Posted inक्रिकेट (Cricket)

कभी Joe Root को मारा मुक्का, कभी बॉल टेम्परिंग! जानें ड्रिंक एंड ड्राइव में गिरफ्तार David Warner के विवादों की पूरी लिस्ट

David Warner

David Warner : क्रिकेट के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज हमेशा से जुनून, टकराव और हाई वोल्टेज ड्रामा के लिए जानी जाती रही है। इसी इतिहास में कई ऐसे विवाद भी दर्ज हैं जिन्होंने खेल से ज्यादा सुर्खियां बटोरीं।

ऑस्ट्रेलिया के आक्रामक ओपनर डेविड वॉर्नर (David Warner) भी ऐसे ही खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिनका करियर शानदार प्रदर्शन के साथ-साथ विवादों से भी घिरा रहा है। हाल ही में ड्रिंक एंड ड्राइव मामले में उनकी गिरफ्तारी ने एक बार फिर उन्हें चर्चा में ला दिया है। हालांकि यह पहला मौका नहीं है जब वॉर्नर विवादों में आए हों।

जो रूट के साथ होटल में हुई मारपीट

Warner won't take CA contract as he eyes white-ball future | cricket.com.au

साल 2013 की एशेज सीरीज के दौरान डेविड वॉर्नर (David Warner) का नाम एक बड़े विवाद में सामने आया था। पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद टीम के खिलाड़ी जश्न मना रहे थे। इसी दौरान एक होटल बार में वॉर्नर और इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट आमने-सामने आ गए।

बताया जाता है कि जो रूट ने मजाक में एक विग पहन रखी थी, जिसे देखकर वॉर्नर को लगा कि वह किसी खिलाड़ी की नकल कर रहे हैं। बात बढ़ी और वॉर्नर ने गुस्से में आकर रूट के चेहरे पर मुक्का मार दिया। इस घटना ने क्रिकेट जगत को हिला दिया और वॉर्नर को सीरीज से बाहर कर दिया गया।

बॉल टेम्परिंग कांड में फंसा करियर

डेविड वॉर्नर (David Warner) के करियर का सबसे बड़ा विवाद 2018 में सामने आया, जब दक्षिण अफ्रीका दौरे पर ऑस्ट्रेलियाई टीम बॉल टेम्परिंग करते पकड़ी गई। इस मामले में वॉर्नर पर टीम के नेतृत्व समूह का हिस्सा होने का आरोप लगा। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें एक साल के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से बैन कर दिया। इस घटना ने न सिर्फ उनकी छवि को नुकसान पहुंचाया बल्कि ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट की साख पर भी बड़ा सवाल खड़ा किया।

ड्रिंक एंड ड्राइव केस में गिरफ्तारी

हाल ही में सिडनी में डेविड वॉर्नर(David Warner) एक बार फिर विवादों में घिर गए, जब उन्हें ड्रिंक एंड ड्राइव के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया। एक रैंडम ब्रेथ टेस्ट के दौरान उनका ब्लड अल्कोहल लेवल तय सीमा से काफी ज्यादा पाया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वॉर्नर ने अपनी कार पार्क कर दी थी, लेकिन जांच के दौरान वे नशे में पाए गए। इस मामले में उन्हें अदालत में पेश होना होगा, जिससे उनके प्रोफेशनल कमिटमेंट्स पर भी असर पड़ सकता है।

विवादों के बीच भी चमकता David Warner का करियर

विवादों के बावजूद डेविड वॉर्नर का क्रिकेट करियर बेहद शानदार रहा है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए तीनों फॉर्मेट में 15,000 से ज्यादा रन बनाए हैं और कई मैच जिताऊ पारियां खेली हैं। आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद को 2016 में खिताब दिलाने में उनकी कप्तानी अहम रही।

हाल ही में लीग क्रिकेट में भी उनका प्रदर्शन शानदार रहा है और वे पाकिस्तान सुपर लीग में कराची किंग्स की कप्तानी कर रहे हैं। हालांकि बार-बार विवादों में घिरना उनके करियर की सबसे बड़ी कमजोरी भी बनता जा रहा है, जो उनकी उपलब्धियों पर सवाल खड़े करता है।

ये भी पढ़े : ऋषभ पंत को बड़ा झटका! स्टार विदेशी खिलाड़ी IPL 2026 से बाहर, नहीं खेल पाएगा अब एक भी मैच

FAQS

PSL 2026 में वार्नर किस टीम की कप्तानी कर रहे हैं ?

कराची किंग्स

डेविड वार्नर को किस जुर्म में पकड़ा गया हैं ?

ड्रिंक एंड ड्राइव

Vasu Jain

खेल सिर्फ मनोरंजन नहीं, एक कहानी है। मैं एक स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हूँ, जो 2007 से क्रिकेट...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!