भारतीय महिला टीम: UAE की मेजबानी में महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 (Women’s T20 World Cup 2024) खेला जा रहा है। टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 3 अक्टूबर से हुई थी और फाइनल मुकाबला 20 अक्टूबर को खेला जाना है। महिला टी20 वर्ल्ड कप में अबतक 14 मुकाबले खेले जा चुकें हैं। टी20 वर्ल्ड कप में कुल 10 टीमें हिस्सा ली हैं और सभी टीमों को 2 ग्रुप में बांटा गया है।
बात करें अगर, महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय महिला टीम की तो अबतक टीम इंडिया 3 मुकाबले खेल चुकी है और इस दौरान टीम को 2 जीत मिली है। वहीं, आज हम बात करेंगे कि, भारतीय महिला टीम किस प्रकार ऑस्ट्रेलिया टीम से हारकर भी सेमीफाइनल में जगह बना लेगी।
भारतीय महिला टीम है दूसरे स्थान पर
महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 (Women’s T20 World Cup 2024) में भारतीय महिला टीम को ग्रुप ए में रखा गया है। अभी इंडिया महिला टीम दूसरे स्थान पर चल रही है और सेमीफाइनल में जगह बनाने के बेहद करीब है। टीम इंडिया हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप में खेल रही है। बता दें कि, दोनों ग्रुप की पहली 2 टीमें सेमीफाइनल में जगह पक्का करेंगी। जिसके चलते भारतीय महिला टीम को टॉप 2 में हर हाल में बने रहना होगा।
ऑस्ट्रेलिया से हार के बाद भी सेमीफाइनल में पहुंच सकती है भारत
अभी ग्रुप चरण में भारतीय महिला और ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के बीच मुकाबला खेला जाना बाकि है। जिसके चलते ऐसा माना जा रहा है कि, अगर भारतीय महिला टीम ऑस्ट्रेलिया से हार भी जाती है। तो इसके बाद भी भारतीय महिला टीम सेमीफाइनल में स्थान बना सकती है।
क्योंकि, भारतीय महिला टीम का रन रेट काफी अच्छा है। जिसके चलते टीम हार के बाद भी टॉप 2 में बनी रह सकती है। जिसके चलते टीम इंडिया सेमीफाइनल में जगह ऑस्ट्रेलिया से हारने के बाद भी बना सकती है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत इंडिया को सेमीफाइनल का टिकट दिला देगी।
20 अक्टूबर को खेला जाएगा फाइनल
महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला 17 अक्टूबर को दुबई के मैदान पर खेला जाएगा। जबकि दूसरा सेमीफाइनल मैच 18 अक्टूबर को शारजाह के मैदान पर खेला जाना है। वहीं, फाइनल मैच 20 अक्टूबर को दुबई के मैदान पर खेला जाएगा।