Posted inक्रिकेट (Cricket)

CSK Playing XI: रुतुराज, सैमसन, म्हात्रे, दुबे……KKR के खिलाफ मुकाबले के लिए चेन्नई की प्लेइंग इलेवन फिक्स

CSK Playing XI: रुतुराज, सैमसन, म्हात्रे, दुबे......KKR के खिलाफ मुकाबले के लिए चेन्नई की प्लेइंग इलेवन फिक्स

CSK Likely Playing XI Against KKR: आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स ने बेहद खराब शुरुआत की और लगातार तीन हार का सामना किया। हालांकि, फिर चौथे मैच में किस्मत बदल गई और सीएसके ने चेपॉक स्टेडियम में खेले आगे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर सीजन की अपनी पहली जीत दर्ज की। इस मुकाबले में बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग तीनों ही विभाग में रुतुराज गायकवाड़ की टीम हिट साबित हुई।

अब CSK को अपना पांचवां मुकाबला खेलना है, जो एक ऐसी टीम के खिलाफ है, जिसने तीन बार IPL का टाइटल अपने नाम कर रखा है लेकिन मौजूदा सीजन में खराब प्रदर्शन करते आ रही है।

इस टीम से CSK का अपने पांचवें मैच में होगा सामना

CSK Playing XI: रुतुराज, सैमसन, म्हात्रे, दुबे......KKR के खिलाफ मुकाबले के लिए चेन्नई की प्लेइंग इलेवन फिक्स

चेन्नई सुपर किंग्स को IPL 2026 के अपने पांचवें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना करना है। यह मुकाबला भी CSK को अपने घरेलू मैदान एमए चिदंबरम स्टेडियम यानी चेपॉक में ही खेलना है। इस मुकाबले में केकेआर को हराकर अपनी दूसरी जीत दर्ज करने पर चेन्नई की नजर होगी। कोलकाता का अभी तक जैसा प्रदर्शन रहा है, उसे देखते कहा जा सकता है कि रुतुराज गायकवाड़ के पास उन्हें हराने का अच्छा मौका होगा।

हालांकि, CSK को भी अपना प्रदर्शन बेहतर करना होगा। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जीत के बावजूद कुछ कमियां रह गई थीं, जिनमें सुधार करने की सख्त जरूरत है। अगर ऐसा हुआ तो फिर चेन्नई सुपर किंग्स को जीत दर्ज करने से कोई नहीं रोक सकता।

CSK और KKR का IPL में हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच राइवलरी आंकड़ों में एकतरफा दिखती है लेकिन जब गौतम गंभीर केकेआर के खेमे में थे तो बात काफी अलग होती है। गंभीर की अगुआई में चेन्नई की टीम को कोलकाता ने कुछ अहम मैचों में हराया है। हालांकि, ओवरऑल आंकड़ों में CSK का साफ़ तौर पर दबदबा दिखता है और केकेआर कहीं भी नहीं ठहरती है।

इन दोनों के बीच आईपीएल में 32 मैच खेले गए हैं, जिसमें से 20 मैचों में चेन्नई को जीत मिली है, 11 मुकाबले कोलकाता के नाम रहे हैं। वहीं, 1 मुकाबला बिना किसी नतीजे के समाप्त हुआ था। पिछले सीजन दोनों की दो बार टक्कर हुई थी, जिसमें CSK और KKR को एक-एक बार जीत मिली थी। अब इस बार देखना होगा कि कौन सी टीम बाजी मारती है।

KKR के खिलाफ कैसी होगी CSK की प्लेइंग 11, धोनी आएंगे नजर?

पिछले मुकाबले में मिली जीत के बाद, कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग XI में बदलाव की उम्मीद बेहद कम ही नजर आती है, क्योंकि ज्यादातर खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया था। हालांकि, बड़ा सवाल एमएस धोनी के खेलने को लेकर है, जिनकी फिटनेस के बारे में हर दिन चर्चा होती है।

पिंडली की चोट से उबर रहे धोनी फिट होने की कगार पर हैं। ऐसे में उनके केकेआर के खिलाफ भी खेलने की संभावना जताई गई थी लेकिन आधिकारिक रूप से कुछ भी नहीं कहा गया है। इसी वजह से मुश्किल ही है कि इस मैच के लिए CSK की प्लेइंग XI में कैप्टेन कूल नजर आएं। धोनी कुछ और समय ले सकते हैं और DC के खिलाफ जीत दर्ज करने वाली टीम के कॉम्बिनेशन को एक और मौका देना चाहेंगे।

कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग XI

संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह, खलील अहमद

इम्पैक्ट प्लेयर: अकील होसैन/प्रशांत वीर

FAQs

IPL 2026 में CSK vs KKR मुकाबला कब खेला जाना है?
14 अप्रैल
CSK vs KKR मैच किस मैदान पर खेला जाना है?
एमए चिदंबरम स्टेडियम

यह भी पढ़ें: KKR Playing XI: CSK के खिलाफ मुकाबले के लिए कोलकाता की प्लेइंग इलेवन फाइनल, रहाणे, ऐलन, रचिन, पथिराना, चक्रवर्ती…..

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!