Yashasvi Jaiswal: भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) इंडियन क्रिकेट टीम का आने वाला कल है। उन्होंने सबको अपनी बल्लेबाजी का कायल बना दिया है। यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने हमेशा मुश्किल समय में टीम को संभालते हुए जीत दिलाई है। यशस्वी ने अपने प्रदर्शन के आधार पर टेस्ट टीम में अपनी जगह पक्की कर ली है।
जायसवाल का बल्ला जब मैदान में गरजना शुरु करता है तो अच्छे-अच्छे गेंदाबाज को समझ नहीं आता कि उन्हें जायसवाल को कैसे रोकना है। ऐसी ही एक पारी जायसवाल ने खेली वनडे मुकबाले में खेला था। जायसवाल ने उस मैच में दोहरा शतक जाड़ते हुए 203 रनों की शतकीय पारी खेली।
जयसवाल ने जड़ा दोहरा शतक
बता दें यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने 2019 में घरेलू टूर्नामेंट विजय हजारे में शानदार बल्लेबाजी की थी। जायसवाल ने मुंबई के लिए खेलते हुए दोहरा शतक जड़ा था। जायसवाल ने उस मैच में 154 गेंदों का सामना करते हुए 203 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 17 चौके और 12 छक्के जड़े थे।
मुंबई ने मारी बाजी
साव 2019 में खेले गए विजय हजारे ट्रॉफी के इस मुकाबले में में मुंबई और झारखंड की टीम भिड़ंत के लिए आमने सामने थी। मैच की शुरुआत करते हुए मुंबई ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट के नुकसान के 358 रन बनाए। जिसमें जायसवाल ने अकेले ही 203 रन बनाए।
359 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी झारखंड की टीम 46.4 ओवर में 319 रन पर ही ढ़ेर हो गई। मुंबई ने इस मैच को बड़ी ही आसानी से 39 रनों जीत लिया।
Yashasvi Jaiswal के इंटरनेशनल आंकड़े
युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल(Yashasvi Jaiswal) की बात की जाए तो उन्होंने कुल 43 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं। जिनमें उन्होंने 19 टेस्ट, 1 वनडे और 23 टी20 मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने टेस्ट में 52.88 की औसत से 1798 रन बनाए वहीं टी20 में 36.15 की औसत से 723 रन बनाए है।
यह भी पढे़ं: इंग्लैंड के खिलाफ 3 वनडे मैच की सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम इंडिया की घोषणा! शुभमन गिल कप्तान, अय्यर उपकप्तान