आईपीएल 2025(IPL 2025) में चेन्नई सुपर किंग्स ने अब तक कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया है। फैंस थाला के प्रदर्शन और चेन्नई (CSK) की टीम के प्रदर्शन से नाखुश है। ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में सीएसके (CSK) को 3 मैचों में से 2 में हार का सामना करना पड़ा। ऐसे में फ्रेंचाइजी ने बड़ा फैसला लेते हुए ऋतुराज गायकवाड़ से कप्तानी लेकर किसी और के हाथों में सौंपने का फैसला किया है। चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला।
कल के मुकाबले में धोनी होंगे कप्तान
ऋतुराज गायकवाड़ के चोटिल होने की वजह से चेन्नई (CSK) ने कल खेले जाने मुकाबले से पहले बड़ा फैसला लिया। चेन्नई ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले जाने वाले मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी को कप्तान बनाने का फैसला किया। हालांकि अभी तक चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि एमएस धोनी को कल दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने वाले मैच में सीएसके की अगुआई करने की संभावना है, क्योंकि नियमित कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ का पिछले मैच में हाथ में चोट लगने के बाद इस मुकाबले में खेलना पर संदेश है।
ऋतुराज गायकवाड़ को लगी थी चोट
ऋतुराज गायकवाड़ को आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में चोट लग गई थी। तुषार देशपांडे की एक गेंद उनके दाहिने हाथ की कलाई पर लगी थी, जिसके कारण उन्हें दर्द हुआ और वे मैदान पर लेट गए थे। ऋतुराज गायकवाड़ चोट से रिकवर कर रहे हैं। लेकिन कल के मुकाबले से पहले उनकी रिकवरी के चांसेज कम हैं। ऐसे में टीम की कमान एक बार फिर से महेंद्र सिंह धोनी के हाथों में होगी।
यूं ही नहीं कहलाते हैं थाला
एमएस धोनी की कप्तानी को लेकर फैंस के बीच एक अलग ही तरह का उत्साह है। धोनी का अनुभव और उनकी नेतृत्व क्षमता उन्हें एक अद्वितीय कप्तान बनाती है। उनके शांत स्वभाव और दबाव में सही निर्णय लेने की क्षमता ने उन्हें कई महत्वपूर्ण मैच जिताए हैं। उनकी रणनीतिक सोच और खेल की गहरी समझ टीम के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। धोनी ने आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स का नेतृत्व किया है और टीम को कई जीत दिलाई हैं। चेन्नई के प्रशंसक उन्हें “थाला” कहते हैं, और उनकी टीम के प्रति उनकी वफादारी की सराहना करते हैं।
ये भी पढ़ें: IPL 2025 में टीम मालिकों के 116 करोड़ रुपये बर्बाद! MI-LSG समेत इन फ्रेंचाइजी को हुआ तगड़ा नुकसान