Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

ZIM vs WI: जिम्बाब्वे की हार टीम इंडिया हुई बाहर, 107 रन से वेस्टइंडीज़ ने जीता मैच

ZIM vs WI: Zimbabwe loses to Team India, West Indies win by 107 runs

ZIM vs WI: वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने जिम्बाब्वे को 107 रनों के बड़े अंतर से हराने के साथ ही भारतीय टीम का टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने का सपना पूरी तरह से चकनाचूर कर दिया है। साथ ही तीसरी ट्रॉफी की अपनी उम्मीद को और अधिक पुख्ता कर लिया है। तो आइए जान लेते हैं कि वेस्टइंडीज टीम ने ऐसा क्या किया और कैसा रहा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मैच का हाल।

West Indies ने बनाए थे 254 रन

Zimbabwe vs West Indies, 44th Match, Super 8 Group 1 (X2 v X3), ICC Men's T20 World Cup 2026
Zimbabwe vs West Indies, 44th Match, Super 8 Group 1 (X2 v X3), ICC Men’s T20 World Cup 2026

जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा था और इस दौरान जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया, जो कि बिल्कुल भी उनके फेवर में नहीं रहा। विंडीज टीम ने खतरनाक बल्लेबाजी का नमूना पेश किया और 6 विकेट के नुकसान पर 256 रन बना डाले।

इस दौरान शिमरोन हेटमायर ने सबसे अधिक 34 गेंदों में 7 चौके और 7 छक्के की मदद से 85 रन की पारी खेली। वहीं रोवमैन पॉवेल के बल्ले से 35 गेंद में 59 रन आए। इस दौरान उन्होंने चार चौके और चार छक्के जड़े। उनके अलावा रदरफोर्ड ने नाबाद 13 गेंद में तीन चौके और दो छक्के की मदद से 31 रन बनाए। रोमारियो शेफर्ड के बल्ले से 21, साईं होप के बल्ले से 14, वहीं जेसन होल्डर के बल्ले से 13 रहना है।

यानी ओवरऑल हर बल्लेबाज ने अपने बल्ले से कंट्रीब्यूट किया। जिम्बाब्वे के लिए रिचर्ड न्गारावा और ब्लेसिंग मुज़रबानी ने दो-दो विकेट चटकाए। वहीं ब्रैड इवांस और ग्रीम क्रेमर ने एक-एक विकेट हासिल किया।

147 रन पर ऑल आउट हो गई Zimbabwe Team

वेस्टइंडीज के 255 रनों के ऐतिहासिक टारगेट का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम शुरुआत से ही मुश्किलों में नजर आई। एक के बाद एक विकेट गंवाने के चक्कर में यह टीम 147 रनों पर ऑल आउट हो गई। 17.4 ओवर में ही इस टीम के सभी बल्लेबाज पवेलियन लौट गए। इस दौरान आठवें नंबर पर बैटिंग करने आए ब्रैड इवांस ने 21 गेंद में दो चौके और पांच छक्के की मदद से 43 रन बनाए।

डायोन मायर्स के बल्ले से 28 रन वहीं सिकंदर राजा के बल्ले से 27 रन की पारी हमें देखने को मिली। वेस्टइंडीज के लिए गुडाकेश मोती ने चार जबकि अकील होसेन और मैथ्यू फोर्ड ने तीन और दो सफलता अर्जित की। जैसन होल्डर भी पीछे नहीं रहे और उन्होंने भी जाते-जाते एक बल्लेबाज को पवेलियन भेज दिया।

यह भी पढ़ें: टी20 वर्ल्ड कप हिस्ट्री के चेस किंग हैं ये दो खिलाड़ी, लेकिन अब नहीं भारत के स्क्वाड का हिस्सा

Team India का सफर हुआ खत्म

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने 107 रनों के बड़े अंतर से जिम्बाब्वे को हराकर अपना नेट रन रेट 5.350 कर लिया है और साउथ अफ्रीका का नेट रन रेट भी 3.800 है। जबकि इंडिया – 3.800 नेट रन रेट के साथ है। अब अगर इंडिया अगले दो में जीत भी जाती है, तो भी वो सेमीफाइनल में अपनी जगह नहीं बना पाएगी।

अगर अपने वेस्ट इंडीज और अफ्रीका अगले दोनों मैचों में बड़े अंतर से हारती है और बड़े अंतर से जीतती है तभी मामला पलटेगा वरना ओवरऑल इंडिया का खेल खत्म हो गया है।

FAQs

जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का मैच किसने जीता?

वेस्टइंडीज

यह भी पढ़ें: पहले बिहार सरकार से 50 लाख का इनाम और अब मिली इतनी महंगी कीमत की कार, रातों रात करोड़ पति बने वैभव सूर्यवंशी

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!