CSK vs KKR: आईपीएल 2026 के 22वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की टक्कर होने वाली है। इन दोनों ही टीमों ने कई बार आईपीएल का टाइटल अपने नाम किया है। सीएसके ने पांच बार ख़िताब जीता है, जबकि कोलकाता ने तीन बार। ऐसे में दो चैंपियन टीमों के बीच अब फैंस को मुकाबला देखने को मिलने वाला है।
हालांकि, मौजूदा आईपीएल सीजन में चेन्नई और कोलकाता दोनों का ही प्रदर्शन अभी तक उम्मीदों के अनुरूप नहीं रहा है। इसके बावजूद एक रोचक मैच की उम्मीद जताई जा रही है। इस लेख में हम आपको CSK vs KKR मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, संभावित प्लेइंग 11 और प्रेडिक्शन संबंधी जानकरी देंगे।
CSK vs KKR IPL 2026 के 22वें मैच का प्रीव्यू

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 22वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मंगलवार, 14 अप्रैल को खेला जाएगा। यह मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम में आयोजित होगा। चेन्नई की बात करें तो उसने लगातार तीन हार के बाद, अपनी पहली जीत दर्ज की और दिल्ली कैपिटल्स को पिछले मैच में हराया था। इस तरह उसने पॉइंट्स टेबल में खाता खोला। सीएसके 2 अंक के साथ नौवें स्थान पर है।
दूसरी तरफ, कोलकाता नाइट राइडर्स ने अभी तक चार मैच खेले हैं, जिसमें उसमें तीन हार का सामना करना पड़ा है, जबकि एक मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था। इस तरह बिना कोई अंक के केकेआर की टीम अंक तालिका में दसवें यानी अंतिम स्थान पर हैं।
CSK vs KKR मैच डिटेल्स
- मैच: चेन्नई सुपर किंग्स vs कोलकाता नाइट राइडर्स
- स्टेडियम: एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई
- तारीख: 14 अप्रैल
- समय: भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे
- लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग: स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क, JioHotstar ऐप/वेबसाइट
CSK vs KKR IPL में हेड टू हेड आंकड़े
- मैच – 32
- चेन्नई सुपर किंग्स ने जीते – 20
- कोलकाता नाइट राइडर्स ने जीते – 11
- टाई – 0
- बेनतीजा – 1
CSK vs KKR मैच के लिए एम चिदंबरम स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
चेन्नई के एम चिदंबरम स्टेडियम को मौजूदा समय में बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग कहा जा सकता है, क्योंकि इस वेन्यू पर अब हाई स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिलते हैं। इस सीजन में चेपॉक में दो मुकाबले खेले गए, जिसमें तीन पारियों में 200 से ज्यादा का स्कोर बना। इससे साफ़ है कि गेंदबाजों के लिए ज्यादा राहत की उम्मीद नहीं की जा सकती। CSK vs KKR मैच में भी कुछ इसी तरह की पिच मिलने की संभावना है। हालांकि, तेज गेंदबाज अपनी विविधताओं की मदद से कुछ सफलता प्राप्त कर सकते हैं।
CSK vs KKR मैच के लिए दोनों टीमों के संभावित 12 खिलाड़ी
चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, सरफराज खान, जेमी ओवरटन, अकील होसेन, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, खलील अहमद, गुरजपनीत सिंह
कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, रिंकू सिंह, रोवमैन पॉवेल, रमनदीप सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, नवदीप सैनी, कार्तिक त्यागी, वैभव अरोड़ा
CSK vs KKR मैच को लेकर प्रेडिक्शन
टॉस: कोलकाता नाइट राइडर्स
पावरप्ले का स्कोर: कोलकाता नाइट राइडर्स (40-50), चेन्नई सुपर किंग्स (50-60)
10 ओवर का स्कोर: कोलकाता नाइट राइडर्स (80-90), चेन्नई सुपर किंग्स (90-100)
15 ओवर का स्कोर: कोलकाता नाइट राइडर्स (120-130), चेन्नई सुपर किंग्स (130-140)
20 ओवर का स्कोर: कोलकाता नाइट राइडर्स (180-190), चेन्नई सुपर किंग्स (200-210)
सबसे ज्यादा रन: अजिंक्य रहाणे (कोलकाता नाइट राइडर्स), संजू सैमसन (चेन्नई सुपर किंग्स)
सबसे ज्यादा विकेट: वैभव अरोड़ा (कोलकाता नाइट राइडर्स), जेमी ओवरटन (चेन्नई सुपर किंग्स)
30 प्लस रन बनाने वाले बल्लेबाज: अजिंक्य रहाणे और अंगकृष रघुवंशी (कोलकाता नाइट राइडर्स), आयुष म्हात्रे और संजू सैमसन (चेन्नई सुपर किंग्स)
30 से कम रन बनाने वाले बल्लेबाज: फिन एलन और रिंकू सिंह (कोलकाता नाइट राइडर्स), रुतुराज गायकवाड़ और शिवम दुबे (चेन्नई सुपर किंग्स)
2 से ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज: वैभव अरोड़ा और सुनील नरेन (कोलकाता नाइट राइडर्स),अंशुल कंबोज और जेमी ओवरटन (चेन्नई सुपर किंग्स)
2 से कम विकेट लेने वाले गेंदबाज: कार्तिक त्यागी और नवदीप सैनी (कोलकाता नाइट राइडर्स), खलील अहमद और नूर अहमद (चेन्नई सुपर किंग्स)
विजेता: चेन्नई सुपर किंग्स
FAQs
IPL 2026 में CSK vs KKR मुकाबला किस तारीख को खेला जाना है?
CSK vs KKR मैच में कौन सी टीम के जीत का प्रेडिक्शन है?
यह भी पढ़ें: CSK Playing XI: रुतुराज, सैमसन, म्हात्रे, दुबे……KKR के खिलाफ मुकाबले के लिए चेन्नई की प्लेइंग इलेवन फिक्स