IPL 2024
IPL 2024

इन दिनों भारतीय सरजमीं पर IPL 2024 खेला जा रहा है और यह टूर्नामेंट अब बहुत ही रोमांचक मोड पर खड़ा हुआ है। अब IPL 2024 में खेले जाने वाले हर एक मैच पर प्लेऑफ़ की दशा बदलने जा रही है। IPL 2024 में अभी तक राजस्थान रॉयल्स और KKR की टीम को क्वालिफ़ाई माना जा रहा है तो वहीं आखिरी के 2 स्थान के लिए CSK, LSG और SRH की टीम के बीच कड़ी जद्दोजहद देखने को मिल रही है। IPL 2024 के आखिरी पड़ाव के पहले ही CSK की टीम को बड़ा झटका लग चुका है और इस खबर को सुनने के बाद सभी समर्थक बहुत ही मायूस हो गए हैं।

IPL 2024 के दौरान चोटिल हुए MS Dhoni

 

Advertisment
Advertisment

IPL 2024 अपने आखिरी चरण पर है और इसी दौरान CSK के खेमे से मायूस कर देने वाली खबर आई है और उस खबर के अनुसार, टीम के पूर्व कप्तान और बेहतरीन विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी (MS Dhoni) चोटिल हो गए हैं। इसी वजह से वो बल्लेबाजी के दौरान कई मर्तबा 8वें या 9वें पायदान पर बल्लेबाजी के लिए आते हैं। इसी वजह से उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन बहुत ही कम लोगो को मालूम है कि एमएस धोनी चोट की वजह से निचले क्रम में बल्लेबाजी के लिए आते हैं।

मांसपेशियों में खिंचाव की वजह से हो रही है MS Dhoni को परेशानी

CSK के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी (MS Dhoni) चोट की वजह से मैदान में कई मर्तबा लँगड़ाते हुए दिखाई दिए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि, एमएस धोनी की मांसपेशियों में खिंचाव है और इसी वजह से उन्हें कई मर्तबा सूजन की समस्या भी होती है। कहा जा रहा है कि, IPL 2024 शुरु होने से पहले एमएस धोनी ने कहा था कि, वो कुछ मैचों से आराम लेंगे। मगर जब डेवोन कॉनवे चोट की वजह से पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए तो फिर मजबूरी में धोनी को प्लेइंग 11 का हिस्सा बनना पड़ रहा है।

कुछ इस प्रकार है IPL 2024 में MS Dhoni का प्रदर्शन

अगर बात करें CSK के पूर्व कप्तान और सबसे सीनियर खिलाड़ी एमएस धोनी (MS Dhoni) के IPL 2024 में इस सत्र में प्रदर्शन की तो इनका प्रदर्शन बेहद ही शानदार रहा है। धोनी ने इस सत्र में 11 मैचों की 9 पारियों में 55.00 की औसत और 224.48 के स्ट्राइक रेट से 110 रन बनाए हैं। इस दौरान इनके बल्ले से 10 चौके और 9 गगन चुंबी छक्के भी लगे हैं।

Advertisment
Advertisment

इसे भी पढ़ें – जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान! धवन-राहुल-भुवनेश्वर की वापसी, 5 दिग्गज खिलाड़ी बाहर

Adarsh Kumar Tiwari

तथाकथित क्रिकेट एक्सपर्ट...