DC vs GT: आईपीएल 2026 के 14वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराकर रोमांचक जीत दर्ज की। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पहले खेलते हुए गुजरात की टीम ने 20 ओवर में 210/4 का स्कोर बनाया, जिसके जवाब में दिल्ली की टीम पूरे ओवर खेलकर 209/8 का ही स्कोर बना पाई।
एक समय डेविड मिलर ने DC vs GT मैच में दिल्ली कैपिटल्स की जीत का माहौल बना दिया था लेकिन आखिरी ओवर की पांचवीं गेंद पर सिंगल न लेने की गलती भारी पड़ गई और गुजरात ने मुकाबला अपने नाम कर लिया।
जोस बटलर ने तूफानी अर्धशतक बनाकर गुजरात टाइटंस को दिलाई तूफानी शुरुआत

DC vs GT मैच के टॉस का नतीजा दिल्ली कैपिटल्स के पक्ष में रहा और उसने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस की शुरुआत एक बार फिर खराब रही और 19 के स्कोर पर पहला झटका लगा। साई सुदर्शन का खराब फॉर्म जारी रहा। तीसरे ओवर की पहली गेंद पर आउट होने वाले सुदर्शन ने 7 गेंदों में 12 रन बनाए। हालांकि, इसके बाद बल्लेबाजी करने आए जोस बटलर ने आज अपना पुराना अंदाज दिखाया और दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों का हाल खराब कर दिया।
बटलर ने अपना खाता छक्के के साथ खोला और इसके बाद गेंदबाजों पर टूट पड़े। उन्होंने मुकेश कुमार के खिलाफ पारी के पांचवें ओवर में 23 रन जड़े और गुजरात के स्कोर को 50 के पार पहुंचा दिए। बटलर की तूफानी बल्लेबाजी के कारण ही GT ने पावरप्ले का अंत 68/1 के स्कोर के साथ किया। पावरप्ले के बाद, बटलर ने अपना अर्धशतक पूरा किया, जो पिछली 19 टी20 पारियों में मात्र दूसरी फिफ्टी है। बटलर खतरनाक रुख अपनाए हुए थे लेकिन फिर कुलदीप यादव ने अपना कमाल दिखाया और उन्हें पवेलियन भेजा। बटलर के बल्ले से 27 गेंदों में 52 रन आए, जिसमें तीन चौके और पांच छक्के शामिल रहे।
गिल और सुदर्शन के सामने DC vs GT मैच में दिल्ली के गेंदबाज नजर आए बेबस
DC vs GT मैच में जोस बटलर का विकेट गुजरात टाइटंस की पारी के आठवें ओवर में गिरा और उस समय स्कोर 79 था। यहां से कप्तान शुभमन गिल का साथ देने आए वाशिंगटन सुंदर ने धुआंधार अंदाज में रन बनाने शुरू किए। बटलर के साथ शांत रहने वाले गिल ने भी अपना अंदाज़ बदला और कुछ बेहतरीन शॉट खेले। इन दोनों ने 10वें ओवर में स्कोर को 100 और फिर 14वें ओवर में 150 के पार पहुंचा दिया।
इन दोनों के बीच 61 गेंदों में 104 रनों की साझेदारी देखने को मिली, जिसका अंत 18वें ओवर में गिल के आउट होने से 183 के स्कोर पर हुआ । गुजरात टाइटंस के कप्तान ने 45 गेंदों में 70 रन बनाए। वहीं, सुंदर ने 32 गेंदों में 55 रनों की पारी खेली। हालांकि, इनके बीच हुई साझेदारी के कारण गुजरात की टीम आसानी से 200 का स्कोर पार करने में सफल रही। दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से मुकेश कुमार ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली की शानदार शुरुआत
टारगेट को चेज करते हुए दिल्ली कैपिटल्स को एक मजबूत शुरुआत की जरूरत थी, जो पथुम निसांका और केएल राहुलकेएल राहुल की नई बैटिंग पोजीशन तय, कप्तान अक्षर पटेल ने किया बड़ा ऐलान, कहा ‘वो अब इस नंबर पर खेलेगा…’ की जोड़ी ने दिलाई। इन दोनों ने पावरप्ले के छह ओवर में 63 रन जोड़े। इसके बाद, निसांका और राहुल की जोड़ी ने 76 तक स्कोर पहुंचाया, लेकिन फिर पहला विकेट गिर गया। निसांका 24 गेंदों में 41 रन की पारी खेलकर आउट हो गए। हालांकि, राहुल जमे रहे और उन्होंने 29 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।
राशिद खान ने दिल्ली के मिडिल ऑर्डर का हाल किया खराब
दिल्ली कैपिटल्स ने 10वें ओवर में 100 रन पूरे किए लेकिन इसी ओवर में टीम को दो बड़े झटके भी राशिद खान ने दिए। सबसे पहले नितीश राणा आउट हुए, जिन्होंने 6 गेंदों में 5 रन बनाए। इसके बाद, अगली गेंद पर समीर रिजवी भी खाता खोले बिना ही चलते बने, जिन्होंने पिछले दो मैचों में अर्धशतकीय पारियां खेली थी। इसके बाद, दिल्ली को अगला झटका कप्तान अक्षर पटेल के रूप में लगा, जिन्हें राशिद ने ही अपना शिकार बनाया अक्षर ने 2 रन बना। इस तरह दिल्ली का स्कोर 134/4 हो गया।
शतक से चूके राहुल
बीच में जल्दी-जल्दी तीन विकेट खोने से दिल्ली कैपिटल्स की हालत खराब हो गई और मामला तब ज्यादा बिगड़ गया, जब केएल राहुल के साथ तालमेल की कमी के कारण ट्रिस्टन स्टब्स को रन आउट होना पड़ा। स्टब्स 7 रन बनाकर 160 के स्कोर पर पांचवें विकेट के रूप में आउट हुए। इसके बाद, शतक की तरफ बढ़ रहे राहुल भी आउट हो गए और उन्हें 92 के निजी स्कोर पर पवेलियन जाना पड़ा।
मिलर ने तूफानी पारी से जगाई जीत की उम्मीद, एक गलती से दिल्ली को मिली हार
केएल राहुल के आउट होने के बाद, दिल्ली कैपिटल्स की हार तय लग रही थी लेकिन अनुभवी डेविड मिलर को यह मंजूर नहीं था। हाथ में इंजरी होने के बावजूद मिलर ने तूफानी अंदाज दिखाया और पारी का 19वां ओवर डालने आए सिराज के खिलाफ कुल 23 रन बटोरकर मुकाबले को रोमांचक बना दिया। आखिरी ओवर में जीत के लिए 13 रन चाहिए थे। पहली गेंद पर प्रसिद्ध कृष्णा के खिलाफ चौका लगाकर विपराज निगम ने शानदार शुरुआत की लेकिन अगली ही गेंद पर आउट हो गए। उन्होंने 7 गेंदों में 12 रन बनाए।
तीसरी गेंद पर कुलदीप यादव ने मिलर को स्ट्राइक दी और उन्होंने चौथी गेंद पर सामने की तरह बहुत लंबा छक्का जड़ा। अब दो गेंदों पर 2 रन चाहिए थे लेकिन पांचवीं गेंद पर मिलर ने सिंगल नहीं लिया। शायद यही गलती भारी पड़ गई, क्योंकि आखिरी गेंद डॉट रही और बाई का रन लेने का प्रयास भी सफल नहीं हुआ, क्योंकि विकेटकीपर जोस बटलर ने कुलदीप यादव को रन आउट कर दिया। इस तरह गुजरात ने हार के मुंह से जीत दर्ज की। मिलर 20 गेंदों में 41 रन बनाकर नाबाद रहे। GT के लिए राशिद खान सबसे सफल गेंदबाज रहे और उन्होंने तीन विकेट झटके।
FAQs
गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को कितने अंतर से हराया?
केएल राहुल ने DC vs GT मैच में कितने रन बनाए?
यह भी पढ़ें: मुंबई इंडियंस की प्लेऑफ उम्मीदें अधर में, इतने मैच और हारी तो हो जाएगी प्लेऑफ़ की रेस से बाहर