Mumbai Indians Rohit Hardik

Mumbai Indians:  ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क (Michael Clarke) का मानना ​​है कि बड़े टूर्नामेंट जीतना व्यक्तिगत प्रतिभा के बजाय टीम वर्क पर निर्भर करता है। माइकल क्लार्क को शक है कि मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का खेमा गुटों में बंटा हुआ है, जिससे खिलाड़ी प्रभावी ढंग से एक साथ काम नहीं कर पा रहे हैं। पूर्व क्रिकेटर का कहना है कि अचानक रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाने के बाद और हार्दिक को कप्तान बनाने के बाद टीम दो हिस्सों में बंट गई है।

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम में गुटबाजी

Mumbai Indians

Advertisment
Advertisment

सीज़न से पहले कप्तानी में अचानक बदलाव के बाद रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की जगह हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya)  के आने से पांच बार की आईपीएल (IPL) टाइटल चैंपियन असमंजस में हैं। क्लार्क ने स्टार स्पोर्ट्स क्रिकेट लाइव पर बताया कि उनको नहीं पता है कि मुंबई इंडियंस आईपीएल में प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर पाएगी या नहीं। क्लार्क ने कहा कि जितना हम बाहर देख पा रहे हैं, अंदर टीम में उससे अधिक चल रहा है।

उन्होंने कहा कि जब आपके पास इतने सारे अच्छे खिलाड़ी हों, तो आप इस तरह का खराब प्रदर्शन नहीं कर सकते हैं। क्लार्क का मानना है कि ड्रेसिंग रूम के अंदर अलग-अलग ग्रुप्स हैं और ऐसे में उनके लिए कुछ भी सही से काम नहीं कर रहा है। उनके खिलाड़ी एक साथ मेल नहीं खा रहे हैं और वें एक टीम के रूप में नहीं खेल रहे हैं।

प्लेऑफ के लिए सभी मैच जीतने जरुरी

मुंबई इंडियंस के लिए  प्लेऑफ़ के लिए क्वालीफाई करने के लिए, उन्हें अपने शेष सभी पाँच मैच जीतने होंगे। क्लार्क ने कहा कि टीम को व्यक्तिगत खिलाड़ी के रूप में सिर्फ रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह जीत दिला सकते हैं। हार्दिक पंड्या को लेकर क्लार्क ने कहा कि हार्दिक गेंद और बल्ले से शानदार प्रदर्शन करते हैं, तो टीम को जीत दिला सकते हैं।

अंक तालिका में 9वें स्थान  पर

मुंबई इंडियंस इस समय अंक तालिका में 9 वे स्थान पर है। उन्हें 9 मैचों में सिर्फ 3 मैचों में जीत हासिल हुई है, जबकि 6 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। आज एमआई का मुकाबला अंक तालिका में दूसरे स्थान की टीम लखनऊ सुपर जायंट्स से भिड़ेगी। वहीं, आरसीबी की टीम अंक तालिका में सबसे नीचे है और वें दसवें स्थान पर हैं।

Advertisment
Advertisment

यह भी पढ़ें: टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग X1 घोषित, इन 11 खिलाड़ियों के साथ मैदान पर उतरेंगे कप्तान रोहित