Mumbai Indians: आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस नए जोश के साथ उतरेगी। आगामी संस्करण में उनकी कोशिश अपने छठे आईपीएल टाइटल को जीतने की होगी। बता दें कि मुंबई (Mumbai Indians) ने आखिरी बार साल 2020 में ट्रॉफी जीती थी। तब से लेकर अब तक उनका प्रदर्शन औसत दर्जे का ही रहा है। पिछले साल के आखिर में उन्होंने रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को कप्तानी से हटा दिया। उनके स्थान पर हार्दिक पांड्या को टीम की कमान सौंप दी गई। वहीं टीम के उपकप्तान कौन हैं, आइए जानते हैं।
कप्तानी की शर्त पर लौटे थे हार्दिक पांड्या

आईपीएल 2024 के लिए ट्रेडिंग के दौरान उस समय खलबली सी मच गई थी, जब गुजरात टाइटंस को छोड़कर हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) में दुबारा शामिल हो गए थे। उनके आते ही रोहित शर्मा, जिन्होंने पांच बार इस टीम को चैंपियन बनाया, उन्हें कप्तानी से हटा दिया। वहीं फ्रेंचाइजी ने हैरतअंगेज फैसला लेकर हार्दिक को यह दायित्व सौंप दिया। इसके बाद सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें भी आने लगी थी, कि यह 30 वर्षीय ऑलराउंडर कप्तानी की शर्त पर MI खेमे में लौटा था। हालांकि कोई अधिकारिक बयान नहीं आया।
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान में बनेगा नरेंद्र मोदी से भी बड़ा स्टेडियम, पाक में रची जा रही भारत को नीचा दिखाने की साजिश
इन खिलाड़ियों ने किया था फैसले का विरोध
रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को कप्तानी से हटाने के मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के इस फैसले की चारों ओर काफी आलोचनाएं हुई। न केवल फैंस, बल्कि टीम के ही कुछ खिलाड़ियों ने फ्रेंचाइजी के निर्णय पर अपना विरोध प्रकट किया था। विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav), तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) और युवा खिलाड़ी तिलक वर्मा ने अपने सोशल मीडिया पर रोहित का खुलकर सपोर्ट किया। उसे देखकर हर कोई यही कयास लगा रहा था कि ये खिलाड़ी नाखुश हैं।
ये खिलाड़ी होगा Mumbai Indians का उपकप्तान
आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की कप्तानी हार्दिक पांड्या करने वाले हैं। उनपर बड़ी जिम्मेदारी रहने वाली है। हालांकि इस खिलाड़ी ने गुजरात टाइटंस को पहले ही सीजन में चैंपियन बनाने का कारनामा किया था। ऐसे में फैंस को उनसे इसी तरह के करिश्मे की उम्मीद रहने वाली है। बता दें कि रोहित शर्मा को उपकप्तान की जिम्मेदारी दी जा सकती है। हार्दिक के चोटिल होने पर हिटमैन टीम की कप्तानी भी कर सकते हैं। पिछले साल फाफ डुप्लेसिस के न रहने पर विराट कोहली ने आरसीबी की अगुवाई की थी।
इस दिन खेलेगी MI अपना पहला मैच
मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के आईपीएल 2024 में अभियान का आगाज 24 मार्च को होगा। पहले मैच में उनका सामना गुजरात टाइटंस के साथ होने वाला है। मुंबई की कमान हार्दिक पांड्या के हाथों में रहने वाली है। वहीं शुभमन गिल गुजरात की अगुवाई करते हुए दिखाई देने वाले हैं।
मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2024 में स्क्वॉड:
रोहित शर्मा (उपकप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, एन. तिलक वर्मा, टिम डेविड, विष्णु विनोद, अर्जुन तेंदुलकर, शम्स मुलानी, नेहल वढेरा, जसप्रीत बुमराह, कुमार कार्तिकेय, पीयूष चावला, आकाश मधवाल, जेसन बेहरेनडोर्फ, रोमारियो शेफर्ड, हार्दिक पंड्या (कप्तान), गेराल्ड कोएत्ज़ी, दिलशान मदुशंका, श्रेयस गोपाल, नुवान तुषारा, नमन धीर, अंशुल कंबोज, मोहम्मद नबी, शिवालिक शर्मा।
यह भी पढ़ें: IPL 2024 के पहले मैच में नया नियम होगा लागू, CSK vs RCB मैच में किसे होगा फायदा? जानिए