चेयरमैन जय शाह ने नवी मुंबई को शामिल किए जाने पर अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि नवी मुंबई महिला क्रिकेट का एक अहम केंद्र बनता जा रहा है। इसके अलावा इंटरनेशनल मैचों और विमेंस प्रीमियर लीग में यहां दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स देखा गया है। वहीं उनके अनुसार, यही ऊर्जा ICC Women’s World Cup 2025 में भी देखने को मिलेगी।
टीम इंडिया के मुकाबले और तारीखें:
- 30 सितंबर, गुवाहाटी: भारत vs श्रीलंका
- 5 अक्टूबर, कोलंबो: भारत vs पाकिस्तान
- 12 अक्टूबर, स्थान TBD: भारत vs ऑस्ट्रेलिया
- 19 अक्टूबर, स्थान TBD: भारत vs इंग्लैंड
- 26 अक्टूबर, नवी मुंबई: भारत vs बांग्लादेश
टीम इंडिया की तैयारियां
टीम इंडिया इस ICC Women’s World Cup 2025 में शानदार प्रदर्शन करने के इरादे से उतरेगी। साथ ही शुरुआती मैच से ही भारतीय महिला क्रिकेट टीम को फैंस का पूरा समर्थन मिलेगा। इसके अलावा पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया जैसे बड़े प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ मुकाबले रोमांचक होने वाले हैं।
वहीं लीग के आखिरी मैच में बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया को अपनी मजबूत बल्लेबाजी और गेंदबाजी दिखाने का मौका मिलेगा। इस ICC Women’s World Cup 2025 का आयोजन महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। और तो और टीम इंडिया की रणनीति और खिलाड़ी फॉर्म का प्रदर्शन पूरे टूर्नामेंट में अहम भूमिका भी निभाएगा।
भारतीय महिला टीम:
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), प्रतिका रावल, हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, रेणुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी, ऋचा घोष (विकेटकीपर), क्रांति गौड़, अमनजोत कौर, राधा यादव, श्री चरणी, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर) और स्नेह राणा
Also Read – Asia Cup से पहले आई बुरी खबर, Shubman Gill चोटिल होकर टूर्नामेंट से हुए बाहर, रिप्लेसमेंट का भी हुआ ऐलान