Ruturaj Gaikwad
Ruturaj Gaikwad

युवा भारतीय बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) IPL 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करते हुए दिखाई दिए हैं, इसके साथ ही एक बल्लेबाज के तौर पर भी इनका प्रदर्शन बेहद ही शानदार है। ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) को CSK की मैनेजमेंट ने एमएस धोनी की जगह पर टीम का कप्तान नियुक्त किया था और जब इन्हें कप्तान बनाया गया था तो फिर मैनेजमेंट को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था।

लेकिन अब खबर आ रही है कि, IPL 2025 के पहले CSK की मैनेजमेंट ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) को टीम के कप्तान के पद से हटाते हुए उनकी जगह पर दिग्गज खिलाड़ी को कप्तानी का भार सौंपा जा सकता है।

Advertisment
Advertisment

इस वजह से कप्तानी से हटेंगे Ruturaj Gaikwad

Ruturaj Gaikwad
Ruturaj Gaikwad

CSK के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) का बतौर कप्तान इस सत्र इनका प्रदर्शन औसत दर्जे का रहा है और इसी वजह से अब इन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। ऋतुराज गायकवाड़ के इसी प्रदर्शन को देखते हुए अब कहा जा रहा है कि, मैनेजमेंट इन्हें कप्तानी के पद से हटाने के बारे में विचार कर सकती है। कई गुप्त सूत्रों के माध्यम से इस बात का खुलासा किया गया है कि, IPL 2025 से पहले इन्हें कप्तान के पद से हटाया जा सकता है और इसके साथ ही ये टीम के साथ एक स्पेशलिस्ट बल्लेबाज के तौर पर जुडते हुए दिखाई दे सकते हैं।

MS Dhoni बन सकते हैं कप्तान

अगर CSK की मैनेजमेंट के बारे में कहा जा रहा है कि, अगर इन्होंने ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) को कप्तान के पद से हटाने का फैसला किया तो फिर इनके जगह पर मैनेजमेंट एमएस धोनी (MS Dhoni) को कप्तान बनाने के बारे में विचार कर सकती है। एमएस धोनी ने इस सत्र के पहले तक CSK की कप्तानी की है और एक कप्तान के तौर पर इन्होंने CSK के लिए बेहतरीन खेल दिखाया है और एक बल्लेबाज के तौर पर इनका प्रदर्शन भी शानदार रहा है।

IPL 2024 में कुछ इस प्रकार रहा CSK का प्रदर्शन

अगर बात करें IPL 2024 में CSK के प्रदर्शन की तो टीम का प्रदर्शन औसत दर्जे का रहा है। इस सत्र में खेलते हुए CSK की टीम ने 14 मैचों में से 7 मैचों में जीत हासिल की है। आखिरी मुकाबले में टीम को बेहतरीन रन रेट से जीत जरूरी थी लेकिन टीम को हार मिल गई और टीम प्लेऑफ़ की रेस से बाहर हो गई है।

इसे भी पढ़ें – रिंकू सिंह की अचानक चमकी किस्मत, इस फ्लॉप खिलाड़ी को वर्ल्ड कप टीम में अचानक किया रिप्लेस!

Advertisment
Advertisment

Adarsh Kumar Tiwari

तथाकथित क्रिकेट एक्सपर्ट...