Posted inक्रिकेट (Cricket)

DC vs GT: गुजरात के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन फाइनल, केएल, निसांका, करुण, अक्षर, स्टब्स…

DC vs GT: गुजरात के खिलाफ Delhi Capitals की प्लेइंग इलेवन फाइनल, केएल, निसांका, करुण, अक्षर, स्टब्स...

Delhi Capitals Probable Playing 11 vs GT: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में दिल्ली कैपिटल्स जीत के रथ पर सवार है। मिचेल स्टार्स जैसे दिग्गज तेज गेंदबाज की गैरमौजूदगी का डीसी पर अभी तक कोई खास असर नहीं देखने को मिला है और टीम ने अपने पहले दोनों मुकाबलों में शानदार जीत दर्ज की। अब दिल्ली को अपना तीसरा मुकाबला होम ग्राउंड अरुण जेटली स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलना है।

दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) और गुजरात टाइटंस की टक्कर 8 अप्रैल को आईपीएल 2026 के 14वें मैच में होगी। इस मुकाबले में बाजी मारते हुए दिल्ली की टीम जीत की हैट्रिक लगाना चाहेगी।

IPL 2026 में अपने तीसरे मैच में गुजरत का दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) करेगी सामना

DC vs GT: गुजरात के खिलाफ Delhi Capitals की प्लेइंग इलेवन फाइनल, केएल, निसांका, करुण, अक्षर, स्टब्स...

पिछले सीजन की तरह ही इस बार भी दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की शुरुआत काफी अच्छी रही है। दिल्ली की टीम ने अपने पहले मैच में घर के बाहर खेलते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स को हराया, जिसका गेंदबाजी आक्रमण काफी मजबूत माना जा रहा है। इस टीम के खिलाफ दिल्ली को समीर रिजवी और ट्रिस्टन स्टब्स ने शतकीय साझेदारी की बदौलत 6 विकेट से जीत दिलाई थी। इसके बाद, घरेलू मैदान पर भी डीसी ने चेज करते हुए ही जीत हासिल की और इस बार उनके सामने मुंबई इंडियंस की टीम थी। इस मैच में भी दिल्ली की जीत के हीरो रिजवी रहे और टीम को 6 विकेट से जीत मिली।

अब मौजूदा सीजन के अपने तीसरे मैच में शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस की चुनौती दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के सामने होगी। हालांकि, जहां दिल्ली लगातार जीत दर्ज कर रही है। वहीं, गुजरात का हाल खराब है और उसे अभी तक अपने दोनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। घरेलू मैदान पर अक्षर पटेल की कप्तानी वाली टीम फिर से अपना जलवा दिखाना चाहेगी। इस मैच के लिए दिल्ली की प्लेइंग 11 की बात करें तो एक बदलाव की संभावना नजर आ रही है।

गुजरात टाइटंस के खिलाफ एक बदलाव के साथ दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) आ सकती है नजर

लगातार जीत दर्ज कर रही दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के लिए बदलाव की ज्यादा संभावना नहीं दिखती है लेकिन एक चेंज नितीश राणा की जगह करुण नायर को लाकर किया जा सकता है। नितीश की दिल्ली की टीम में वापसी हुई, लेकिन उनका बल्ला शुरुआती दो मैचों में नहीं चला है। LSG के खिलाफ बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 17 गेंदों में 15 रनों की धीमी पारी खेली थी, MI के खिलाफ रन आउट होने के कारण वह अपना खाता भी नहीं खोल पाए थे।

ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) नंबर 3 पर करुण नायर को मौका देने के बारे में सोच सकती है। नायर काफी अनुभवी हैं और तेज गेंदबाजों के खिलाफ काफी अच्छी बल्लेबाजी करते हैं। इसके अलावा स्पिन भी अच्छा खेलते हैं। इसी वजह से उनकी दावेदारी मजबूत लग रही है।

इसके अलावा अन्य किसी बदलाव की उम्मीद नजर नहीं आ रही है। बल्लेबाजी विभाग में केएल राहुल भी शुरूआती दो मैचों में जरूर फ्लॉप रहे लेकिन उन्हें बाहर करने का बड़ा फैसला नहीं लिया जा सकता, क्योंकि वह एक मैच विनर खिलाड़ी हैं। गेंदबाजी विभाग में सभी का प्रदर्शन बहुत ही उम्दा रहा है। मुकेश कुमार, लुंगी एनगीडी और टी नटराजन ने तेज गेंदबाजी विभाग को बखूबी संभाला है। वहीं, कुलदीप यादव के साथ खुद कप्तान अक्षर पटेल और विपराज निगम ने स्पिन विभाग को मजबूत बनाया हुआ है।

गुजरात टाइटंस के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की संभावित प्लेइंग 11 और इम्पैक्ट प्लेयर

केएल राहुल (विकेटकीपर ), पथुम निसांका, करुण नायर, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, विपराज निगम, लुंगी एनगीडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार

इम्पैक्ट प्लेयर: समीर रिजवी

FAQs

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग 11 में करुण नायर किसकी जगह शामिल किए जा सकते हैं?
नितीश राणा
दिल्ली और गुजरात के बीच मुकाबला कब खेला जाना है?
8 अप्रैल

यह भी पढ़ें: टीम को लगा तगड़ा झटका, मुख्य फास्ट बॉलर नहीं खेलेगा एक भी मैच, पूरे टूर्नामेंट से हुआ बाहर

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!