Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

उधर शाम को भारत को खेलना हैं फाइनल, इधर पृथ्वी शॉ ने कर ली सगाई, जानें किसे बना रहे अपनी दुल्हन

While India will play the final in the evening, Prithvi Shaw got engaged. Find out who he is marrying.

Prithvi Shaw: भारतीय क्रिकेट टीम शाम को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मैच खेलते नजर आएगी। लेकिन उससे पहले भारत के युवा सलामी बल्लेबाज और भारत को अंडर-19 वर्ल्ड कप जिताने वाले पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) ने सगाई कर ली है। तो आइए जान लेते हैं कि उन्होंने किससे सगाई रचाई है और उनकी शादी कब होने वाली है।

Prithvi Shaw ने की सगाई

Prithvi Shaw is engaged to his long time girlfriend Akriti Agarwal.
Prithvi Shaw is engaged to his long time girlfriend Akriti Agarwal.

भारत को 2018 अंडर-19 वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने वाले पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) ने रविवार 8 मार्च अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपने सगाई की तस्वीरें साझा कर हर किसी को हैरान कर दिया। उन्होंने कैप्शन लिखा, “मैदान पर छक्के से लेकर मैदान के बाहर ज़िंदगी भर हिट लगाने तक। वह मेरी परफेक्ट पारी है!”

पृथ्वी शॉ ने जैसे ही तस्वीरें साझा की वैसे ही सोशल मीडिया पर ये काफी तेजी से वायरल होने लगीं और महज आधे घंटे के अंदर-अंदर इस पोस्ट पर करीब 50000 लाइक आ गए और कई बड़े क्रिकेटर्स और सेलिब्रिटीज ने उन्हें उनके सगाई की मुबारकबाद दी। पृथ्वी शॉ ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड आकृति अग्रवाल से सगाई रचाई है। अभी तक दोनों ने ऑफीशियली शादी का तारीख ऐलान नहीं किया है। लेकिन उम्मीदें हैं की बहुत जल्द दोनों 7 फेरे भी ले सकते हैं। ‌

 

View this post on Instagram

 

A post shared by PRITHVI PANKAJ SHAW (@prithvishaw)

सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर हैं आकृति अग्रवाल

मालूम हो कि आकृति अग्रवाल एक सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर हैं और उनके इंस्टाग्राम पर 3.2 मिलियन के करीब फॉलोअर्स हैं। वो अक्सर अपने मॉडलिंग की तस्वीरें साझा करते रहती हैं। इंटरनेट पर मौजूद जानकारी के अनुसार उनकी उम्र अभी 26 साल है और उनका जन्म लखनऊ में हुआ था।

यह भी पढ़ें: टी20 वर्ल्ड कप फाइनल के दिन एक नहीं आए 3 संन्यास, अब कभी खेलते नजर नहीं आएंगे ये तीनों खिलाड़ी

कई स्टार्स दे रहे पृथ्वी और आकृति को बधाई

पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) और आकृति अग्रवाल को सगाई पर कई स्टार्स बधाई दे रहे हैं। जाने-माने पंजाबी सिंगर अखिल, क्रिकेटर श्रेयस गोपाल, एक्टर धर्मेश, क्रिकेटर राहुल चहर और भी न जाने कितने लोगों ने दोनों को बधाई दी। शॉ को उनकी आईपीएल फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स ने भी बधाई थी, जिसके लिए वो इस साल खेलने वाले हैं।

ज्ञात हो कि पृथ्वी शॉ आईपीएल 2026 ऑक्शन के दौरान शुरूआती राउंड में अनसोल्ड रहे थे। लेकिन एट लास्ट दिल्ली ने उन्हें बेस प्राइस 75 लाख रुपये में अपनी टीम का हिस्सा बनाया था और उम्मीद है कि इस बार वो टीम को निराश नहीं करेंगे।

खराब प्रदर्शन के चलते आईपीएल 2025 सीजन में वो किसी भी टीम का हिस्सा नहीं बन सके थे। इतना ही नहीं बल्कि एक टाइम पर सचिन तेंदुलकर और ब्रायन लारा जितनी काबिलियत रखने वाले स्टार 2021 के बाद से भारत के लिए भी खेलते नहीं दिखे हैं।

FAQs

पृथ्वी शॉ की गर्लफ्रेंड का क्या नाम है?

आकृति अग्रवाल

यह भी पढ़ें: टी20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल में लियोनल मेसी का सपोर्ट किसे? भारत-न्यूजीलैंड में इस टीम का लिया नाम

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!