Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

बची 8 टीमों में से किसे जीतने होंगे कितने मुकाबले? प्लेऑफ में पहुंचने के लिए समझें सभी टीमों का गणित 

Which of the remaining 8 teams will have to win how many matches? Understand the maths of all the teams to reach the playoffs

Playoff: आईपीएल 2025 (IPL 2025) का कारवां अब अपने आखिरी सफर की तरफ़ पहुंच चुका है. जहाँ पर अब टीमों के लिए हर एक मुकाबला काफी अहम होने वाला है और अगर अब यहाँ से एक भी हार टीमों के लिए प्लेऑफ (Playoff) का दरवाजा बंद हो जायेगा. कुछ टीमों के लिए तो अभी करो या मरो वाली स्थिति बनी हुई है जबकि कुछ के लिए अभी गलती की गुंजाईश बची हुई है. हालांकि अभी आईपीएल फाइनल में लिए तीन हफ्ते का समय बचा है लेकिन कुछ टीमें अभी से ही टूर्नामेंट से बाहर हो गई है।

आईपीएल में किसी भी टीम को प्लेऑफ में पहुँचने के लिए 8 मैच जीतने होते है जिससे उनकी क्वॉलिफिकेशन सुनिश्चित हो जाती है जबकि चौथे नंबर पर तो 7 जीत के साथ भी टीमें क्वालीफाई कर चुकी है. लेकिन इस बार टीमों की स्थिति को देखते हुए 8 जीत के साथ ही प्लेऑफ में क्वालीफाई करना पड़ेगा। तो चलिए जानते हैं कि किस टीम को प्लेऑफ में जीतने के लिए कितने मैच जीतने है, जिससे वो प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर जाए.

बैंगलोर, मुंबई और गुजरात की नजरें Playoff में टॉप टू पर

बची 8 टीमों में से किसे जीतने होंगे कितने मुकाबले? प्लेऑफ में पहुंचने के लिए समझें सभी टीमों का गणित  1

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम इस समय पॉइंट्स टेबल में नंबर एक पर है. आरसीबी ने आईपीएल 2025 में 11 मुकाबले खेले है जिसमें उन्होंने 8 मैच जीते है जबकि 3 मैच में हार का सामना करना पड़ा है जिसके चलते उनके 16 पॉइंट्स है और अब उनको प्लेऑफ में जगह लगभग पक्की हो गई है और अब उनकी निगाह एक मैच और जीतकर टॉप 2 में फिनिश करने की है।

मुंबई इंडियंस की इस साल की शुरुआत बहुत ख़राब हुई थी लेकिन अब वो वापस पटरी पर आ गए है और उन्होंने पिछले 6 मुकाबलों में जीत दर्ज करके दूसरे नंबर पर जगह बना ली है. मुंबई ने भी अभी तक 11 मुकाबले खेले है जिसमें उन्होंने 7 मैच जीते है जबकि 4 मैचों में हार मिली है जिससे उनके 14 पॉइंट्स है और अब उनको प्लेऑफ में जाने के लिए 1 मुकाबला और जीतना है.

वहीँ गुजरात की टीम की निगाह भी टॉप 2 में फिनिश करने की है और इसके लिए उन्हें 4 मैचों में सिर्फ 2 मैच जीतने है। गुजरात की टीम जिस फॉर्म में चल रही है उसको देखते हुए लग रहा है कि वो आसानी से टॉप टू में फिनिश कर सकती है।

IPL 2025: पंजाब और दिल्ली को जीतने हैं इतने मैच

पंजाब किंग्स की टीम इस समय प्वाइंट्स टेबल में नंबर 4 पर है। पंजाब की टीम को अभी प्लेऑफ में पहुंचने के लिए 2 मैच और जीतने है. पंजाब ने अभी 10 मैच खेले है जिसमें उन्होंने 6 मैच जीते है जबकि 3 मैच में हार का सामना करना पड़ा है और 1 मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था इसकी वजह से उनके अभी 13 पॉइंट्स है. पंजाब की टीम को अभी 2 मैच और जीतने है और वो आसानी से प्लेऑफ में पहुँच सकती है. उनके पास बारिश की वजह से एक प्वाइंट एक्स्ट्रा है जो कि काफी फायदेमंद होने वाला है।

दिल्ली की टीम ने इस सीजन काफी अच्छी शुरुआत की थी और लग रहा था कि वो आसानी से न सिर्फ प्लेऑफ में क्वालीफाई करेंगे बल्कि टॉप टू में खत्म करेंगे लेकिन अब उनके लिए प्लेऑफ में पहुंचना भी काफी मुश्किल हो गया है। दिल्ली को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अभी 2 मुकाबले जीतने है जिससे वो आसानी से प्लेऑफ में पहुँच सकती है लेकिन वो पिछले कुछ मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. जिससे उनकी मुश्किलें बढ़ गई है जबकि उनके अभी 4 मुकाबले बाक़ी है.

लखनऊ और कोलकाता के लिए करो या मरो वाली स्थिति

लखनऊ सुपर जाइंट्स की टीम जिस तरीके से बनी थी उस हिसाब से उन्होंने अपनी उम्मीद के मुताबिक काफी अच्छा प्रदर्शन किया है. लखनऊ की टीम ने इस सीजन अभी तक 10 मैच खेले है जिसमें वो 5 मैच जीते है जबकि 5 मैच में हार का सामना करना पड़ा है और उसके चलते उनके 10 पॉइंट्स है. प्लेऑफ में पहुँचने के लिए लखनऊ की टीम को 4 में से 3 मैच जीतने है.

कोलकता की टीम ने अभी तक 10 मैच खेले है जिसमें उन्होंने 4 मैच जीते है जबकि 6 मुकाबलों में शिकस्त मिली है और उसके चलते उनकी टीम के 8 पॉइंट्स है. कोलकाता के लिए अब यहां से करो या मरो की स्थिति बन चुकी है और एक भी हार उनका प्लेऑफ से पत्ता काट सकती है। कोलकता के अभी 4 मुकाबले बचे हुए और वो अपने सभी मुकाबले जीत लेते है तो वो प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर सकते है.

Also Read: PBKS vs LSG LIVE BLOG, IPL 2025 54th MATCH: लखनऊ ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करेगी पंत की टीम

हैदराबाद, राजस्थान और चेन्नई का खत्म हुआ सफर

सनराइजर्स हैदराबाद के लिए मैथमेटिकली चीजें अभी बनी हुई है लेकिन जिस तरीके से ऊपर की टीमें लगातार मैच जीत रही है उसको देखते हुए उनका इस बार प्लेऑफ में पहुंचना मुश्किल है। क्योंकि टॉप 4 को टीमें 7 मैच जीत चुकी है और हैदराबाद की टीम अपने सभी मैच जीतकर भी सिर्फ 14 पॉइंट्स तक पहुंच सकती है इसलिए उनका भी इस आईपीएल में सफर खत्म हो चुका है। हैदराबाद की टीम ने 10 मैच खेले है और उनके 6 प्वाइंट है और उनके 4 मुकाबले बचे हुए है।

आईपीएल के पहले सीजन की फाइनलिस्ट चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स की टीम इस स्वयं प्लेऑफ के लिए बाहर हो चुकी है। आईपीएल की सबसे सफल टीमों में से एक चेन्नई सुपर किंग्स का इस बार आईपीएल में प्रदर्शन काफी ख़राब रहा है. चेन्नई की टीम इस बार मैच जीतने के लिए तरस रही है। चेन्नई को टीम ट्रांजिशन से गुजर रही है और उनके लिए ये सीजन अभी तक के उनके इतिहास का सबसे खराब सीजन रहा है। चेन्नई की टीम ने 11 में से 2 मुकाबले जीते है।

वहीं राजस्थान रॉयल्स की टीम के लिए भी ये सीजन काफी खराब रहा है। राजस्थान की टीम ने मेगा ऑक्शन के पहले ही रिटेंशन में ब्लंडर किया था जिसकी वजह से उनकी ये हालत है।

उन्होंने अपने मैच विनर खिलाड़ियों को रिटेन नहीं किया था बल्कि उन्हें रिलीज़ कर दिया था जिसका नतीजा ये है कि वो पॉइंट्स टेबल में नंबर 8 पर है. राजस्थान की टीम ने इस सीजन अभी तक 11 में से 3 मुकाबले जीते है।

Team                     Remaining Match                           Matches Require to win

RCB                                          3                                                                1

MI                                             3                                                                1

GT                                             4                                                                1

DC                                            4                                                                 2

PBKS                                       4                                                                 2

LSG                                          4                                                                3

KKR                                        4                                                                 4

Eliminated Teams

RR                                           4                                                                 4

SRH                                        5                                                                 5

CSK                                         5                                                                 5

Also Read:ब्रेकिंग: टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले बोर्ड का बड़ा फैसला, अचनाक टीम के नए कप्तान का किया ऐलान

Akash Awasthi

आकाश अवस्थी एक कंटेंट राइटर है मेरी रुचि खेल विशेषकर क्रिकेट और पॉलिटिक्स में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!