Posted inक्रिकेट (Cricket)

दिल्ली कैपिटल्स ने IPL 2026 के लिए चुना नया कोच, आयरलैंड के इस खिलाड़ी को सौंप दी जिम्मेदारी

Delhi Capitals ने IPL 2026 के लिए चुना नया कोच, आयरलैंड के इस खिलाड़ी को सौंप दी जिम्मेदारी

Delhi Capitals: आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होना है और दिल्ली कैपिटल्स को अपना पहला मैच 1 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स से खेलना है। सीजन के आगाज से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने बड़ा फैसला लेते हुए आयरलैंड के पूर्व ऑलराउंडर को अपना फील्डिंग कोच नियुक्त किया है। यह दिग्गज एशिया कप 2025 में अफगानिस्तान टीम के साथ था।

दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने फील्डिंग कोच के रूप में ज्ञानेश्वर राव और एंटोन रॉक्स को नियुक्त किया था लेकिन इस बार आयरिश ऑलराउंडर को मौका मिला है। टीम ने अपने नए फील्डिंग कोच की नियुक्ति का ऐलान सोशल मीडिया पर भी किया।

आयरलैंड के पूर्व ऑलराउंडर को दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने बनाया फील्डिंग कोच Delhi Capitals ने IPL 2026 के लिए चुना नया कोच, आयरलैंड के इस खिलाड़ी को सौंप दी जिम्मेदारी

आईपीएल में अभी तक एक भी बार चैंपियन न बनने वाली दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने आयरलैंड के जॉन मूनी को अपना नया फील्डिंग कोच बनाया है। इसी के साथ मूनी आयरलैंड के पहले ऐसे व्यक्ति बन गए हैं, जिन्हें किसी आईपीएल टीम ने अपने कोचिंग स्टाफ का हिस्सा बनाया है। दिल्ली कैपिटल्स के सपोर्ट स्टाफ में हेड कोच हेमांग बदानी, सहायक कोच इयान बेल, गेंदबाजी कोच मुनाफ पटेल और डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट वेणुगोपाल राव मौजूद हैं। अब इनके साथ 44 वर्षीय मूनी को भी काम करने का मौका मिलेगा।

दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के नए फील्डिंग कोच के पास है काफी ज्यादा अनुभव

दिल्ली कैपिटल्स के नए फील्डिंग कोच जॉन मूनी के पास कोचिंग का व्यापक अनुभव है। वे इससे पहले 2018 से 2019 तक अफगानिस्तान के फील्डिंग कोच रह चुके हैं, इसी दौरान टीम ने भारत में ऐतिहासिक टेस्ट डेब्यू किया था। उन्होंने 2019 में वेस्टइंडीज मेंस टीम के साथ भी काम किया और पिछले साल की शुरुआत में आयरलैंड महिला टीम के अस्थायी कोच भी रहे थे। वहीं, 2025 में हुए एशिया कप में अफगानिस्तान के साथ कोचिंग स्टाफ में काम किया था।

एक खिलाड़ी के रूप में जॉन मूनी आयरलैंड क्रिकेट टीम के लिए 2006 से 2015 तक खेले। इस दौरान मूनी ने 64 वनडे और 27 टी20आई खेले हैं। बाएं हाथ से बल्लेबाजी करने वाले इस खिलाड़ी के नाम 1194 रन दर्ज हैं। वहीं, गेंदबाजी में 58 विकेट झटके हैं। उन्होंने तीन वनडे वर्ल्ड कप (2007, 2011 और 2015) और दो टी20 वर्ल्ड कप (2009 और 2010) में भी भाग लिया। 2015 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद, मूनी ने इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड से लेवल 1, 2 और 3 कोचिंग प्रमाणपत्र प्राप्त किए।

अक्षर पटेल की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) IPL 2026 में करना चाहेगी कमाल

आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) का प्रदर्शन काफी साधारण रहा था और टीम 14 मैचों में 15 अंक के साथ पांचवें स्थान पर रही थी। हालांकि, सीजन की शुरुआत डीसी ने बहुत ही अच्छी की थी और अपने लगातार चार मैचों में जीत दर्ज की थी लेकिन इसके बाद, अगले 9 मैचों में दिल्ली की टीम को सिर्फ तीन जीत ही मिलीं, जबकि एक मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया था।

प्लेऑफ से चूकने के बावजूद दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने अपनी टीम में ज्यादा बदलाव नहीं किए हैं और कप्तानी भी अक्षर पटेल के पास ही है। ऐसे में दिल्ली को उम्मीद होगी कि अक्षर का जादू देखने को मिलेगा और वो टीम को कम से कम अंतिम 4 तक ले जाएंगे। स्क्वाड में मौजूद केएल राहुल, कुलदीप यादव, डेविड मिलर, पृथ्वी शॉ, मिचेल स्टार्क और अन्य खिलाड़ियों से भी अच्छे प्रदर्शन की आस होगी। अगर दिल्ली ने एक यूनिट के रूप में अच्छा किया तो फिर यह टीम काफी खतरनाक बन जाएगी।

FAQs

IPL 2026 के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने अपना नया हेड कोच किसे नियुक्त किया है?
जॉन मूनी

यह भी पढ़ें: ‘वो टीम ही जीतेगी…’ एबी डिविलियर्स ने की ज्योतिष भविष्यवाणी, बताया कौन होगा IPL 2026 का चैंपियन

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!