Posted inक्रिकेट (Cricket)

क्रिकेट जगत में पसरा मातम, बीच IPL मैदान पर अंपायर की हुई मौत

क्रिकेट जगत में पसरा मातम, बीच IPL मैदान पर Umpire की हुई मौत

Umpire Death: इन दिनों भारत में खेले जा रहे IPL 2026 की चर्चा दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमियों के बीच है। ज्यादातर टीमें इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेल रही हैं, क्योंकि उनके खिलाड़ी लीग में खेलने में व्यस्त है। मौजूदा सीजन की शुरुआत 28 मार्च को RCB vs SRH मैच से हुई थी और अब तक 13 मैच हो चुके हैं, जबकि आज यानी 8 अप्रैल को 14वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाना है।

हालांकि, इस बीच एक बहुत ही दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है, जो एक अंपायर (Umpire) की हत्या से जुड़ी है। क्रिकेट के मैदान पर हुए विवाद के कारण अंपायर को अपनी जान गंवानी पड़ी। चलिए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।

रन आउट के फैसले के कारण Umpire को अपनी जान से धोना पड़ा हाथ

क्रिकेट जगत में पसरा मातम, बीच IPL मैदान पर Umpire की हुई मौत

क्रिकेट के मैदान पर अंपायर (Umpire) की जान जाने के कुछ मामले कई बार सामने आए लेकिन इसके पीछे कभी गेंद लगना या फिर कुछ बड़ा कारण रहा, जिसकी वजह से दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से ऐसा होता था। लेकिन अब जो मामला सामने आ रहा है, रन आउट के फैसले के कारण हुए विवाद की वजह से अंपायर को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा।

यह पूरा मामला आंध्रा प्रदेश के विशाखापट्ट्नम का है। जहां रविवार रात एक स्थानीय टूर्नामेंट में रन-आउट के फैसले से जुड़े विवाद के दौरान चाकू से हमला करके एक 21 वर्षीय क्रिकेट अंपायर (Umpire) की हत्या कर दी गई।

डोला अजित बाबू नाम के अंपायर (Umpire) की लोकल मैच में हुए विवाद के कारण की गई हत्या

विशाखापट्ट्नम में एक लोकल मैच के दौरान डोला अजित बाबू और बादमूरी चिरंजीवी अंपायरिंग कर रहे थे। इसी दौरान रन आउट के फैसले को लेकर खिलाड़ियों में झड़प शुरू हो गई। पुलिस के मुताबिक शुरुआत में दोनों अंपायर (Umpire) ने विवाद को शांत करा दिया लेकिन मुकाबले के बाद मामला बढ़ गया और अंत में अजित बाबू की हत्या कर दी गई।

सर्कल इंस्पेक्टर मल्लेश्वरा राव के अनुसार, यह टकराव मैदान पर हुई बहस के साथ समाप्त नहीं हुआ। राव ने कहा,

“अजीत बाबू और चिरंजीवी ने हस्तक्षेप किया और मामले को मैदान पर ही सुलझा लिया। हालांकि, दर्शकों में से एक किशोर गुस्से में आ गया और अंपायरों और खिलाड़ियों को गाली देने लगा।”

मामले को सुलझाने के बहाने बुलाकर ली अंपायर (Umpire) की जान

पुलिस ने आरोपी की पहचान 26 वर्षीय कांता किशोर के रूप में की है। अधिकारियों ने बताया कि वह मैच में दर्शक था और विवादित फैसले में सीधे तौर पर शामिल खिलाड़ियों में से नहीं था। मैच के बाद, किशोर ने कथित तौर पर अंपायरों को “मामला सुलझाने” के लिए दूसरे स्थान पर बुलाया। जब अजीत बाबू, चिरंजीवी और अन्य लोग वहां पहुंचे, तो एक और झगड़ा शुरू हो गया।

राव ने बताया कि हिंसा अचानक भड़क उठी। उन्होंने कहा कि मौके पर पहुंचते ही एक और बहस छिड़ गई। किशोर ने अचानक चाकू निकाला और दोनों अंपायरों पर हमला कर दिया। अजित बाबू को कथित तौर पर सीने में चाकू लगा और वे तुरंत गिर पड़े। चिरंजीवी और बीच-बचाव करने की कोशिश करने वाले एक अन्य व्यक्ति भी हमले में घायल हो गए।

अस्पताल में अजित बाबू को मृत किया गया घोषित

पीड़ित परिवार ने बताया कि किशोर ने मैच के दौरान मौजूद लोगों को पहले गाली दी थी और बाद में नशे की हालत में लौटकर हमला किया था। घटना का वर्णन करते हुए अजीत बाबू के भाई ने कहा कि वह चिल्लाने और बहस करने लगा। अचानक उसने अपनी जेब से चाकू निकाला और डोला अजीत के सीने में घोंप दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह भाग निकला। हम अजित बाबू को वीएमआईएस अस्पताल ले गए, लेकिन वहां कोई डॉक्टर उपलब्ध नहीं थे, इसलिए हमने उन्हें अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया। रात करीब 8.15 बजे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

FAQs

जिस अंपायर की हत्या हुई, उसकी उम्र क्या थी?
21 साल
डोला अजित बाबू की हत्या करने वाले आरोपी का क्या नाम है?
कांता किशोर

यह भी पढ़ें: IPL 2026 के बाद खत्म होगा इन 4 भारतीय खिलाड़ियों का करियर? अगले ऑक्शन में नहीं मिलेगा कोई खरीददार

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!