Yashasvi Jaiswal: राजस्थान रॉयल्स भी इस सीजन लड़खड़ाती हुई नजर आ रही है। टीम ने अभी तक टूर्नामेंट में 5 मैच खेले हैं, जिनमें उन्हें केवल 2 मैच ही जीत हासिल हुई है। अब राजस्थान रॉयल्स का अगला मुकाबला 13 अप्रैल को अपने ही घर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ है, जिसके लिए आरआर अपनी पूरी तैयारी के साथ मैदान पर उतरेगी।
लेकिन इसी आरआर के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है। कुछ रिपोर्ट्स का कहना है कि टीम के स्टार खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) कोच राहुल द्रविड़ के एक फैसले से काफी नाराज हैं। जिस कराण वह राजस्थान रॉयल्स का साथ छोड़ इस टीम में एंट्री कर सकते हैं।
द्रविड़ की इस बात से नाराज हुए Yashasvi Jaiswal
बात दें भारतीय टीम और राजस्थान रॉयल्स के स्टार बल्लेबाज यशवस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) वर्तमान समय में राजस्थान रॉयल्स के कोच राहुल द्रविड़ से नाराज चल रहे हैं। दरअसल रिपोर्टर है कि यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) रियान पराग के कप्तान बनने से नाखुश हैं। बता दें संजू सैमसन ने आईपीएल के शुरुआती मैच में अपनी इंजरी के कारण कप्तानी नहीं की थी, जिसके बाद कोच ने जायसवाल को कप्तान ना बनाकर रियान पराग को कप्तान बनाया था।
❗️ Big Breaking News ❗️
Young Indian Cricketer Wants To Leave Rajasthan Royals.
He Is Not Happy With Management Decision Of Giving Captaincy To Riyan Parag.
Guess The Name ? pic.twitter.com/fuWOuGXBpG
— Vaibhav Bhola 🇮🇳 (@VibhuBhola) April 11, 2025
इस टीम में शामिल हो सकते हैं Yashasvi Jaiswal
रिपोर्ट है कि यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) राजस्थान रॉयल्स के मैनेजमेंट से नाखुश है। उनकी जगह रियान पराग को कप्तानी सौंपे जाने से नाखुश जायसवाल राजस्थान रॉयल्स का हाथ छोड़ सकते हैं। अब सवाल यह है कि अगर जायसवाल राजस्थान का दामन छोड़ते हैं तो वह किस टीम मे शामिल होंगे।
कुछ सूत्रों के हवाले से यह जानकारी मिली है कि यशस्वी महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स मे शामिल हो सकते हैं। बता दें अभी हाल ही में सीएसके के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ एल्बो इंजरी के कारण IPL 2025 से बाहर हो गए है।
IPL 2025 में Yashasvi Jaiswal का प्रदर्शन
यशस्वी जायसवाल इस सीजन कुछ खास नहीं कर पा रहे हैं। इंटरनेशनल मंच पर अपने बल्ले से दुनिया भर के स्टार गेंदबाज के अंदर अपना खौफ पैदा करने वाले यशस्वी जायसवाल इस सीजन रन बनाने से चूक रहे हैं। उन्होंने अभी तक इस सीजन 5 मैच में महज 107 रन ही बनाए हैं जोकि यशस्वी जैसे खिलाड़ी के लिए निराशाजनक है।
यह भी पढ़ें: 6,6,6,6,6,6,6…. 477 मिनट की बल्लेबाजी पर इस ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने जड़ दिए 437 रन, रचा नया इतिहास