CSK vs PBKS Prediction: आईपीएल 2026 में अब टीमों की दूसरा मैच खेलने की बारी आ चुकी है। इसी कड़ी में चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स की टक्कर होनी है। चेन्नई ने अपना पहला मैच राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेला था, जिसमें उसे 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, पंजाब किंग्स ने अपने पहले मैच में गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से हराया था।
ऐसे में चेन्नई की नजर जहां जीत का खाता खोलने पर होगी। वहीं, पंजाब की टीम विनिंग ट्रैक पर बनी रहना चाहिए। इस लेख में हम आपको CSK vs PBKS मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, संभावित प्लेइंग 11 और प्रेडिक्शन संबंधी जानकरी देंगे।
CSK vs PBKS, IPL 2026 के सातवें मैच का प्रीव्यू

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का सातवां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच शुक्रवार, 3 अप्रैल को एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई में खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच सीजन में पहली टक्कर है। पिछले सीजन CSK पर PBKS का पलड़ा भारी रहा था, क्योंकि दो मुकाबलों में दोनों बार पंजाब ने बाजी मारी थी।
ऐसे में इस सीजन चेन्नई की टीम पलटवार करने को देखेगी। पांच बार की चैंपियन के लिए एमएस धोनी और डेवाल्ड ब्रेविस की इंजरी ने परेशानी बढ़ाने का काम किया है। पंजाब को भी लोकी फर्ग्यूसन की सेवाएं नहीं मिल रहीं लेकिन उसके पास कई अच्छे विकल्प गेंदबाजी में मौजूद हैं।
CSK vs PBKS मैच डिटेल्स
- मैच: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स
- स्टेडियम: एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई
- तारीख: 3 अप्रैल
- समय: भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे
- लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग: स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क, JioHotstar ऐप/वेबसाइट
CSK vs PBKS, IPL में हेड टू हेड आंकड़े
- मैच – 32
- चेन्नई सुपर किंग्स ने जीते – 16
- पंजाब किंग्स ने जीते – 16
- टाई – 0
- बेनतीजा – 0
CSK vs PBKS मैच के लिए एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और आंकड़े
आईपीएल 2026 में CSK vs PBKS, एक हाई-स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद है। स्पिनरों को अभी भी कुछ मदद मिलेगी, लेकिन चेन्नई की पिच पर बल्लेबाजों को भरपूर आनंद मिलेगा। चेपॉक पिच कभी स्पिन गेंदबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती थी, जहां सीएसके के रवींद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन धीमी और टर्निंग पिचों पर बल्लेबाजों को परेशान करते थे। हालांकि, पिच में वर्षों से बदलाव आया है और अब यह बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग समान है, जहां गेंद बल्ले पर आसानी से आती है और शॉट खेलना आसान हो जाता है।
चेपॉक में आईपीएल के 91 मैच हो चुके हैं और पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को 51 में जीत हासिल हुई है, जबकि बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम को 40 में जीत मिली है। ऐसे में कहा जा सकता है कि टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला बेहतर रहेगा। इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर करीब 164 का है।
CSK vs PBKS मैच के लिए संभावित प्लेइंग 11
चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), सरफराज खान, मैथ्यू शॉर्ट, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, मैट हेनरी, अंशुल कंबोज, खलील अहमद।
इम्पैक्ट प्लेयर : राहुल चाहर
पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसेन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल
इम्पैक्ट प्लेयर: प्रियांश आर्या
CSK vs PBKS मैच को लेकर प्रेडिक्शन
टॉस: पंजाब किंग्स
पावरप्ले का स्कोर: पंजाब किंग्स (40-50), चेन्नई सुपर किंग्स (50-60)
10 ओवर का स्कोर: पंजाब किंग्स (80-90), चेन्नई सुपर किंग्स (90-100)
15 ओवर का स्कोर: पंजाब किंग्स (130-140), चेन्नई सुपर किंग्स (140-150)
20 ओवर का स्कोर: पंजाब किंग्स (180-190), चेन्नई सुपर किंग्स (200-210)
सबसे ज्यादा रन: कूपर कोनोली (पंजाब किंग्स), सरफराज खान (चेन्नई सुपर किंग्स)
सबसे ज्यादा विकेट: युजवेंद्र चहल (पंजाब किंग्स), अंशुल कंबोज (चेन्नई सुपर किंग्स)
30 प्लस रन बनाने वाले बल्लेबाज: श्रेयर अय्यर और कूपर कोनोली (पंजाब किंग्स), रुतुराज गायकवाड़ और सरफराज खान (चेन्नई सुपर किंग्स)
30 से कम रन बनाने वाले बल्लेबाज: प्रभसिमरन सिंह और मार्कस स्टोइनिस (पंजाब किंग्स), संजू सैमसन और शिवम दुबे (चेन्नई सुपर किंग्स)
2 से ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज: युजवेंद्र चहल और विजयकुमार विशाक (पंजाब किंग्स),अंशुल कंबोज और नूर अहमद (चेन्नई सुपर किंग्स)
2 से कम विकेट लेने वाले गेंदबाज: जेवियर बार्टलेट और अर्शदीप सिंह (पंजाब किंग्स), खलील अहमद और राहुल चाहर (चेन्नई सुपर किंग्स)
विजेता: चेन्नई सुपर किंग्स