India vs Pakistan: बीते कुछ समय से भारत और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बीच जब भी टक्कर हो रही है। तब इंडिया बाजी मार रही है और इंडिया बड़े ही आसानी से लगातार मैच जीतते चली जा रही है।
टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सिर्फ एक मैच गंवाया है और इसके पीछे हर किसी का अपना-अपना तर्क है। लेकिन हाल ही में पूर्व पाकिस्तानी लीजेंड शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) ने इसके पीछे की एक असल वजह बताई है। तो आइए जानते हैं कि पाकिस्तान के स्टार ने क्या कहा है।
61 रनों से मिली हालिया हार
भारत और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बीच रिसेंटली टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान 15 फरवरी को मुकाबला देखने को मिला। इस दौरान टीम इंडिया ने 61 रनों से एकतरफ़ा जीत दर्ज की। भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 175 रन बना डाले।
इसके जवाब में ऑल आउट होकर 18 ओवर में पाकिस्तान सिर्फ 114 रन ही बना सकी, जिसके चलते उसकी काफी ज्यादा जग हसाई हुई और हाल ही में पूर्व पाकिस्तानी दिग्गज शोएब अख्तर ने इसके पीछे की वजह बताई है।
यह भी पढ़ें: वाशिंगटन सुंदर vs अक्षर पटेल: T20I में कौन सा स्पिन ऑलराउंडर बेहतर? जानें कौन करता प्लेइंग 11 में जगह डिजर्व
Shoaib Akhtar ने बताई हार के पीछे की वजह

Tapmad पर बातचीत के दौरान शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) ने बताया कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम इस समय काफी बेहतरीन है और वो दुनिया में कहीं भी किसी भी टीम को मात देने की काबिलियत रखती है। लेकिन भारत के खिलाफ इस टीम के खिलाड़ी अक्सर दबाव में आ जाते हैं और इस दबाव की वजह से मैच गँवा देते हैं।
शोएब अख्तर ने कहा, “दुर्भाग्य से, हम भारत से सिर्फ इसलिए हार रहे हैं क्योंकि हम दबाव में आ जाते हैं। इसके अलावा कोई और कारण नहीं है। हमारी टीम का चयन सही नहीं है। मुझे तो समझ ही नहीं आ रहा कि हम क्या कर रहे हैं। वरना, इस समय हम किसी भी टीम को हराने के लिए पूरी तरह सक्षम हैं।”
The Super 8 clash between New Zealand and Pakistan has been called off due to rain, both teams share 1️⃣ point each. 🌧️
Up next ➡️ ICC Men’s #T20WorldCup | #SLvENG | SUN, 22nd FEB, 2 PM pic.twitter.com/9nlZ5vJxw8
— Star Sports (@StarSportsIndia) February 21, 2026
अब तक कुछ ऐसा रहा है पाक टीम का प्रदर्शन
इस टी20 वर्ल्ड कप पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। इस टीम ने ग्रुप स्टेज में भारत के खिलाफ हार का सामना किया। उसके अलावा इसने नीदरलैंड्स, यूएसए और नामीबिया को मात देते हुए सुपर 8 में जगह बनाई। हालांकि सुपर 8 में न्यूजीलैंड के खिलाफ इसका पहला मैच बारिश के वजह से धुल गया और अब 24 तारीख को इसकी अगली टक्कर इंग्लैंड से होने वाली है। तो देखना होगा कि पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड का मैच कौन जीतेगा और यह टीम आगे कहां तक जाएगी।
FAQs
टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान ने भारत को कितनी बार हराया है?
यह भी पढ़ें: IND A W vs BAN A W: राइजिंग एशिया कप पर भारत का कब्ज़ा, फाइनल में बांग्लादेश को मिली करारी शिकस्त