MS Dhoni: भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे महान खिलाड़ियों में से एक एमएस धोनी साल 2019 वर्ल्ड कप के दौरान टीम इंडिया के लिए आखिरी बार कोई मैच खेलते नजर आए थे और फिर उन्होंने 15 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया। मगर इस दौरान वो कभी भी कमेंट्री करते नजर नहीं आए और हाल ही में उन्होंने खुद बताया कि वो कमेंट्री क्यों नहीं करते।
MS Dhoni ने किया बड़ा खुलासा

भारतीय क्रिकेट टीम के लिए साल 2004 से 2019 तक खेलते नजर आए दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने हाल ही में जतिन सप्रू के साथ बातचीत के दौरान बताया कि वह कमेंट्री से क्यों दूर रहते हैं। उन्होंने बताया कि कमेंट्री करना काफी मुश्किल काम है। उन्होंने बताया कि गेम की बात करना और किसी इंडिविजुअल प्लेयर को क्रिटिसाइज करने के बीच काफी फाइन लाइन होती है, जिसका अक्सर पता नहीं चलता।
एमएस धोनी ने कही यह बात
जतिन सप्रू से बात करते हुए एमएस धोनी (MS Dhoni) ने कहा, “कमेंट्री बहुत मुश्किल है। मुझे लगता है कि गेम को डिस्क्राइब करने और उस प्रोसेस में ऐसे ज़ोन में जाने के बीच एक बहुत पतली लाइन होती है, जहाँ आप गेम खेलने वाले लोगों की आलोचना करना शुरू कर देते हैं। यह बहुत पतली लाइन है।”
धोनी (MS Dhoni) ने आगे कहा, “अक्सर, आपको यह एहसास भी नहीं होता कि आप जो कर रहे हैं, वह शायद थोड़ा गलत है। आप हमेशा दूसरी तरफ रहना चाहेंगे, जहाँ आप गेम को डिस्क्राइब कर रहे हों। अगर आपको लगता है कि कुछ गलत है, तो आप उसे कह देते हैं। मगर इसे कैसे कहना है, यह भी एक कला है, इसे विनम्रता से कैसे सामने रखा जाए ताकि किसी को बुरा न लगे… अगर टीम हार रही है, तो उसके पीछे कुछ कारण होते हैं, और आपको उन कारणों को बिना किसी को बुरा लगाए बताने का हुनर होना चाहिए। यही कमेंट्री की कला है।
खुद की प्रॉब्लम की रखी सामने
एमएस धोनी (MS Dhoni) इसके बाद बताया कि वो स्टैट्स भूल जाते हैं और इसके लिए भी कमेंट्री कर पाना मुश्किल काम है। उन्होंने अपनी बात को बढ़ाते हुए आगे कहा, “मैं स्टैट्स में अच्छा नहीं हूं..लेकिन बहुत से लोग हैं जो स्टैट्स में बहुत अच्छे हैं। वे स्टैट्स जानते हैं…अगर आप मुझसे मेरे स्टैट्स के बारे में पूछेंगे, तो मैं सोच में पड़ जाऊंगा और कुछ लोग ऐसे हैं जो न सिर्फ भारतीय क्रिकेट टीम या भारतीय खिलाड़ियों के, बल्कि उस पूरे दौर के हर किसी के स्टैट्स जानते हैं।”
इसके अलावा उन्होंने बताया कि वो एक अच्छा सुनने वाले हैं। उन्होंने कहा कि वो उन लोगों से बात करते हैं, जिनके साथ वो कम्फर्टेबल महसूस करते हैं। लेकिन वो बोलने से ज़्यादा सुनने वाला व्यक्ति हैं।
FAQs
एमएस धोनी की उम्र क्या है?
यह भी पढ़ें: एयरपोर्ट पर सारा तेंदुलकर को एक लड़के ने रोज-रिंग देकर किया प्रपोज, सचिन की लाडली का रिएक्शन हुआ वायरल