Dinesh Karthik: आईपीएल 2024 में आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद की टक्कर हुई थी। आरसीबी को 25 रनों से यह मुकाबला गंवाना पड़ा। हैदराबाद ने पहले खेलकर 287 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में एक समय आरसीबी बुरी तरह हारती हुई दिखाई दे रही थी।
हालांकि इसके बाद दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) ने बेहतरीन पारी खेलकर हार के अंतर को कम किया। सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें आगामी टी20 विश्व कप 2024 के लिए टीम इंडिया में चुनने की मांग कर रहे हैं।
आरसीबी को मिली एक और करारी शिकस्त

चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैच नंबर-30 आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद एक दूसरे के विरुद्ध खेलने उतरी। टॉस हारकर पहले बैटिंग करने आई सनराइजर्स ने आरसीबी के सामने 288 रनों का लक्ष्य रखा। उनकी ओर से ट्रेविड हेड ने 41 गेंदों में 102 व हेनरिक क्लासेन ने 31 गेंदों पर 67 रनों की पारी खेली।
इसके जवाब में आरसीबी एक समय 122 रनों के स्कोर पर 5 विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही थी। हालांकि इसके बाद दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) ने 35 गेंदों में 5 चौकों और 7 छक्कों की मदद से 83 रन ठोक दिए। उन्होंने अपनी टीम की मुकाबले में वापसी करवाई, मगर लक्ष्य बड़ा होने के चलते उन्हें अंत में हार का सामना करना पड़ा।
सोशल मीडिया पर फैंस ने ऐसा रिएक्शन दिया
Dinesh Karthik took Rohit Sharma's words seriously. Bro is really auditioning for the T20 World Cup. pic.twitter.com/etcj4sJ420
— R A T N I S H (@LoyalSachinFan) April 15, 2024
Dinesh Karthik should be the first choice for The T20 World Cup. pic.twitter.com/xDoYYsq19Y
— Kevin (@imkevin149) April 15, 2024
If Dinesh Karthik is not going for the T20 World Cup then sorry we can’t win that one too. #RCBvSRH pic.twitter.com/6ENEBpeYrz
— Humza Sheikh (@Sheikhhumza49) April 15, 2024
Most deserving wicket keeper batsman for T20 World Cup। pic.twitter.com/iu1cqhC81N
— Shubham Shukla (@ShubhamShuklaMP) April 15, 2024
Dinesh Karthik is currently averaging over 75 and has the highest strike rate of 206 in the tally of leading run scores of IPL 2024
Karthik took the T20 World Cup remark seriously pic.twitter.com/m2BLdrimJP
— Sumit Behal (@sumitkbehal) April 15, 2024
No words to describe #DineshKarthik 👏🏻👏🏻👏🏻
He is playing T20 World cup and winning us a World cup 💯🫡 pic.twitter.com/Q87iHgQcB1
— CineHub (@Its_CineHub) April 15, 2024
यह भी पढ़ें: “मैं आभारी हूं कि मेरा नाम माहीं-द्रा है..” धोनी की बल्लेबाजी के फैन हुए आनंद महिंद्रा, तारीफ में कह दी बड़ी बात