Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

WPL 2026 इनामी राशि: RCB को मिला सबसे बड़ा प्राइज, जानें किस खिलाड़ी को मिले कितने रूपये की धनराशि

WPL 2026 इनामी राशि: RCB को मिला सबसे बड़ा प्राइज, जानें किस खिलाड़ी को मिले कितने रूपये की धनराशि

WPL 2026 Awards And Prize Money: आईपीएल की तर्ज पर खेली जानी वाली महिला प्रीमियर लीग यानी डब्ल्यूपीएल के चौथे सीजन का अंत हो चुका है। 9 जनवरी से 5 फरवरी तक खेले गए डब्ल्यूपीएल के चौथे सीजन की विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनी, जिसने फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हराया। आरसीबी ने लीग में दूसरी बार खिताब जीता, वहीं डीसी को लगातार चौथी बार फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। ]

WPL 2026 के फाइनल में बेंगलुरु की टीम ने जबरदस्त प्रदर्शन किया और दिल्ली की टीम को कोई भी मौका नहीं दिया। जिस तरह आईपीएल में खिताबी मैच के बाद, प्राइज मनी और अवार्ड्स दिए जाते हैं, ठीक उसी तरह डब्ल्यूपीएल में भी होता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि किसे कौन सा अवॉर्ड मिला और कितनी प्राइज मनी हाथ लगी।

WPL 2026 के फाइनल के बाद किसे मिला कौन सा अवॉर्ड और कितनी इनामी राशि

WPL 2026 इनामी राशि: RCB को मिला सबसे बड़ा प्राइज, जानें किस खिलाड़ी को मिले कितने रूपये की धनराशि

महिला प्रीमियर लीग का चौथा सीजन काफी जबरदस्त रहा और कई धमाकेदार मुकाबले देखने को मिले। फाइनल में भी जमकर रनों की बारिश हुई। पूरे सीजन अपने बल्ले का जलवा दिखाने वाली आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना को कई अवॉर्ड मिले। सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने के लिए उन्हें ऑरेंज कैप मिली। मंधाना ने WPL 2026 में 377 रन बनाए। इसके अलावा उन्हें फाइनल में बेहतरीन पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया। वहीं, मोस्ट सिक्सेस ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी मंधाना के ही नाम रहा।

इसके अलावा, WPL 2026 में अपनी गेंदबाजी से कहर बरपाने वाली सोफी डिवाइन को 17 विकेट के लिए पर्पल कैप से नवाजा गया। डिवाइन ने सीजन के दौरान बल्ले से भी 217 रन जड़े। उन्हें इसी ऑलराउंड प्रदर्शन के कारण प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट भी चुना गया। लॉरेन बेल और ग्रेस हैरिस भी अवॉर्ड जीतने में कामयाब रहीं।

आइए नीचे आपको तालिका में बताते हैं कि किसने कौन सा अवॉर्ड जीता और उसे कितने धनराशि मिली। वहीं, WPL 2026 की विजेता आरसीबी और उपविजेता डीसी के हाथ कितने रुपये लगे:

अवॉर्ड खिलाड़ी/टीम टीम राशि
विजेता टीम RCB 6 करोड़
उपविजेता टीम DC 3 करोड़
प्लेयर ऑफ द मैच स्मृति मंधाना RCB 2.5 लाख
मोस्ट सिक्सेस ऑफ द मैच स्मृति मंधाना RCB 1 लाख
मैच आइक्यू ऑफ द मैच जॉर्जिया वॉल RCB 1 लाख
एक्टिव कैच ऑफ द मैच ऋचा घोष RCB 1 लाख
ग्रीन डॉट बॉल्स ऑफ द मैच लॉरेन बेल RCB 1 लाख
सुपर स्ट्राइकर ऑफ द मैच चिनेल हेनरी DC 1 लाख
सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन ग्रेस हैरिस RCB 5 लाख
कैच ऑफ द सीजन लूसी हैमिल्टन DC 5 लाख
मैच आइक्यू ऑफ द सीजन सोफी डिवाइन GG 5 लाख
मोस्ट सिक्सेस ऑफ द सीजन हरमनप्रीत कौर MI 5 लाख
ग्रीन डॉट बॉल ऑफ द सीजन लॉरेन बेल RCB 5 लाख
इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन नंदिनी शर्मा DC 5 लाख
फेयर प्ले अवॉर्ड मुंबई इंडियंस MI
पर्पल कैप सोफी डिवाइन GG 5 लाख
ऑरेंज कैप स्मृति मंधाना RCB 5 लाख
मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर सोफी डिवाइन GG 5 लाख

WPL 2026 फाइनल का कैसा रहा हाल?

वडोदरा में खेले गए WPL 2026 के फाइनल में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में 203/4 का स्कोर खड़ा किया। कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स ने पारी में सबसे ज्यादा रन बनाए और 37 गेंदों पर 57 रन का योगदान दिया। लॉरा वोल्वार्ट ने भी 25 गेंदों पर 44 रन बनाए। वहीं, चिनेल हेनरी ने 15 गेंदों में 35 रनों की तूफानी पारी खेली।

204 के लक्ष्य के जवाब में आरसीबी ने 19.4 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर ही लक्ष्य प्राप्त कर लिया। आरसीबी की तरफ से कप्तान स्मृति मंधाना का जलवा रहा और उन्होंने 41 गेंदों पर 87 रन बनाए। वहीं, जॉर्जिया वॉल ने भी जबरदस्त पारी खेली और 54 गेंदों में 79 रन का योगदान दिया। इन दोनों के बीच 165 रनों की साझेदारी ने ही दिल्ली कैपिटल्स के लिए वापसी का रास्ता बंद कर दिया और फिर आखिरी में आरसीबी ने जीत दर्ज करते हुए खिताब पर कब्जा जमाया।

FAQs

WPL 2026 के फाइनल में RCB ने DC को कितने विकेट से हराया?
6 विकेट
WPL 2026 की विजेता टीम RCB को कितने रुपये मिले?
6 करोड़

यह भी पढ़ें: अमेरिकी पेसर सौरभ नेत्रावलकर ने चुनी ऑल टाइम टेस्ट इलेवन, टीम इंडिया के इन 2 स्टार खिलाड़ियों को दी जगह

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!