Hardik Pandya: आईपीएल 2026 के आठवें मैच में मुंबई इंडियंस का सामना दिल्ली कैपिटल्स से हो रहा है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। हालांकि, दिल्ली के खिलाफ मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या नहीं खेल रहे हैं और उनकी जगह कप्तानी सूर्यकुमार यादव कर रहे हैं।
हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) का अचानक से बाहर होना निश्चित रूप से मुंबई इंडियंस के लिए बड़ा झटका कहा जा सकता है, क्योंकि वह कप्तान होने के साथ-साथ ऑलराउंडर भी हैं, जिससे एमआई की प्लेइंग XI का संतुलन शानदार रहता है।
इस वजह से दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले से हार्दिक पांड्या हुए बाहर

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले से हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के बाहर होने की वजह उनका अस्वस्थ होना है। टॉस के दौरान कार्यवाहक कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बताया कि हार्दिक अच्छा महसूस नहीं कर रहे थे और मुकाबले के लिए फिट नहीं थे। वहीं, मुंबई इंडियंस ने भी सोशल मीडिया पर अपने नियमित कप्तान के स्वस्थ न होने की जानकारी दी और बताया कि डीसी के खिलाफ कप्तानी सूर्यकुमार करेंगे।
ऐसे में सभी के मन में सवाल उठ रहा है कि हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) कितने मैचों में नजर नहीं आएंगे, क्योंकि बाहर होने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में विकल्पों की कमी आ जाएगी। टॉस के दौरान सूर्यकुमार ने इस बारे में भी जानकरी दी कि हार्दिक की वापसी कब होगी।
हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की वापसी पर सूर्यकुमार यादव ने दिया बड़ा अपडेट
सूर्यकुमार यादव ने टॉस के दौरान बताया कि हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की तबियत खराब है और आज के मुकाबले के लिए फिट नहीं हैं। ऐसे में साफ़ है कि हार्दिक को कोई इंजरी संबंधी समस्या नहीं है और वह सिर्फ अस्वस्थ हैं। ऐसे में पूरी उम्मीद है कि 7 अप्रैल को गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में हार्दिक वापसी करेंगे और मुंबई इंडियंस की कमान भी संभालेंगे।
मुंबई इंडियंस भी चाहेगी कि हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) अगले मुकाबले में वापसी करें और टीम की कमान संभालें। फिलहाल दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ कप्तानी सूर्या को मिली तो वहीं हार्दिक की जगह प्लेइंग 11 में दीपक चाहर को शामिल किया गया। चाहर ने पिछला मुकाबला नहीं खेला था लेकिन अब उनकी वापसी हुई है।
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस ने किए कुल 3 बदलाव
मुंबई इंडियंस ने सीजन के अपने पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को शानदार तरीके से 8 विकेट के अंतर से हराया था और ज्यादातर खिलाड़ियों का प्रदर्शन भी अच्छा रहा था लेकिन फिर भी दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ उसने 3 बदलाव किए। हार्दिक के बीमार पड़ने के कारण दीपक चाहर का आना स्वाभाविक था लेकिन MI ने अन्य दो बदलाव भी किए।
दूसरा बदलाव तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट की जगह हुआ, जिनके स्थान पर कॉर्बिन बॉश को शामिल किया गया। यह बदलाव शायद बल्लेबाजी को मजबूत करने के लिए किया गया, क्योंकि दीपक बल्ले से उतने सक्षम नहीं हैं। इसी वजह से बॉश के रूप में अतिरिक्त ऑलराउंडर को मौका दिया।
मुंबई इंडियंस ने तीसरा बदलाव एएम गजनफर के स्थान पर किया, जिन्होंने पिछले ही मैच में अपना डेब्यू किया था। हालांकि, दिल्ली के खिलाफ उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया गया और मिचेल सैंटनर की एंट्री हुई।
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की प्लेइंग 11
रोहित शर्मा, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, मिचेल सैंटनर, कॉर्बिन बॉश, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह
FAQs
हार्दिक पांड्या फिलहाल कितने मैचों के लिए बाहर हुए हैं?
हार्दिक पांड्या की गैरमौजूदगी में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले के लिए किसे कप्तान बनाया गया?
यह भी पढ़ें: CSK vs RCB LIVE Streaming: टीवी से मोबाइल तक, बिना पैसे खर्च किए ऐसे देखें पूरा मैच LIVE