DC vs MI: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में 4 अप्रैल को सीजन का पहला डबल हेडर खेला जाएगा, जिसमें दिन का मैच काफी दिलचस्प होने वाला है। इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस की टक्कर होगी। यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होगा, जो डीसी का होम ग्राउंड भी है।
दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस दोनों ने ही IPL 2026 की शुरुआत जीत के साथ की, ऐसे में DC vs MI मुकाबले के बाद, एक टीम के खाता हार के मामले में खुल जाएगा। इस मुकाबले में कई ऐसे खिलाड़ी देखने को मिलेंगे, जो टीम इंडिया में खेलते हैं। ऐसे में इस मैच में स्टार खिलाड़ियों की फ़ौज होगी।
दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के पहले मैच के प्रदर्शन पर एक नजर

दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2026 की शुरुआत घर के बाहर की, क्योंकि उसका पहला मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स से था। इस मुकाबले में ज्यादा रन तो नहीं बने, लेकिन गेंदबाजों ने काफी रोमांच पैदा किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ की पूरी टीम 141 पर ऑलआउट हो गई थी। लग रहा था कि दिल्ली को आसानी से जीत मिल जाएगी लेकिन पावरप्ले में उसकी भी हालत खराब हो गई और केएल राहुल समेत चार बल्लेबाज आउट हो गए। हालांकि, फिर समीर रिजवी और ट्रिस्टन स्टब्स ने अविजित साझेदारी करते हुए अपनी टीम को छह विकेट से जीत दिला दी थी।
बात करें मुंबई इंडियंस की तो उसका पहला मैच कोलकाता नाइट राइडर्स से वानखेड़े स्टेडियम में हुआ था। इस हाई स्कोरिंग मुकाबले में मुंबई की टीम को ओपनर्स के दमदार प्रदर्शन की बदौलत 6 विकेट से जीत मिली थी। मैच में पहले खेलते हुए केकेआर ने 20 ओवर में 220/4 का स्कोर बनाया था, जवाब में मुंबई इंडियंस ने 224/4 का स्कोर बनाकर पांच गेंद शेष रहते जीत हासिल कर ली। रोहित शर्मा और रयान रिकेलटन ने शानदार अर्धशतकीय पारियां खेली और 148 रनों की साझेदारी की थी, जिससे MI को लक्ष्य हासिल करने में परेशानी नहीं हुई।
DC vs MI मैच के लिए दिल्ली कैपिटल्स में बदलाव की उम्मीद कम
दिल्ली कैपिटल्स ने जिस तरह की जीत पिछले मुकाबले में दर्ज की थी, उससे लगता नहीं कि अपने 12 खिलाड़ियों में कोई बदलाव करने को देखेगी। ओपनिंग में पथुम निसांका जरूर फ्लॉप हुए लेकिन सिर्फ एक मैच के बाद उनके जैसे इंटरनेशनल स्टार को बाहर नहीं किया जा सकता। वहीं, केएल राहुल और नितीश राणा अहम कड़ी हैं। गेंदबाजी में लुंगी एनगीडी, टी नटराजन, कुलदीप यादव समेत लगभग सभी ने अच्छा किया था। इसी वजह से उम्मीद है कि दिल्ली अपने उन्हीं 12 खिलाड़ियों के साथ उतर सकती है।
मुंबई इंडियंस में DC vs MI मैच के लिए हो सकता है एक बदलाव
अपने पिछले मैच में मुंबई इंडियंस ने भी जबरदस्त जीत दर्ज की थी और बदलाव की जरूरत तो नहीं लेकिन अब मिचेल सैंटनर टीम से जुड़ चुके हैं। सैंटनर ने कुछ दिनों का ब्रेक माँगा था लेकिन अब वो भारत आ गए हैं और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले के लिए उपलब्ध रहेंगे। ऐसे में एमआई की टीम एएम गजनफर को बाहर का रास्ता दिखा सकती है, जिन्होंने पिछले मैच में डेब्यू किया था लेकिन चार ओवर में 51 रन लुटा दिए थे। सैंटनर एक माहिर स्पिनर हैं और बल्लेबाजी भी अच्छी कर लेते हैं। इसी वजह से उन्हें मौका मिल सकता है।
DC vs MI मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग 11: केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नितीश राणा, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, विपराज निगम, लुंगी एनगीडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार
इम्पैक्ट प्लेयर: समीर रिजवी
मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग 11: रोहित शर्मा, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, शार्दुल ठाकुर, मयंक मारकंडे, मिचेल सैंटनर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह
इम्पैक्ट प्लेयर: मिचेल सैंटनर
FAQs
DC vs MI मुकाबला कब खेला जाएगा?
DC vs MI मुकाबला किस मैदान पर खेला जाना है?
यह भी पढ़ें: RCB की नई मालकिन Ananya Birla के दिल पर किसका राज? इस हैंडसम लड़के को कर रही डेट!