17 सिंतबर को एशिया कप (Asia Cup) का फाइनल मुकाबला भारत और श्रीलंका के बीच खेला गया था और एशिया कप का यह मुकाबला एकतरफा रहा। करीब 18 दिनों तक इस टूर्नामेंट का खुमार सभी क्रिकेट प्रेमियों के दिल और दिमाग में छाया रहा। इस एशिया कप में विवाद भी जमकर हुए कभी मौसम को लेकर विवाद उत्पन्न हुए तो कभी किसी खिलाड़ी के पुराने कारनामों की कुंडली खुली।
महज कुछ घंटों पहले ही एक और ऐसी खबर सुनने में आई है जिसको सुनने के बाद सभी क्रिकेट प्रशंसक मायूस हो गए हैं। दरअसल बात यह है कि, एक दिग्गज खिलाड़ी के ऊपर जबरदस्ती यौन शोषण का आरोप लगाया गया है। इस खबर को सुनने के बाद क्रिकेट जगत में मायूसी छा गई है और पूरा समूह दो वर्गों में बंट गया है।
धनुष्का गुणतिलका के ऊपर लगा बिना कंडोम के सेक्स करने का आरोप

श्रीलंकाई क्रिकेटर धनुष्का गुणतिलका (Dhanushka Gunatilaka) के ऊपर साल 2022 में एक महिला ने यौन शोषण और हत्या के प्रयास जैसे गंभीर आरोप लगाए थे और उसके बाद से ही श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड ने धनुष्का गुणतिलका को टीम से बाहर रखा है।
हाल ही में हुई एक सुनवाई में पीड़ित महिला ने कोर्ट में बयान देते हुए कहा कि, धनुष्का गुणतिलका ने उनके साथ जबरदस्ती यौन संबंध बनाए इसके अलावा उन्होंने सेक्स के दौरान कंडोम को भी उतार दिया था।
साल 2022 में दर्ज हुआ था केस
श्रीलंकाई क्रिकेटर धनुष्का गुणतिलका (Dhanushka Gunatilaka) के ऊपर साल 2022 में एक ऑस्ट्रेलियाई महिला ने यौन संबंध और हत्या के प्रयास जैसे कई संगीन आरोप लगाए थे और इसके बाद उन्हे ऑस्ट्रेलियाई पुलिस के द्वारा गिरफ्तार भी कर लिया गया था।
उस वक्त धनुष्का गुणतिलका श्रीलंकाई टीम के साथ टी 20 वर्ल्डकप खेल रहे थे और उन्होंने सिर्फ नामीबिया के खिलाफ ही मैच खेला था। इसके बाद इन्हे हिरासत में ले लिया गया था।
10 सेकंड तक दबाए रखा गला
पीड़ित महिला ने कोर्ट में दिए बयान में कहा कि, धनुष्का गुणतिलका ने कहा कि उन्हे कंडोम का इस्तेमाल करना बिल्कुल नहीं पसंद है। उन्होंने मेरा गला दबाए रखा और मुझे उस वक्त महसूस हो रहा था कि मैं अब मरने वाली हूँ।
इसे भी पढ़ें – श्रद्धा कपूर का दिल आया मोहम्मद सिराज पर, खुले आम मारी लाइन