धोनी-रहाणे को CSK करने जा रही रिलीज! इन 7 खिलाड़ियों को भी टीम से बाहर करने का बनाया प्लान 1

CSK: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 17वें सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन शानदार रहा है। जिसके चलते टीम अभी पॉइंट्स टेबल पर चौथे स्थान पर है। सीएसके टीम अबतक 7 मैच खेल चुकी है और टीम इस दौरान 4 जीत हासिल कर चुकी है। बता दें कि, आईपीएल 2024 में सीएसके टीम की कप्तानी ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) कर रहे हैं।

क्योंकि, एम एस धोनी (MS Dhoni) ने सीजन की शुरुआत होने से पहले ही कप्तानी छोड़ दी थी। जिसके चलते अब आईपीएल 2025 (IPL 2025) में सीएसके टीम बड़ा बदलाव कर सकती है और मेगा ऑक्शन से पहले कई दिग्गज खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है। जिसमें धोनी और अजिंक्य रहाणे का नाम भी शामिल हो सकता है।

Advertisment
Advertisment

CSK कर सकती है धोनी को रिलीज

धोनी-रहाणे को CSK करने जा रही रिलीज! इन 7 खिलाड़ियों को भी टीम से बाहर करने का बनाया प्लान 2

बता दें कि, आईपीएल में सीएसके को अपनी कप्तानी में 5 ट्रॉफी जीता चुके एमएस धोनी का यह आखिरी सीजन हो सकता है। क्योंकि, धोनी 42 साल ही चुकें हैं और वह आईपीएल 2024 के बाद आईपीएल से भी संन्यास का ऐलान कर सकते हैं।

जिसके चलते आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से पहले धोनी को सीएसके रिलीज कर सकती है। धोनी का आईपीएल 2025 में खेलना बहुत मुश्किल है और वह इस सीजन अपने आईपीएल करियर करियर का आखिरी मुकाबला खेल सकते हैं। धोनी अबतक आईपीएल में कुल 257 मुकाबले खेल चुकें हैं।

अजिंक्य रहाणे को भी सकते हैं टीम से रिलीज

आईपीएल 2023 में अजिंक्य रहाणे का सीएसके टीम की तरफ से खेलते हुए बेहतरीन प्रदर्शन रहा था। जिसके चलते टीम ने उन्हें आईपीएल 2024 में अपनी टीम में रिटेन किया। लेकिन अजिंक्य रहाणे आईपीएल 2024 में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं।

Advertisment
Advertisment

जिसके चलते आईपीएल 2025 में उन्हें सीएसके टीम रिलीज कर सकती है। जबकि अब रहाणे टी20 फॉर्मेट में टीम में फिट भी नहीं बैठ रहे हैं। जिसके चलते टीम को मजबूरन फैसला लेना पड़ सकता है। रहाणे पिछले 2 सीजन से सीएसके टीम का हिस्सा हैं।

इन 7 खिलाड़ियों पर गिर सकती है गाज

आईपीएल 2025 में मेगा ऑक्शन होना है। जिसके चलते टीम अपने बेस्ट खिलाड़ियों को ही टीम में रिटेन करना चाहेंगी। जिसके चलते आईपीएल 2024 के बाद सीएसके अपनी टीम से 7 धोनी और रहाणे के अलावा 7 और खिलाड़ियों को बाहर कर सकती है।

जिसमें 14 करोड़ी खिलाड़ी डेरिल मिचेल का भी नाम हो सकता है। क्योंकि, मिचेल को 14 करोड़ में खरीदना टीम को भारी पड़ा है और उन्होंने इस सीजन अबतक कुछ खास बल्लेबाजी नहीं की है। वहीं, इसके अलावा टीम से मुकेश चौधरी, मोईन अली, समीर रिज़वी, शार्दुल ठाकुर, निशांत सिंधु और सिमरजीत सिंह को रिलीज किया जा सकता है।

Also Read: टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ इस खतरनाक प्लेइंग XI के साथ खेल रही पाकिस्तान, एक साथ 4 खूंखार तेज गेंदबाजों को मौका