Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

IPL 2025 से पहले नीता अंबानी को लगा तगड़ा झटका, दिग्गज तेज गेंदबाज मुंबई छोड़ LSG में हुआ शामिल

IPL 2025
IPL 2025

IPL 2025 के लिए सभी टीमों ने अभी से ही अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है। कई टीमों के हवाले से यह खबर आ रही है कि, कुछ के स्क्वाड में बड़े बदलाव करते हुए दिखाई दे सकती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कई टीमें अपने सपोर्ट स्टाफ में भी बड़े बदलाव कर सकती हैं।

इन्हीं टीमों में से एक मुंबई इंडियंस के ड्रेसिंग रूम से भी बड़ी खबर आ रही है और उस खबर के अनुसार, टीम का एक सीनियर अब मुंबई का दामन छोड़ने की तैयारी में है। इस खबर को सुनने के बाद मुंबई इंडियंस के सभी समर्थक बेहद ही मायूस नजर आ रहे हैं।

IPL 2025 से पहले इस दिग्गज ने छोड़ा मुंबई

Zaheer Khan
Zaheer Khan

आईपीएल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस के ड्रेसिंग रूम से एक बड़ी जानकारी आ रही है और उस जानकारी के अनुसार, IPL 2025 के पहले मुंबई इंडियंस की मैनेजमेंट से एक दिग्गज बाहर जा सकता है। सुनने में आया है कि, मुंबई इंडियंस के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट जहीर खान IPL 2025 से पहले फ्रेंचाइजी का साथ छोड़ सकते हैं। कहा जा रहा है कि, ये अब किसी दूसरे टीम के साथ जुड़ सकते हैं।

LSG के मेंटर बन सकते हैं जहीर

जहीर खान के बारे में यह खबर सोशल मीडिया पर आ रही है कि, ये बहुत जल्द आईपीएल फ्रेंचाइजी LSG के मेंटर बन सकते हैं। हाल ही में LSG के मालिक और जहीर के दरमियान मीटिंग हुई है और उस मीटिंग में ही इन दोनों के बीच नए दायित्वों को लेकर बातचीत कई गई है। 28 अगस्त 2024 को LSG के मालिक संजीव गोएंका एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं और इसमें ये जहीर खान को नए दायित्व सौंपने की जिम्मेदारी को सभी से साझा कर सकते हैं।

गौतम गंभीर के बाद खाली पड़ा है पद

आईपीएल 2022 में LSG की फ्रेंचाइजी अस्तित्व में आई और अस्तित्व में आने के बाद फ्रेंचाइजी के मालिक ने गौतम गंभीर को टीम का मेंटर नियुक्त कर दिया। गौतम गंभीर ने दो सालों तक टीम के मेंटर के तौर पर काम किया और इसके बाद साल 2024 के पहले इन्होंने कोलकाता के साथ जुडने का फैसला किया। इसी वजह से आईपीएल 2024 में लखनऊ की टीम के साथ कोई भी बतौर मेंटर काम नहीं किया था। लखनऊ की मैनेजमेंट हर एक कीमत में इस पद को भरने की कोशिश कर रही है।

इसे भी पढ़ें – न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलने जाएंगे ये 15 खिलाड़ी, हर दूसरी बॉल पर छक्का लगाने वाले 4 खिलाड़ियों को मौका

Adarsh Kumar Tiwari

कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई करते-करते दिमाग हैंग सा हो गया था और उसके बाद राहत मिली...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!