Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

कौन हैं आपका आइडल क्रिकेटर? अर्जुन तेंदुलकर ने बिना ज्यादा सोचे सीधे इस दिग्गज का लिया नाम

कौन हैं आपका आइडल क्रिकेटर? अर्जुन तेंदुलकर ने बिना ज्यादा सोचे सीधे इस दिग्गज का लिया नाम 1

Arjun Tendulkar reveals his idol cricketer: अर्जुन तेंदुलकर का जब भी जिक्र होता है तो उनके साथ उनके पिता सचिन तेंदुलकर का नाम अपने आप आ जाता है। अपने पिता की तरह ही अर्जुन भी क्रिकेट की दुनिया में नाम बनाने में लगे हुए हैं। सचिन ने जो हासिल किया, अगर अर्जुन उसका एक तिहाई भी कर ले जाते हैं तो फिर यह उनके लिए बहुत बड़ी बात होगी।

हालांकि, जहां दुनिया भर के क्रिकेट अपने आदर्श के रूप में क्रिकेट के भगवान माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर का नाम लेते हैं, वहीं अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) ने किसी और का नाम लिया है। उनकी पसंद एक चैंपियन भारतीय है, जिसने टीम इंडिया को दो वर्ल्ड कप जिताने में अहम रोल निभाया।

सचिन नहीं, इस क्रिकेटर को अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar)ने बताया अपना आइडल

कौन हैं आपका आइडल क्रिकेटर? Arjun Tennduljar ने बिना ज्यादा सोचे सीधे इस दिग्गज का लिया नाम

किसी को क्रिकेट के खेल में अपना नाम बनाना हो तो उसके लिए सचिन तेंदुलकर को अपने आइडल के रूप में मानने से बेहतर क्या हो सकता है। अर्जुन (Arjun Tendulkar) भी अपने पिता को फॉलो करते हैं और उनसे सलाह भी लेते हैं। लेकिन हाल ही में जब उनसे एक इंटरव्यू के दौरान सचिन के अलावा, किसी अन्य क्रिकेटर को आइडल मानने के बारे में पूछा गया तो अर्जुन ने बिना किसी संकोच के युवराज सिंह का नाम लिया, जिनका योगदान भारतीय क्रिकेट में हमेशा याद रखा जाएगा।

आईपीएल 2026 के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स में शामिल अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) हाल ही में शुभांकर मिश्रा के यूट्यूब चैनल पर इंटरव्यू के लिए नजर आए। इस दौरान शुभांकर ने अर्जुन से उनके पिता सचिन के अलावा किसी अन्य क्रिकेटिंग आदर्श का नाम बताने को कहा। उन्होंने युवराज सिंह का नाम लिया और कहा कि जाहिर है कि उनकी बल्लेबाजी काफी अच्छी थी। हालांकि, गेंदबाजी के बारे में जब पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह स्पिनर थे और मैं तेज गेंदबाज।

बाहर के लोगों की बातों से अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) को नहीं पड़ता फर्क

सचिन तेंदुलकर का बेटा होने के कारण अर्जुन तेंदुलकर पर सभी की नजर रहती है और उनकी हर चीज को लाखों लोगों द्वारा जज भी किया जाता है। हालांकि, अर्जुन ने बताया कि उन्हें बाहर की बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता और उनका ध्यान अपना गेम एन्जॉय करने पर होता है। बाएं हाथ के ऑलराउंडर ने कहा,

“मैं क्रिकेट जुनून से खेलता हूं, किसी को कुछ साबित करने के लिए नहीं। मैं बस कड़ी मेहनत करने और अपने खेल का आनंद लेने पर ध्यान केंद्रित करता हूं।”

मुंबई इंडियंस में सीमित मौके मिलने को लेकर अर्जुन तेंदुलकर ने दी प्रतिक्रिया

आईपीएल में अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) की सबसे पहली टीम मुंबई इंडियंस थी, जिसके साथ उन्होंने कई सीजन बिताए। हालांकि, शुरुआती दो सीजन में अर्जुन को डेब्यू का मौका नहीं मिला लेकिन 2023 में उन्हें चार मुकाबले खेलने को मिले। वहीं, 2024 में एक ही मैच में खिलाया गया। जबकि 2025 में उन्हें बेंच पर ही रहना पड़ा। ऐसे में अर्जुन को उम्मीद है कि उन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स में MI की तुलना में ज्यादा मौके मिलेंगे।

अर्जुन तेंदुलकर से जब शुभांकर मिश्रा ने कहा कि आप ने अच्छी गेंदबाजी की थी, स्विंग भी अच्छा था। तो क्या आपको नहीं लगता कि मुंबई इंडियंस में ज्यादा मौके मिलने चाहिए थे? इस पर अर्जुन ने कहा,

“ऐसा किसे नहीं लगता? कोई भी बेंच पर बैठना नहीं चाहता। लेकिन हम कड़ी मेहनत करना चाहते हैं और मौका मिलते ही अच्छा प्रदर्शन करना चाहते हैं।”

FAQs

अर्जुन तेंदुलकर ने सचिन के अलावा किसे अपना आइडल क्रिकेटर बताया है?
युवराज सिंह

IPL 2026 में अर्जुन तेंदुलकर की टीम कौन सी है?

लखनऊ सुपर जायंट्स

यह भी पढ़ें: मैदान पर भड़के संजीव गोयनका! ऋषभ पंत को सबके सामने लगाई फटकार, VIDEO हुआ वायरल

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!