Posted inक्रिकेट (Cricket), क्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

काव्या-प्रीति और नीता अंबानी में घमासान लड़ाई, तीनों ही मालकिन अगले IPL में इस खिलाड़ी पर 50 करोड़ लुटाने को तैयार

IPL 2025

IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 17वें सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के चैंपियन बनने साथ ही लीग का समापन हो गया है। इसके  साथ सभी टीमें अगले साल होने वाले मेगा ऑक्शन (Mega Auction) की तैयारियों में जुट गई हैं। इस सीजन में कुछ ऐसे खिलाड़ी रहे हैं, जिन्होंने अपनी-अपनी टीमों के लिए शानदार प्रदर्शन किया है।

इनमें से कई खिलाड़ी ऐसे हैं, जो अगले साल होने वाली मेगा ऑक्शन (Mega Auction) की नीलामी का हिस्सा होंगे। इनमें से एक खिलाड़ी ऐसा है, जिसके खिलाड़ी मेगा ऑक्शन आने  पर काव्या मारन (Kavya Maran), प्रीति जिंटा (Preity Zinta) और नीता अंबानी (Nita Ambani) खिलाड़ी पर 50 करोड़ रुपये तक की बोली लगा सकती हैं।

IPL 2025 मेगा ऑक्शन में Jake Fraser-McGurk पर लगेगी सबसे बड़ी बोली

Jake Fraser McGurk
Jake Fraser McGurk

इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के टीम की ओर से खेलने वाले जेक फ्रेजर मैक्गर्क ने पूरे सीजन में गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटे हैं। इस सीजन में जेक फ्रेजर मैक्गर्क ने 9 मैचों में 36.67 की औसत और 234 से अधिक स्ट्राइर रेट से 330 रन बनाए हैं। इस दौरान जेक फ्रेजर ने चार अर्धशतकीय पारियां भी खेली हैं। पूरे सीजन में जेक फ्रेजर मैक्गर्क ने शानदार खेल दिखाते हुए 28 छक्के और 32 चौके लगाए हैं।

IPL 2024 की नीलामी में नहीं मिला था कोई खरीददार

जेक फ्रेजर मैक्गर्क को दिल्ली कैपिटल्स में तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी के रिप्लेसमेंट की तौर पर शामिल किया गया था। फ्रेजर मैक्गर्क को उनके बेस प्राइस 20 लाख रुपये में शामिल किया गया था। इससे पहले ऑक्शन में जेक फ्रेजर मैक्गर्क को नीलामी में कोई खरीददार नहीं मिला था और वें अनसोल्ड रह गए थे।

दिल्ली कैपिटल्स ने भी उन्हें शुरुआती मैचों में मौका नहीं दिया था, इसके बाद जब उन्हें मौका मिला तब उन्होंने अपने शानदार खेल से कई मैचों का रुख पलट दिया है। उनकी फॉर्म को देखर टी20 विश्व कप में जेक को बतौर रिजर्व प्लेयर शामिल किया गया है।

लग सकती है 50 करोड़ की बोली

जेक फ्रेजर पर इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के मेगा ऑक्शन में सनराइजर्स हैदराबाद की CEO काव्या मारन, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा और मुंबई इंडियंस की नीता अंबानी के बीच उन्हें अपने टीम में शामिल करने की होड़ लगेगी। इसके साथ ही विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम और महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम भी जेक फ्रेजर मैक्गर्क के बड़ी लगाएगी। ऐसे में उनकी बोली पचास करोड़ तक जा सकती है।

यह भी पढ़ें: बिग ब्रेकिंग: भारतीय टीम पर टूटा मुसीबतों का पहाड़, टी20 वर्ल्ड कप 2024 से संजू सैमसन बाहर, नहीं खेलेंगे मैच

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!