IPL 2025 शुरू होने में सिर्फ एक हफ्ते का वक्त बचा है। फैंस बेसब्री से आईपीएल का इंतजार कर रहे हैं। 22 मार्च से 10 फ्रेंचाइजियों की जंग शुरू हो जाएगी। सभी टीमों ने अपने कप्तान, उपकप्तान के नाम की घोषणा कर दी है। लेकिन जिस टीम पर सभी की निगाहें टिकी है वो है चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स(CSK) की टीम।
आईपीएल-2025 में चेन्नई की नजरें छठे खिताब पर होंगी। महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में चेन्नई (CSK)ने पांच बार आईपीएल का खिताब जीता है। पिछले साल धोनी ने कप्तानी छोड़ दी थी और ऋतुराज गायकवाड़ को टीम का कप्तान बनाया था। हालांकि गायकवाड़ की कप्तानी में चेन्नई(CSK) की टीम प्लेऑफ से चूक गई थी। लेकिन एक बार फिर चेन्नई ने गायकवाड़ पर भरोसा जताया है और उन्हें टीम का कप्तान बनाया है।
IPL 2025: CSK की टीम में मिली इन खिलाड़ियों को जगह
आईपीएल 2025 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स(CSK) ने अपने कोर खिलाड़ियों को बनाए रखा है। कुछ पुराने खिलाड़ियों को भी टीम में जगह दी गई है। जिसमें रविचंद्रन अश्विन और सैम करन का नाम शामिल है। वहीं राहुल त्रिपाठी, खलील अहमद, नूर अहमद, विजय शंकर, दीपक हुड्डा, नाथन एलिस, जेमी ओवरटन, कमलेश नागरकोटी जैसे खिलाड़ियों को भी चेन्नई की टीम में शामिल किया गया है। ऐसे में सभी की निगाहें 23 मार्च को होने वाले मुकाबले पर है। 23 मार्च को चेन्नई का मुकाबला मुंबई इंडियंस से होने वाला है। सीएसके ने अपनी प्लेइंग 11 की घोषणा कर दी है।
IPL 2025 CSK की ताकत
सीएसके (CSK)के पास हमेशा से ही एक मजबूत बल्लेबाजी क्रम रहा है, जिसमें अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का अच्छा मिश्रण है। सीएसके (CSK)के पास ऋतुराज गायकवाड़,दीपक हुड्डा, शिवम दुबे जैसे बड़े प्लेयर्स हैं। सीएसके (CSK)की सबसे बड़ा ताकत है एम एस धोनी। धोनी पिछले सीजन अपनी पूरी लय में दिखे थे। इसके अलावा सीएसके(CSK) की गेंदबाजी भी काफी मजबूत है। सीएसके (CSK)की एक और ताकत उसकी स्पिन गेंदबाजी है। टीम के पास रवींद्र जडेजा,नूर अहमद जैसे अनुभवी स्पिन गेंदबाज हैं।
IPL 2025 के CSK की प्लेइंग 11
ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), एमएस धोनी (विकेटकीपर), मथीसा पथीराना, रवींद्र जडेजा, डेवन कॉन्वे, रचिन रवींद्र, राहुल त्रिपाठी, आर अश्विन, शिवम दुबे, खलील अहमद, नूर अहमद, विजय शंकर, सैम करन, शेख रशीद
डिस्क्लेमर: यह लेख मनोरंजन के हिसाब से लिखी गई है। अब तक सीएसके ने इसकी कोई घोषणा नहीं की है।
ये भी पढ़ें: चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद शुभमन गिल को मिली बड़ी खुशखबरी, BCCI देगी इतने करोड़ का इनाम