Posted inक्रिकेट (Cricket)

RR के खिलाफ मैच के लिए CSK की प्लेइंग-11 फाइनल, धोनी के बगैर लगी कमजोर, संजू, ऋतुराज, आयुष, कार्तिक……

RR के खिलाफ मैच के लिए CSK की प्लेइंग-11 फाइनल, धोनी के बगैर लगी कमजोर, संजू, ऋतुराज, आयुष, कार्तिक......

CSK playing 11 vs RR without MS Dhoni: आईपीएल 2026 का सीजन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि इस बार कई युवाओं को एंट्री मिली है और अब फ्यूचर की तरफ कदम बढ़ाने की तैयारी कर ली गई है। सीजन के पहले ही संकेत मिल गए थे कि चेन्नई की टीम अब अपने दिग्गज खिलाड़ी एमएस धोनी के बगैर आगे बढ़ने की तैयारी कर रही है।

44 वर्षीय एमएस धोनी को CSK की रीढ़ की हड्डी माना जाता है लेकिन अब माना जा रहा है कि माही आखिरी बार इस सीजन पीली जर्सी में नजर आएंगे। हालांकि, सीजन के आगाज से पहले ही चेन्नई फ्रेंचाइजी को बड़ा झटका लगा, क्योंकि धोनी पिंडली में खिंचाव की समस्या के कारण शुरूआती दो हफ्ते बाहर रहेंगे। इसकी जानकारी खुद चेन्नई सुपर किंग्स ने दी।

CSK के लिए शुरूआती मुकाबलों में एमएस धोनी नहीं होंगे उपलब्ध

RR के खिलाफ मैच के लिए CSK की प्लेइंग-11 फाइनल, धोनी के बगैर लगी कमजोर, संजू, ऋतुराज, आयुष, कार्तिक......

चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल 2026 में अपना पहला मैच 30 मार्च को गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलना है। धोनी इस मैच के साथ-साथ कुछ अन्य मुकाबलों से भी बाहर रहेंगे, क्योंकि वह अभी अपनी इंजरी से उबर रहे हैं और उनकी वापसी की तारीख फिक्स नहीं नजर आ रही। ऐसे में धोनी के बगैर ही चेन्नई की टीम को मैदान में जलवा दिखाना होगा, जो आसान काम नहीं है।

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ एमएस धोनी के बाहर होने के बाद से CSK की प्लेइंग 11 की काफी ज्यादा चर्चा हो रही है। सभी के मन में सवाल है कि धोनी की गैरमौजूदगी में किस खिलाड़ी को जगह मिलेगी और पूरा लाइन-अप क्या होगा, तो चलिए आपको बताते हैं कि आरआर के खिलाफ चेन्नई की टीम किन खिलाड़ियों के साथ मैदान संभाल सकती है।

एमएस धोनी की जगह CSK की प्लेइंग 11 में इस खिलाड़ी को मिल सकता है मौका

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में संजू सैमसन का खेलना पहले से ही तय माना जा रहा, क्योंकि CSK के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने पुष्टि की थी कि उनके साथ सैमसन पारी की शुरुआत करेंगे। हालांकि, तब उम्मीद थी कि विकेटकीपिंग धोनी करेंगे और संजू मैदान पर फील्डिंग करते नजर आएंगे लेकिन अब इस खिलाड़ी के ओपनिंग के साथ-साथ विकेटकीपिंग करने की भी संभावना नजर आ रही है।

अगर संजू विकेट के पीछे जिम्मेदारी संभालते हैं तो फिर सरफराज खान को धोनी के स्थान पर खिलाया जा सकता है, जो स्पिन के काफी अच्छे खिलाड़ी हैं और तेज गेंदबाजों के खिलाफ गति का इस्तेमाल करते हुए विकेटों के पीछे अच्छा खेलते हैं। वहीं, कार्तिक शर्मा को भी मौका मिल सकता है। हालांकि, तमाम दिग्गजों के हिसाब से कार्तिक की दावेदारी ज्यादा मजबूत लग रही है, क्योंकि उन्हें 14 करोड़ से ज्यादा की कीमत में खरीदा गया है और इतनी बड़ी कीमत किसी को बेंच पर बैठने के लिए नहीं दी जाएगी।

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले के लिए CSK की संभावित प्लेइंग 11

संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, मैट हेनरी, खलील अहमद

इम्पैक्ट प्लेयर: अंशुल कंबोज

FAQs

आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कब खेलना है?
30 मार्च
एमएस धोनी की जगह CSK की प्लेइंग 11 में किस खिलाड़ी को मौका मिलने की उम्मीद है?
कार्तिक शर्मा

यह भी पढ़ें: 15 दिन बाद मैदान पर वापसी करेंगे धोनी या पूरे सीजन से हो जायेंगे बाहर? बड़ी रिपोर्ट में हो गया खुलासा

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!