Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

Yuzvendra Chahal का विवादित वीडियो वायरल, सिगरेट पीकर सड़क पर फेंकी बत्ती

Yuzvendra Chahal's Controversial Video Goes Viral: Smokes Cigarette and Throws Butt on the Street

Yuzvendra Chahal: आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल आईपीएल में इन दिनों पंजाब किंग्स की ओर से खेलते नजर आ रहे हैं और पंजाब किंग्स की ओर से खेलते हुए उनका प्रदर्शन भी काफी उम्दा रहा है।

लेकिन रिसेंटली उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपनी कार से सिगरेट पीकर उसे बाहर फेंकते नजर आ रहे हैं। उनके इस वीडियो के वायरल होने के बाद से ही सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है।

Yuzvendra Chahal को होना पड़ रहा ट्रोल

Yuzvendra Chahal is facing trolling
Yuzvendra Chahal is facing trolling

युजवेंद्र चहल कुछ ही दिनों पहले क्रिकेट के सबसे महानतम बल्लेबाजों में से एक एबी डी विलियर्स के साथ बातचीत के दौरान कहते नजर आए थे कि उन्होंने शराब-वगैरह सब छोड़ दिया है और वह अपनी फिटनेस पर पूरा ध्यान दें रहे हैं।

लेकिन अब अचानक जब उनकी लग्जरी कार के अंदर से सिगरेट पीकर उसे बाहर फेंकने की वीडियो सामने आई। तो सोशल मीडिया पर एक नया विवाद छिड़ गया है। लोग युजवेंद्र चहल को जमकर ट्रोल कर रहे हैं और उन्हें बहुत ही ज्यादा लापरवाह बता रहे हैं।

यह भी पढ़ें: SRH vs RR LIVE: अभिषेक vs वैभव क्लैश, कहाँ देखें फ्री स्ट्रीमिंग! जानें कहाँ मिलेगा सबसे बढ़िया LIVE अनुभव

चहल ने कही थी ये बात

35 वर्षीय युजवेंद्र चहल ने आईपीएल 2026 सीज़न से पहले एबी डी विलियर्स के यूट्यूब चैनल पर कहा, “मैंने शराब पीना छोड़ दिया है और छह महीने से ज़्यादा हो गए हैं। अब मैं 35 साल का हो गया हूँ, इसलिए मैं ज़्यादा सक्रिय रहना चाहता हूँ और अपनी टीम के लिए अपना 150% देना चाहता हूँ। एक वरिष्ठ खिलाड़ी के तौर पर, मैं चाहता हूँ कि आईपीएल में लोग मुझसे कुछ सीखें।”

सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं युजवेंद्र चहल

आईपीएल में युजवेंद्र चहल के नाम सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज है। युजवेंद्र चहल ने आईपीएल में साल 2013 में कदम रखा था। 13 में मुंबई के लिए पहले सीजन में वह एक मैच खेले। लेकिन कोई सफलता नहीं ले सके। उसके बाद से लगातार 2014 से 21 तक वह आरसीबी के लिए खेलते नजर आए।

फिर उन्होंने 2022 से 24 तक राजस्थान रॉयल्स और अब 2025 और 2026 में पंजाब किंग्स के लिए खेल रहे हैं। ओवरऑल उन्होंने 178 मैच खेले हैं, जिसकी 175 पारियों में उनके नाम कुल 224 विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने 22.83 की औसत और 17.1 के स्ट्राइक रेट से विकेट चटकाए हैं। बात करें उनके बेस्ट बोलिंग फिगर की तो वो 40 रन देकर 5 विकेट है।

FAQs

युजवेंद्र चहल की उम्र क्या है?
35 साल
युजवेंद्र चहल ने कितने आईपीएल विकेट लिए हैं?
224 विकेट

यह भी पढ़ें: अंपायर विवाद में फंसे Nitish Rana, BCCI ने किया दंडित! सजा मिली ऐसी अब कभी नहीं करेंगे बहस

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!