Punjab Kings’ Player Girlfriend Arrested: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को हराकर जीत के साथ अपना खाता खोला। इस सीजन टीम काफी संतुलित नजर आ रही है और उसका उद्देश्य पिछले सीजन फाइनल में हुई गलतियों को सुधारकर ट्रॉफी जीतने का होगा। आज पंजाब किंग्स को अपना दूसरा मैच चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ चेन्नई में खेलना है लेकिन इस बीच एक खबर ने तहलका मचाने का काम किया है।
जी हां, पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के लिए खेल चुके खिलाड़ी को लेकर बड़ी खबर आ रही है, जो गिरफ्तारी से जुड़ी हुई है। चलिए आपको बताते हैं कि पूरा मामला क्या है और किसे पुलिस ने अरेस्ट किया है।
पंजाब किंग्स (Punjab Kings) से नाता रख चुके खिलाड़ी के साथ साथ हुई धोखाधड़ी

सबसे पहले बता दें कि यहां जिस खिलाड़ी की बात हो रही है, वह आईपीएल में पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के लिए दो सीजन खेल चुके श्रीलंकाई बल्लेबाज भानुका राजपक्षे हैं। राजपक्षे ने हाल ही में अपनी एक्स गर्लफ्रेंड हर्षि रसंगा को पुलिस की मदद से नोटिस भेजा था। आरोप था कि एक्ट्रेस ने राजपक्षे की जानकारी के बगैर 9 लाख के कीमत वाली सोने की चेन को गिरवी रख दिया था। जब यह बात श्रीलंकाई खिलाड़ी को पता चली तो उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद, हर्षि को नोटिस भेजा गया और फिर उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया गया।
भानुका राजपक्षे की एक्स गर्लफ्रेंड ने सोने की चेन चुपके से रखी गिरवी, पुलिस ने किया अरेस्ट
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हर्षि रसंगा को भानुका राजपक्षे ने सोने की चैन तब दी थी, जब दोनों रिलेशनशिप में थे। हालांकि, हर्षि ने वही सोने की चेन कहीं और गिरवी रख दी थी। जब भानुका राजपक्षे को इस बात का पता चला, तो उन्होंने पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई। एफआईआर के आधार पर, पुलिस ने कानूनी नोटिस जारी किया, हर्षि रसंगा को गिरफ्तार किया और अदालत में पेश किया।
अदालत की कार्यवाही के दौरान, हर्षि रसंगा ने अपनी गलती स्वीकार कर ली, और अदालत ने अब उन्हें 5-5 लाख रुपये की दो ज़मानतों पर जमानत दे दी है। अदालत ने कहा कि 5 लाख रुपये की ज़मानत पर्याप्त थी, लेकिन चूंकि हर्षि ने बिना किसी को बताए उपहार में मिली चेन गिरवी रख दी थी, इसलिए 5 लाख रुपये की अतिरिक्त ज़मानत लगाई जा रही है।
Sri Lankan cricketer Bhanuka Rajapaksa’s Ex-girlfriend, Harshi Rasanga, was arrested after receiving a legal notice from the police.
Actually, when Harshi Rasanga and Bhanuka Rajapaksa were in a relationship, Bhanuka had gifted her a gold chain worth 9 lakhs.
However, Harshi… pic.twitter.com/YsqhXA1KFc
— Cricket Central (@CricketCentrl) April 3, 2026
खत्म होने की कगार पर भानुका राजपक्षे का करियर
बाएं हाथ के बल्लेबाज भानुका राजपक्षे अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर चल रहे हैं। आईपीएल में उन्होंने पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के लिए 2022 और 2023 में खेला था लेकिन इसके बाद से उन्हें किसी ने भी नहीं खरीदा। इंटरनेशनल क्रिकेट में भी अब भानुका को श्रीलंकाई टीम में मौके नहीं मिल रहे हैं और ना ही पाकिस्तान सुपर लीग के 11वें सीजन में यह खिलाड़ी नजर आ रहा है। फिलहाल भानुका श्रीलंका में ही घरेलू क्रिकेट खेल रहे हैं।
भानुका ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 50 मैच खेले हैं, जिसमें 45 टी20आई और 5 वनडे शामिल हैं। इन 50 मुकाबलों में उनके नाम कुल 833 रन दर्ज हैं। उनके बल्ले से चार अर्धशतकीय पारियां आईं।
FAQs
भानुका राजपक्षे की एक्स गर्लफ्रेंड का क्या नाम है?
हर्षि रसंगा ने जिस सोने की चेन को गिरवी रखा था, उसकी क्या कीमत बताई जा रही?
यह भी पढ़ें: आलोचकों पर फूटा अजिंक्य रहाणे का गुस्सा, बोले ‘पिछले 3 साल से में IPL का सर्वश्रेष्ठ ओपनर…’