Posted inक्रिकेट (Cricket)

RCB खिलाड़ी के लिए दिनेश कार्तिक ने उठाई आवाज, भारतीय चयनकर्ताओं से बोले ”उसे तीनों फॉर्मेट में मौका दो…”

RCB खिलाड़ी के लिए दिनेश कार्तिक ने उठाई आवाज, भारतीय चयनकर्ताओं से बोले ''उसे तीनों फॉर्मेट में मौका दो..."

Dinesh Karthik Backs RCB Batter: आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की नजर टाइटल को बचाने की है, जो उन्होंने पिछले सीजन जीता था। लगातार 17 सीजन निराशा झेलने के बाद, बेंगलुरु की टीम ने 18वें सीजन में इतिहास रचा और फाइनल में पंजाब किंग्स को हराकर पहली बार आईपीएल का खिताब जीता था। इस सीजन में भी आरसीबी ने अच्छी शुरुआत की है और अपने पहले दोनों मुकाबले जीते हैं।

RCB की इन दोनों जीत में युवा बल्लेबाज देवदत्त पडीक्कल का अहम योगदान रहा है। पडीक्कल ने दोनों मुकाबलों में अर्धशतकीय पारियां खेली। अब उनको लेकर टीम के बल्लेबाजी कोच और मेंटर दिनेश कार्तिक ने बड़ा बयान दिया है। कार्तिक का मानना है कि जल्द ही युवा खिलाड़ी का चयन तीनों ही फॉर्मेट के लिए भारतीय टीम में होगा।

IPL 2026 में RCB के देवदत्त पडीक्कल का प्रचंड फॉर्म

RCB खिलाड़ी के लिए दिनेश कार्तिक ने उठाई आवाज, भारतीय चयनकर्ताओं से बोले ''उसे तीनों फॉर्मेट में मौका दो..."

आईपीएल के पिछले सीजन भी देवदत्त पडीक्कल RCB का हिस्सा थे लेकिन शुरुआती कुछ मुकाबलों के बाद इंजरी के कारण बाहर हो गए थे। हालांकि, इस बार वह पूरी तैयारी के साथ आए हैं और इसका सबूत पहले दो मैचों में ही दे दिया है। 28 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पडीक्कल का तूफानी अर्धशतक देखने को मिला। उन्होंने 21 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की और 26 गेंदों में 234.61 के स्ट्राइक रेट से 61 रन बनाकर आउट हुए।

इसके बाद, चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 5 मार्च को हुए मुकाबले में बाएं हाथ के बल्लेबाज ने अपना जलवा दिखाया और RCB की बड़ा स्कोर बनाने में मदद की। पडीक्कल ने 29 गेंदों में 50 रनों की पारी खेली, जिसमें पांच चौके और दो छक्के शामिल रहे।

देवदत्त पडीक्कल को लेकर दिनेश कार्तिक का बड़ा बयान

दिनेश कार्तिक के हवाले से RCB मीडिया ने कहा,

“2025 में देवदत्त पडीक्कल, आरसीबी छोड़ने वाले देवदत्त पडीक्कल से बिल्कुल अलग थे। उन्होंने आईपीएल में खेलने से जुड़ी हर चुनौती का सामना करना सीख लिया है और जिस तरह से उन्होंने अपने खेल को ढाला है, वह बेहद प्रभावशाली है। अगर उनका यह शानदार फॉर्म बरकरार रहता है, तो मुझे नहीं लगता कि टीम इंडिया उन्हें किसी भी फॉर्मेट में नजरअंदाज कर पाएगी। उनकी बल्लेबाजी का स्तर कई अन्य खिलाड़ियों से कहीं बेहतर है।”

टीम इंडिया के लिए देवदत्त पडीक्कल को नजरअंदाज कर पाना मुश्किल

दिनेश कार्तिक को लगता है कि देवदत्त पडीक्कल पहले से काफी बेहतर बन गए हैं और उन्होंने आईपीएल में सफल होने का रास्ता खोज लिया है। अगर उनका इसी तरह फॉर्म जारी रहा तो फिर टीम इंडिया के लिए तीनों फॉर्मेट के दावेदार होंगे और चयनकर्ता ज्यादा समय तक नजरअंदाज नहीं कर पाएंगे।

बता दें कि देवदत्त पडीक्कल को अभी तक टीम इंडिया में टेस्ट और टी20आई में खेलने का मौका मिल चुका है। पडीक्कल ने अपना आखिरी टेस्ट 2024 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर खेला था। वहीं, आखिरी टी20आई 2021 में खेला था। घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छे प्रदर्शन के कारण पडीक्कल की पिछले साल टेस्ट टीम में वापसी हुई लेकिन उन्हें खेलना का मौका नहीं मिला।

हालांकि, अब IPL में RCB के लिए पडीक्कल ने मौजूदा सीजन की शुरुआत में ही अपने इरादे साफ़ कर दिए हैं और बता दिया है कि वह सबसे छोटे फॉर्मेट में भी जगह बनाने के दावेदार हैं। सीजन के शेष मैचों में बेंगलुरु के लिए उनका अच्छा प्रदर्शन रहता है तो फिर इस साल टीम इंडिया के व्यस्त शेड्यूल के कारण पडीक्कल को भी किसी न किसी फॉर्मेट में खेलने का मौका मिल सकता है।

FAQs

दिनेश कार्तिक ने RCB के किस खिलाड़ी को टीम इंडिया के लिए तीनों फॉर्मेट में जगह बनाने का दावेदार बताया है?
देवदत्त पडीक्कल
RCB के देवदत्त पडीक्कल IPL 2026 में अब तक कितने अर्धशतक बना चुके हैं?
2

यह भी पढ़ें: RR vs MI मैच के रद्द होने के आसार, BCCI ने किया आधिकारिक ऐलान; फैंस के लिए बुरी खबर

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!