Posted inक्रिकेट (Cricket)

क्रिकेट जगत में हड़कंप, IPL के बीच टीम के 4 बड़े दिग्गजों ने छोड़ा अपना पद, सौंपा इस्तीफ़ा

क्रिकेट जगत में हड़कंप, IPL के बीच टीम के 4 बड़े दिग्गजों ने छोड़ा अपना पद, सौंपा Resign

4 officials resign amid IPL 2026: इस समय भारत में आईपीएल 2026 का आयोजन हो रहा है और इसमें दुनिया भर के खिलाड़ी खेल रहे हैं। हालांकि, बांग्लादेश की तरफ से कोई भी खिलाड़ी नहीं हिस्सा ले रहा है, क्योंकि नीलामी में सिर्फ मुस्ताफिजुर रहमान ही सोल्ड हुए थे लेकिन उनको भी कुछ कारणों से BCCI ने रिलीज करने का निर्देश दिया था और इसका पालन कोलकाता नाइट राइडर्स ने किया।

इसके बाद, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड में काफी उथल-पुथल भी हुई और टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी अपनी टीम को नहीं भेजा। वहीं, अब बीसीबी के अंदर एक के बाद एक बड़े अधिकारियों ने इस्तीफ़ा (Resign) देना शुरू कर दिया। IPL 2026 के रोमांच के बीच आई इस खबर ने फैंस और क्रिकेट एक्सपर्ट्स को चौंका दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अब तक 25 में से 7 बोर्ड डायरेक्टर्स इस्तीफ़ा दे चुके हैं, जिससे बोर्ड की स्थिरता पर सवाल खड़े हो गए हैं।

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड में कई अधिकारियों ने दिया इस्तीफा (Resign), मचा हड़कंप

क्रिकेट जगत में हड़कंप, IPL के बीच टीम के 4 बड़े दिग्गजों ने छोड़ा अपना पद, सौंपा Resign

BCB के भीतर पिछले कुछ समय से तनाव बढ़ता जा रहा था, जिसका नतीजा अब खुले तौर पर सामने आ रहा है। स्पोर्ट्स मिनिस्ट्री के बढ़ते दबाव, पॉलिटिकल दखल और फेवरिटिज्म के आरोपों के चलते कई अधिकारियों ने इस्तीफ़ा (Resign) देने का फैसला लिया। सूत्रों के अनुसार, बोर्ड के फैसलों में पारदर्शिता की कमी और आंतरिक मतभेद इस स्थिति के मुख्य कारण हैं।

एक ही दिन में चार बड़े डायरेक्टर्स का इस्तीफ़ा

4 अप्रैल को BCB में बड़ा झटका तब लगा जब चार प्रमुख डायरेक्टर्स—सनियान तनीम, मेहराब आलम, फैयाजुर रहमान और मंजुरुल आलम—ने एक साथ इस्तीफ़ा (Resign) दे दिया। इतने कम समय में इतने बड़े नामों का इस्तीफ़ा देना इस बात का संकेत है कि बोर्ड के अंदर हालात काफी गंभीर हो चुके हैं। इन इस्तीफों के बाद बोर्ड की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं।

रिपोर्ट्स में यह भी सामने आया है कि बोर्ड के कई फैसलों में पॉलिटिकल दखल और फेवरिटिज्म देखने को मिल रहा था। यही वजह रही कि कई डायरेक्टर्स ने खुद को असहज महसूस किया और अंततः इस्तीफ़ा (Resign) देना ही बेहतर समझा। क्रिकेट जैसे खेल में इस तरह के आरोप लगना न केवल बोर्ड की छवि को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि खिलाड़ियों के मनोबल पर भी असर डालता है।

IPL के बीच Resign से ग्लोबल क्रिकेट पर असर

IPL जैसे बड़े टूर्नामेंट के दौरान बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड में इस तरह के इस्तीफे की खबर आना इंटरनेशनल क्रिकेट के लिए भी चिंता का विषय बन गया है। बांग्लादेश टीम के भविष्य, सेलेक्शन प्रोसेस और मैनेजमेंट पर इसका सीधा असर पड़ सकता है। लगातार हो रहे इस्तीफे से यह साफ है कि बोर्ड को जल्द ही स्थिरता लाने के लिए बड़े फैसले लेने होंगे।

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि इतने बड़े स्तर पर इस्तीफे (Resign) के बाद BCB कैसे खुद को संभालेगा। क्या नए डायरेक्टर्स नियुक्त किए जाएंगे या फिर बोर्ड में बड़े स्तर पर बदलाव देखने को मिलेगा? आने वाले समय में यह देखना दिलचस्प होगा कि BCB इस संकट से कैसे बाहर निकलता है।

BCB अध्यक्ष के पद में भी हो सकता है बदलाव

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड में लगातार हलचल हो रही है और हाल ही दैनिक जागरण ने अपनी रिपोर्ट में बताया था कि बीसीबी का अगला चेयरमैन कोई ऐसा व्यक्ति हो सकता है, जो भारत समर्थक हो। ऐसे में साफ़ है कि मौजूदा अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम को हटाया जा सकता है या फिर वे खुद ही अपना पद छोड़ सकते हैं। हालांकि, अमीनुल ने हाल ही में कहा है कि उन्होंने अभी तक ऐसा कोई इरादा नहीं बनाया है। ऐसे में देखना होगा कि आगे चलकर क्या फैसला होता है।

FAQs

IPL 2026 के बीच किस बोर्ड के 4 अधिकारियों ने एक साथ इस्तीफा दे दिया?
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड
BCB का मौजूदा समय में अध्यक्ष कौन है?
अमीनुल इस्लाम

यह भी पढ़ें: रोहित, रिकेल्टन, सूर्या, तिलक…..राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन हुई फिक्स

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!