CSK vs PBKS: इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल का 19वां सीजन अभी तक चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के लिए कुछ खास नहीं रहा है। सीजन के आगाज से पहले ही टीम को इंजरी के कारण कुछ बड़े झटके लगे। प्रमुख तेज गेंदबाज नाथन एलिस हैमस्ट्रिंग इंजरी का शिकार हो गए और पूरे सीजन से बाहर हो गए। वहीं, उनके रिप्लेसमेंट स्पेंसर जॉनसन भी चोट से उबर रहे हैं और कुछ दिन बाद ही टीम से जुड़ पाएंगे
चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) को सबसे बड़ा झटका 28 मार्च को लगा, जब पूर्व कप्तान और दिग्गज विकेटकीपर एमएस धोनी के पहले दो सप्ताह उपलब्ध न रहने की जानकारी सामने आई। धोनी पिंडली में खिंचाव से उबर रहे हैं और इसी वजह से उनकी वापसी कब होगी, कुछ भी तय नहीं है। इन सब के बीच सीजन की शुरुआत भी टीम के लिए अच्छी नहीं रही और उसे राजस्थन रॉयल्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा। अब चेन्नई को अपना दूसरा मैच पंजाब किंग्स से खेलना है।
अपने घर पर चेन्नई (Chennai Super Kings) के सामने पंजाब की चुनौती

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ गुवाहाटी में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) का प्रदर्शन काफी खराब रहा था और टीम को 8 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी। अब अपने दूसरे मैच में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना पंजाब किंग्स से होना है। 3 अप्रैल को यह मुकाबला चेन्नई की टीम अपने होम ग्राउंड एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेलेगी। इस मैदान को चेपॉक स्टेडियम के नाम से भी जाना जाता है।
सीजन में CSK का घरेलू फैंस के सामने यह पहला मुकाबला होगा। ऐसे में उसकी नजर जीत के साथ घरेलू फैंस को खुश करने पर होगी। हालांकि, पंजाब किंग्स को हल्के में नहीं लिया जा सकता, क्योंकि श्रेयस अय्यर की टीम में कई मैच विनर खिलाड़ी हैं और पीबीकेएस ने अपने पहले मैच में गुजरात टाइटंस को हराया भी था। इसी वजह से चेन्नई सुपर किंग्स को बेहतर प्लानिंग के साथ उतरना होगा, साथ ही प्लेइंग 11 को भी मजबूत करना होगा और कुछ अहम बदलाव करने को देखने होंगे।
पंजाब किंग्स के खिलाफ CSK की प्लेइंग 11 में हो सकते हैं 3 बड़े बदलाव
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) की प्लेइंग 11 को लेकर काफी सवाल उठे और टीम ने बहुत जल्द ही सरफराज खान को इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में शामिल कर लिया था। बल्लेबाजी में असंतुलन साफ दिख रहा था, वहीं गेंदबाजी भी कमजोर नजर आ रही थी। ऐसे में पंजाब किंग्स के खिलाफ CSK अपनी टीम में तीन बदलाव के साथ उतर सकती है।
सबसे पहला बदलाव मैथ्यू शॉर्ट की जगह अकील हुसैन को शामिल कर किया जा सकता है। अकील के पास बड़े हिट लगाने की क्षमता है और शॉर्ट की तुलना में बेहतर स्पिन गेंदबाज हैं। ऐसे में उनके आने से बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों मजबूत होंगी। चेपॉक को स्पिनर्स का मैदान माना जाता है। इसी वजह से जेमी ओवरटन की जगह प्रशांत वीर को मौका मिल सकता है, जो पहले मैच में नहीं खेले थे। प्रशांत बाएं हाथ के स्पिन ऑलराउंडर हैं। वहीं, तीसरा बदलाव राहुल चाहर को शामिल कर किया जा सकता है। उन्हें मैट हेनरी की जगह मौका दिया जा सकता है, क्योंकि चेन्नई की पिच स्पिनर्स के लिए मददगार मानी जाती है।
पंजाब किंग्स के खिलाफ CSK की संभावित प्लेइंग 11
संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, अकील होसैन, अंशुल कंबोज, राहुल चाहर, नूर अहमद, खलील अहमद
इम्पैक्ट प्लेयर – सरफराज खान
FAQs
चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला कब खेला जाना है?
CSK की प्लेइंग 11 से पंजाब किंग्स के खिलाफ किन तीन खिलाड़ियों को बाहर किया जा सकता है?
यह भी पढ़ें: फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! MS Dhoni ने शुरू की प्रैक्टिस, इस दिन करेंगे मैदान पर वापसी