IPL 2025 खत्म हो चुका है। आईपीएल के 18वें संस्करण का खिताब रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु(RCB) ने अपने नाम कर लिया है। RCB ने 17 सालों बाद ये खिताब अपने नाम किया है। RCB ने रजत पाटीदार की कप्तानी में ये खिताब अपने नाम किया है। RCB के खिताब जीतते के साथ ही 3 दिग्गज खिलाड़ियों ने संन्यास का ऐलान कर दिया है। चलिए जानते हैं कौन है वो 3 खिलाड़ी।
ग्लेन मैक्सवेल
ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने 2 जून 2025 को वनडे क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। उन्होंने यह फैसला टी-20 क्रिकेट और अन्य वैश्विक प्रतिबद्धताओं पर ध्यान केंद्रित करने के लिए लिया है। उन्होंने अगस्त 2012 में वनडे क्रिकेट में डेब्यू किया था। उन्होंने कुल 149 वनडे मैच खेले। उन्होंने 33.81 की औसत और 126.70 की स्ट्राइक रेट से 3,990 रन बनाए। उनके नाम 4 शतक और 23 अर्धशतक दर्ज हैं।
2023 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान के खिलाफ खेली गई उनकी 201 रन की नाबाद पारी ऐतिहासिक रही, जहां उन्होंने एक घायल पैर से यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने 77 विकेट भी लिए, जिसमें 40 रन देकर 4 विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। वह 2015 और 2023 में वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम के महत्वपूर्ण सदस्य रहे। उनका आखिरी वनडे मैच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत के खिलाफ सेमीफाइनल था, जो 4 मार्च 2025 को दुबई में खेला गया था।
मैक्सवेल ने बताया कि उनका शरीर अब वनडे क्रिकेट की चुनौतियों के लिए अलग तरह से प्रतिक्रिया दे रहा है और वह “स्वार्थी होकर” अपने निजी स्तर के लिए क्रिकेट नहीं खेलना चाहते। वह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे और 2026 टी20 वर्ल्ड कप, बिग बैश लीग और अन्य लीगों पर ध्यान केंद्रित करेंगे।
ये भी पढ़ें: ENG vs IND TEST SERIES के पहले मैच के लिए 14 सदस्यीय दल का ऐलान, CSK के दिग्गज ऑलराउंडर की 3 साल बाद टीम में वापसी
हेनरिक क्लासेन
दक्षिण अफ्रीका के विस्फोटक विकेटकीपर-बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने 2 जून 2025 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा कर दी है। उन्होंने यह फैसला परिवार को अधिक समय देने और दुनिया भर की फ्रेंचाइजी लीगों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए लिया है। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट से जनवरी 2024 में पहले ही संन्यास ले लिया था, और अब वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से भी संन्यास ले लिया है। उन्होंने कुल 4 टेस्ट, 60 वनडे और 58 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले। उन्होंने सभी प्रारूपों में कुल मिलाकर 2764 रन बनाए।
60 वनडे मैचों में 43.69 की औसत और 117.05 की स्ट्राइक रेट से 2,141 रन बनाए, जिसमें 4 शतक और 11 अर्धशतक शामिल हैं। उनका सर्वोच्च स्कोर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2023 में 174 रन था। वहीं 58 टी20I में 1,000 रन बनाए। उनका आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच मार्च 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ था। उन्होंने अपने बयान में कहा कि यह “बहुत मुश्किल फैसला” था, लेकिन उन्हें इस बात की “पूरी शांति” है। वह परिवार के साथ अधिक समय बिताना चाहते हैं।
पीयूष चावला
भारतीय लेग-स्पिनर पीयूष चावला ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा कर दी है। उन्होंने 6 जून, 2025 (शुक्रवार) को सोशल मीडिया पर अपने रिटायरमेंट का ऐलान किया। पीयूष चावला 2007 के टी20 वर्ल्ड कप और 2011 के वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे। उन्होंने भारत के लिए 3 टेस्ट, 25 वनडे और 7 टी20 मैच खेले हैं। इसके अलावा, वह आईपीएल में भी एक सफल गेंदबाज रहे हैं और उन्होंने पंजाब किंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस जैसी टीमों के लिए खेला है।
ये भी पढ़ें: मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों पर बरसी BCCI की कृपा, बांग्लादेश ODI और टी20 सीरीज में होंगे भारत के कप्तान