IPL 2026 Points Table After MI vs RCB Game: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में मैच दर मैच पॉइंट्स टेबल में बदलाव का दौर जारी है। मौजूदा सीजन में रविवार, 12 अप्रैल को मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टक्कर हुई। इस मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन बेंगलुरु की टीम ने 18 रनों से जीत दर्ज की । मुकाबले में पहले खेलते हुए आरसीबी ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 240 रन बनाए, जिसके जवाब में एमआई ने पूरे ओवर खेलते हुए 222/5 का स्कोर बनाया।
इस जोरदार जीत के बावजूद IPL 2026 Points Table में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की स्थिति में कोई भी बदलाव नहीं हुआ है। वहीं, मुंबई इंडियंस भी अपनी पोजीशन पर बरकरार है। हालांकि, दोनों का नेट रन रेट जरूर प्रभवित हुआ है।
कैसा रहा MI vs RCB मैच का पूरा हाल?

मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टॉस गंवाया लेकिन इसके बाद लगभग सारी चीजें उनके पक्ष में रही। फिल साल्ट ने विराट कोहली के साथ मिलकर 120 रनों की धमाकेदार साझेदारी की। साल्ट ने आउट होने से पहले 36 गेंदों में छह चौकों और छह छक्कों की मदद से 78 रन बनाए। कप्तान रजत पाटीदार ने महज 20 गेंदों में 53 रनों की पारी खेली। वहीं, विराट कोहली ने 38 गेंदों में 50 रन बनाए। जबकि आखिरी ओवरों में टिम डेविड का तूफ़ान देखने को मिला और उन्होंने 16 गेंदों में 34 रनों की नाबाद पारी खेली। इस तरह बेंगलुरु की टीम 240 के स्कोर तक पहुंचने में सफल रही। मुंबई इंडियंस की तरफ से चार गेंदबाजों ने एक-एक विकेट हासिल किया।
लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस ने काफी प्रयास किया लेकिन फिर भी टीम चूक गई। शुरुआत में रयान रिकेलटन ने 22 गेंदों में 37 रन बनाकर 57 रनों की शुरुआत दिलाने में मदद की लेकिन फिर रोहित शर्मा रिटायर्ड हर्ट हो गए और इसके बाद, तिलक वर्मा भी 1 रन बनाकर आउट हो गए। सूर्यकुमार यादव ने कुछ बेहतरीन शॉट खेले लेकिन 22 गेंदों में 33 रनों से आगे अपनी पारी नहीं बढ़ा सके। कप्तान हार्दिक पांड्या ने कुछ बड़े शॉट लगाए, लेकिन वह भी 22 गेंदों में 40 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद, आखिरी के ओवरों में शेरफेन रदरफोर्ड ने 31 गेंदों में 1 चौके और 9 छक्के की मदद से नाबाद 71 रनों की पारी खेली लेकिन मुंबई की टीम लक्ष्य से दूर रह गई। RCB की तरफ से सुयश शर्मा सबसे सफल गेंदबाज रहे और उन्होंने दो विकेट लिए।
IPL 2026 Points Table में बेंगलुरु की पोजीशन में नहीं हुआ कोई बदलाव
मुंबई इंडियंस को हराने के बाद, बेंगलुरु को IPL 2026 Points Table में 2 अंक जरूर मिले लेकिन इससे उसकी पोजीशन में कोई बदलाव नहीं हुआ। बेंगलुरु की टीम चार मैचों के बाद 6 अंक के साथ अभी भी तीसरे स्थान पर ही कायम है। वहीं, रजत पाटीदार की टीम का नेट रन रेट +1.148 है। बेंगलुरु से ऊपर 8 अंक के साथ राजस्थान रॉयल्स पहले स्थान पर है, जबकि 7 अंक के साथ पंजाब किंग्स दूसरे स्थान पर है।
इसके बाद, IPL 2026 Points Table में चौथे स्थान पर दिल्ली कैपिटल्स है और इसके बाद गुजरात टाइटंस हैं। इन दोनों ही टीमों के चार-चार अंक हैं लेकिन DC की टीम GT से NRR के मामले में बेहतर है।
IPL 2026 Points Table में बॉटम 5 का ऐसा हाल, आठवें स्थान पर MI
अगर IPL 2026 Points Table में बॉटम 5 की बात करें तो मुंबई इंडियंस को पोजीशन के आधार पर कोई नुकसान नहीं हुआ है लेकिन उसका नेट रन जरूर कम हुआ है। RCB से हार के बाद हार्दिक पांड्या की टीम चार मैचों में 2 अंक और -0.772 के नेट रन रेट के साथ आठवें स्थान पर है। छठे स्थान पर लखनऊ सुपर जायंट्स 4 अंक के साथ मौजूद है, जबकि सातवें स्थान पर 2 अंक के साथ सनराइजर्स हैदराबाद है। नौवें स्थान पर चेन्नई सुपर किंग्स है। जिसके 2 अंक हैं। वहीं, अंतिम स्थान पर अभी तक एक भी जीत न दर्ज करने वाली कोलकाता नाइट राइडर्स है।
MI vs RCB मैच के बाद IPL 2026 Points Table
| स्थान | टीम का नाम | मैच | जीते | हारे | बेनतीजा | अंक | नेट रन रेट |
| 1 | राजस्थान रॉयल्स | 4 | 4 | 0 | 0 | 8 | 2.055 |
| 2 | पंजाब किंग्स | 4 | 3 | 0 | 1 | 7 | 0.72 |
| 3 | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | 4 | 3 | 1 | 0 | 6 | 1.148 |
| 4 | दिल्ली कैपिटल्स | 4 | 2 | 2 | 0 | 4 | 0.322 |
| 5 | गुजरात टाइटंस | 4 | 2 | 2 | 0 | 4 | -0.029 |
| 6 | लखनऊ सुपर जायंट्स | 4 | 2 | 2 | 0 | 4 | -0.427 |
| 7 | सनराइजर्स हैदराबाद | 4 | 1 | 3 | 0 | 2 | -0.024 |
| 8 | मुंबई इंडियंस | 4 | 1 | 3 | 0 | 2 | -0.772 |
| 9 | चेन्नई सुपर किंग्स | 4 | 1 | 3 | 0 | 2 | -1.532 |
| 10 | कोलकाता नाइट राइडर्स | 4 | 0 | 3 | 1 | 1 | -1.315 |
FAQs
MI को हराने के बाद IPL 2026 Points Table में RCB के कितने अंक हो गए हैं?
IPL 2026 Points Table में RCB किस स्थान पर है?
यह भी पढ़ें: MI vs RCB: साल्ट-पाटीदार के तूफ़ान में उड़ी मुंबई, बेंगलुरु की जोरदार जीत; मुंबई की लगातार तीसरी हार