Jofra Archer : इंग्लैंड के तेज़ गेंदबाज़ जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) ने एक बार फिर मैदान पर अपने प्रदर्शन के साथ-साथ अपने अंदाज़ से भी सुर्खियां बटोरी हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ विकेट लेने के बाद उनका खास ‘C’ सेलिब्रेशन सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया।
पहले तो फैंस इस इशारे को समझ नहीं पाए, लेकिन अब इसके पीछे की कहानी साफ हो चुकी है। यह सिर्फ एक जश्न नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास के एक यादगार पल से जुड़ा संकेत है।
पल्लेकेले में छाया Jofra Archer का जलवा

श्रीलंका के पालेकेले में खेले गए इस अहम मुकाबले में आर्चर (Jofra Archer) ने पाकिस्तान के ओपनर सैम आयूब को तीसरे ओवर में आउट कर इंग्लैंड को शानदार शुरुआत दिलाई।
अयूब ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद हवा में उठ गई और जैकब बेथेल ने बेहतरीन कैच लपक लिया। विकेट लेते ही आर्चर ने अंगूठे और तर्जनी उंगली को मोड़कर ‘C’ का इशारा किया। कैमरों ने इस पल को बार-बार दिखाया और देखते ही देखते यह क्लिप वायरल हो गई।
Strong reactions from fans after Saim Ayub departs! 😳
Jofra Archer’s constant variations proved to be too much for the Pakistani opener.
ICC Men’s #T20WorldCup | SUPER 8, #ENGvPAK ➡️ LIVE NOW 👉 https://t.co/BmGBktbFCX pic.twitter.com/ygjzWfqIDw
— Star Sports (@StarSportsIndia) February 24, 2026
2019 एशेज से जुड़ा है कनेक्शन
इस ‘C’ सेलिब्रेशन की जड़ें 2019 की एशेज सीरीज़ से जुड़ी हैं। उस दौरान आर्चर (Jofra Archer) और ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज़ स्टीव स्मिथ के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला था। लॉर्ड्स टेस्ट में आर्चर की तेज़ बाउंसर स्मिथ की गर्दन पर लगी, जिसके बाद उन्हें रिटायर हर्ट होना पड़ा।
बाद में जब स्मिथ मैदान पर लौटे तो उन्होंने ड्रेसिंग रूम की ओर ‘C’ का इशारा किया, जिसे कनकशन टेस्ट से जोड़ा गया। वही इशारा अब आर्चर मज़ाकिया अंदाज़ में विकेट के बाद दोहराते नजर आते हैं।
सोशल मीडिया पर मचा हंगामा
पाकिस्तान के खिलाफ इस मुकाबले में जैसे ही आर्चर ने ‘C’ सेलिब्रेशन किया, फैंस ने तुरंत पुराने एशेज पल को याद कर लिया। कई लोगों ने इसे हल्के-फुल्के मज़ाक के रूप में देखा, जबकि कुछ ने इसे प्रतिस्पर्धी मानसिकता का हिस्सा बताया।
ब्रॉडकास्ट कैमरों ने एक निराश पाकिस्तानी फैन का रिएक्शन भी कैप्चर किया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। आर्चर का जश्न और फैन का भावुक चेहरा टूर्नामेंट क्रिकेट के उतार-चढ़ाव को दर्शा गया।
इंग्लैंड की सेमीफाइनल में एंट्री
आर्चर की घातक गेंदबाजी के दम पर इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 20 ओवर में 164 रन पर रोक दिया। जवाब में कप्तान हैरी ब्रूक ने शानदार शतक जड़ते हुए टीम को जीत दिला दी।
इस जीत के साथ इंग्लैंड ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। वहीं पाकिस्तान की टीम के लिए यह हार काफी भारी साबित हुई। सुपर 8 में पहले ही मैच के रद्द होने के बाद यह हार उनकी उम्मीदों पर बड़ा झटका बनकर आई।
ये भी पढ़े : सिकंदर रजा vs हार्दिक पांड्या: दोनों में कौन दुनिया का सर्वश्रेष्ठ T20I ऑलराउंडर, जानें आंकड़ों की जुबानी