Posted inक्रिकेट न्यूज़

6,6,6,6,6,4,4,4…. 16 चौके 8 छक्के, यशस्वी जायसवाल का तूफ़ान, 62 बॉल पर जड़े 124 रन

Yashasvi Jaiswal

Yashasvi Jaiswal: IPL 2025 की शुरुआत 22 मार्च से होने जा रही है। इस सीजन राजस्थान रॉयल्स अपने अभियान की शुरुआत सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ करेगी। दोनों टीमें 23 मार्च को भिड़ेंगी। राजस्थान रॉयल्स का पीछला सीजन का काफी शानदार गया था।

संजू सैमसन की कप्तानी में टीम ने बड़ी ही आसानी से प्लेऑफ में अपनी जगह बना ली थी। बता दें राजस्थान रॉयल्स के स्टार युवा खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने आईपीएल के कुछ सीजन में ही अपनी बल्लेबाजी से धमाल मचा दिया है। आज हम यशस्वी जायसवाल की एक ऐसी ही पारी के बारे में बात करने वाले हैं जिन्होंने उन्होंने महज 62 गेंदों पर 124 रन बनाए हैं।

62 गेंदों में खेली Yashasvi Jaiswal ने खेली शतकीय पारी

Yashasvi Jaiswal

बता दें यशस्वी जायवसाल (Yashasvi Jaiswal) ने ना केवल इंटरनेशनल क्रिकेट में बल्कि IPL में भी उन्होंने धमाल मचाया है। जायसवाल का आईपीएल 2023 का सीजन काफी शानदार गया था।

बता दें यशस्वी जायसवाल ने साल 2023 के एक मैच में शतकीय पारी खेली थी, जिसमें उन्होंने महज 62 गेंदों का सामना करते हुए शतक जड़ा था। उन्होंने उस मैच में मुबंई इंडियंस के खिलाफ 16 चौके और 8 छक्के की मदद से 124 रन बनाए हैं।

क्या था मैच का हाल

दरअसल यह मैच 2023 में राजस्थान रॉयल्स और मुबंई इंडियंस के बीच खेला गया था। जिसमें यशस्वी जायसवाल ने धमाकेदार पारी खेली थी। इस मैच में आरआर मे टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।

मुंबई इंडियंस के घरेलू मैदान पर हुए इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने 7 विकेट के नुकसान पर 212 रनों का पारी खेली। 213 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर गेंद पहले ही मैच 214 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया।

Yashasvi Jaiswal का IPL करियर

23 साल के यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने अपने आईपीएल करियर का सफर राजस्थान रॉयल्स के साथ साल 2020 में किया था। यशस्वी जायसवाल इस सीजन भी राजस्थान रॉयल्स के लिए ही खेलते नजर आएंगें। उन्होंने अपने IPL करियर में कुल 53 मैच में 32.14 की औसत से 1607 रन बनाए हैं।

यह भी पढ़ें: बाबर आजम के रिप्लेसमेंट की उड़ी धज्जियां, दोनों मुकाबलों में शून्य पर OUT, बॉलर्स के सामने कांप रहे हाथ-पैर

error: Content is protected !!