Posted inक्रिकेट (Cricket)

DC vs GT: गिल-होल्डर-बेंटन की एंट्री! ये 3 खिलाड़ी बाहर, दिल्ली के खिलाफ मुकाबले के लिए गुजरात की प्लेइंग इलेवन फिक्स

DC vs GT

DC vs GT: आईपीएल 2026 में लगातार दो हार झेलने के बाद गुजरात टाइटंस अब वापसी की तलाश में है। पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शुरुआती मुकाबले गंवाने के बाद टीम का तीसरा मैच दिल्ली कैपिटल्स (DC vs GT) के खिलाफ 8 अप्रैल को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा।

इस अहम मुकाबले में गुजरात की प्लेइंग इलेवन में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। कप्तान शुभमन गिल के साथ जेसन होल्डर और टॉम बेंटन की एंट्री तय मानी जा रही है, जबकि तीन खिलाड़ियों को बाहर बैठना पड़ सकता है। आइए जानते हैं कौन हैं वो तीन खिलाड़ी जो प्लेइंग इलेवन से बाहर हो सकते हैं।

DC vs GT : कप्तान गिल समेत होल्डर और बेंटन की होगी एंट्री

IPL 2025: Shubman Gill to enter mega auction as Gujarat Titans snub him for  No.1 retention

कप्तान शुभमन गिल समेत जेसन होल्डर और टॉम बेंटन की प्लेइंग इलेवन में वापसी हो सकती है। दरअसल, शुभमन गिल पिछले मैच में चोटिल होने के कारण राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबला नहीं खेल पाए थे, लेकिन अब उनकी फिटनेस में सुधार हुआ है और वे दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैदान पर उतर सकते हैं। इसके अलावा टीम मैनेजमेंट जेसन होल्डर और टॉम बेंटन को भी मौका दे सकता है, जिससे टीम का संतुलन मजबूत होने की उम्मीद है।

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ यह तीन खिलाड़ी होंगे बाहर

दिल्ली कैपिटल्स (DC vs GT) के खिलाफ गुजरात टाइटंस की प्लेइंग इलेवन में तीन बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। कुमार कुशाग्र, कगिसो रबाडा और ग्लेन फिलिप्स को इस मुकाबले में बाहर बैठाया जा सकता है। टीम मैनेजमेंट संयोजन में बदलाव करते हुए इन खिलाड़ियों की जगह नए विकल्पों को मौका देने पर विचार कर रहा है, ताकि टीम को संतुलन और बेहतर प्रदर्शन मिल सके।

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में गुजरात टाइटंस इन खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर सकती है: साई सुदर्शन, कुमार कुशाग्र, जोस बटलर, वॉशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा। टीम ने संतुलन बनाए रखने के लिए बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में भरोसेमंद खिलाड़ियों को शामिल किया है।

टॉप ऑर्डर में साई सुदर्शन और जोस बटलर से तेज और मजबूत शुरुआत की उम्मीद होगी, जबकि मध्यक्रम में वॉशिंगटन सुंदर और राहुल तेवतिया टीम को संभाल सकते हैं। गेंदबाजी में राशिद खान का अनुभव और मोहम्मद सिराज व प्रसिद्ध कृष्णा की तेज गेंदबाजी दिल्ली के बल्लेबाजों के लिए चुनौती बन सकती है।

इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर शाहरुख खान को रखा गया है, जो जरूरत पड़ने पर अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं। कुल मिलाकर, यह प्लेइंग इलेवन दिल्ली के खिलाफ एक संतुलित और मजबूत संयोजन नज़र आ रहा है।

DC के खिलाफ GT की संभावित प्लेइंग XI इस प्रकार हैं :

शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), टॉम बेंटन, वॉशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, जेसन होल्डर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, अशोक शर्मा

इम्पैक्ट प्लेयर: शाहरुख खान

ये भी पढ़ें: IPL 2026 में 25.20 करोड़ में बिके Cameron Green की कुल नेटवर्थ कितनी? जानें उनके सभी इनकम सोर्स

FAQS

DC vs GT का मैच कब और कहाँ खेला जाएगा ?

8 अप्रैल & दिल्ली

GT का कप्तान कौन हैं ?

शुभमन गिल

Vasu Jain

खेल सिर्फ मनोरंजन नहीं, एक कहानी है। मैं एक स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हूँ, जो 2007 से क्रिकेट...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!