यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने जब से भारतीय क्रिकेट टीम में कदम रखा है तब से अपने बल्ले से कहर ढ़ाते चले आ रहे हैं और अब एक बार फिर उन्होंने कमाल कर दिया है। जायसवाल ने भारत और वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच जारी दूसरे टेस्ट मैच में कमाल का प्रदर्शन किया है।
उन्होंने दिल्ली टेस्ट के डे वन पर नाबाद 173 रनों की पारी खेल कई अन्य सलामी बल्लेबाजों का करियर खत्म कर दिया है। यानी आने वाले कई सालों में उन्हें भारतीय टीम के लिए खेलने का मौका नहीं मिल सकेगा। हालांकि इसका सबसे ज्यादा इम्पैक्ट 30 साल के एक खिलाड़ी पर पड़ने वाला है। तो आइए जानते हैं कौन है वो खिलाड़ी, जो अब शायद कभी भी इंडिया के लिए न खेल सके।
Yashasvi Jaiswal ने खेली 173 रनों की पारी

दिल्ली टेस्ट में कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और पहले बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम ने डे वन में निर्धारित 90 ओवरों में दो विकेट के नुकसान पर 318 रन बनाए। मैच के पहले दिन भारतीय क्रिकेट टीम का कमाल का प्रदर्शन देखने को मिला।
इस दौरान सबसे अधिक चर्चा में रहे यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal), क्योंकि उन्होंने एक के बाद एक गेंदबाजों की धुलाई करते हुए नाबाद 173 रन बना दिए और अपने टेस्ट करियर का सातवां शतक जड़ दिया।
253 गेंदों में बनाए 173 रन
23 वर्षीय यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने डे वन पर 253 गेंदों में 173 रनों की पारी खेली। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 68.37 का रहा। उन्होंने इस मुकाबले में 22 चौके जड़े और अपने टेस्ट क्रिकेट में 2400 रन कंप्लीट कर लिए। यह उनके करियर का सातवां टेस्ट शतक रहा।
उन्होंने इस बीच ओवरऑल 3 हजार इंटरनेशनल रनों का आंकड़ा भी टच कर लिया। लेकिन इन सभी चीजों के साथ उन्होंने अभिमन्यु ईश्वरन (Abhimanyu Easwaran) के करियर पर भी ग्रहण लगा दिया।
𝟕𝐭𝐡 𝐓𝐞𝐬𝐭 𝐜𝐞𝐧𝐭𝐮𝐫𝐲, 𝟕𝐭𝐡 𝐝𝐢𝐟𝐟𝐞𝐫𝐞𝐧𝐭 𝐯𝐞𝐧𝐮𝐞! 🌍🏟️
For Yashasvi Jaiswal, the place doesn’t matter — when he’s in form, he delivers for Team India! 🇮🇳🤝#YashasviJaiswal #INDvWI #Tests #Sportskeeda pic.twitter.com/qgwUd8v4Wj
— Sportskeeda (@Sportskeeda) October 10, 2025
अभिमन्यु ईश्वरन के करियर पर लगा ग्रहण
30 वर्षीय अभिमन्यु ईश्वरन लास्ट कई सालों से भारतीय क्रिकेट टीम का लगातार हिस्सा रहे हैं। लेकिन उन्हें अभी तक डेब्यू करने का मौका नहीं मिला और अब तो वह टीम से भी ड्रॉप कर दिए गए हैं। ऐसे में अब शायद आगे भी वह कभी डेब्यू नहीं कर सकेंगे।
हालांकि उनका डोमेस्टिक क्रिकेट में रिकॉर्ड काफी दमदार है और इस वजह से मैनेजमेंट पर लगातार सवाल भी उठते हैं कि उन जैसे टैलेंटेड प्लेयर्स को क्यों डेब्यू का मौका नहीं मिल रहा।
कुछ ऐसे हैं अभिमन्यु ईश्वरन के फर्स्ट क्लास आंकड़े
30 साल के अभिमन्यु ईश्वरन ने 105 फर्स्ट क्लास मैचों की 180 पारियों में 7954 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 48.50 और स्ट्राइक रेट 54.19 का रहा है। उन्होंने इस दौरान 27 शतक और 32 अर्धशतक जड़े हैं। उनका बेस्ट स्कोर 233 रनों का है। उन्होंने इस दौरान 911 चौके और 30 छक्के जड़े हैं।