CSK Playing 11 vs DC: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स का सफर अभी तक आसान नहीं रहा है। अपने सबसे अनुभवी खिलाड़ी और दिग्गज बल्लेबाज एमएस धोनी के बगैर खेल रही CSK को अपने पहले तीनों ही मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। मैच दर मैच सवाल बढ़ते जा रहे है लेकिन जवाब नहीं मिल रहे। अब चेन्नई की टीम एक बार फिर से मैदान में उतरने को तैयार है और इस बार उसका सामना दिल्ली कैपिटल्स से होना है।
CSK vs DC मुकाबला शुक्रवार, 11 अप्रैल को चेन्नई के होम ग्राउंड एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाना है। इस मैच को जीतकर चेन्नई की टीम अपना जीत का खाता खोलना चाहेगी और इसके लिए एक मजबूत प्लेइंग 11 का चयन किया जा सकता है। हालांकि, उससे पहले एमएस धोनी और डेवाल्ड ब्रेविस की फिटनेस अपडेट के बारे में जान लेते हैं।
CSK vs DC मैच में एमएस धोनी का खेलना मुश्किल

चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान एमएस धोनी आईपीएल 2026 के आगाज से पहले ही पिंडली की इंजरी का शिकार हो गए थे, जिसकी वजह से उन्होंने अभी तक एक भी मैच नहीं खेला है। धोनी के हालिया प्रैक्टिस वीडियो देखकर कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि वह दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ फिटनेस टेस्ट पास होने पर खेल सकते हैं लेकिन अब उनके उपलब्ध रहने की संभावना ना के बराबर नजर आ रही है।
RevSportz की रिपोर्ट के अनुसार, एमएस धोनी ने हाल ही में अपना एक फिटनेस टेस्ट दिया था लेकिन अभी वह पूरी तरह फिट नहीं हुए हैं। कुछ दिनों में उनका एक और फिटनेस टेस्ट होगा, जिसमें सब कुछ सही रहा तो धोनी 14 अप्रैल को चेपॉक में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेलते नजर आ सकते हैं।
डेवाल्ड ब्रेविस के फिट होने की खबर, CSK vs DC मैच में खेलते आ सकते नजर
चेन्नई सुपर किंग्स को भले ही एमएस धोनी की वापसी का इंतजार कुछ दिन और करना पड़े लेकिन डेवाल्ड ब्रेविस वापसी के करीब है और उनके CSK vs DC मैच में खेलने की संभावना काफी ज्यादा नजर आ रही है। RevSportz ने अपनी रिपोर्ट में ब्रेविस को लेकर अपडेट देते हुए बताया कि मध्य क्रम के स्टार बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस, जो टूर्नामेंट शुरू होने से पहले साइड स्ट्रेन के कारण बाहर हो गए थे, डीसी के खिलाफ खेलने के लिए फिट घोषित कर दिए गए हैं।
ऐसे में डेवाल्ड ब्रेविस का फिट होना चेन्नई सुपर किंग्स के लिए राहत की खबर मानी जा सकती है, क्योंकि मिडिल ऑर्डर में फायर-पावर की साफ कमी महसूस हो रही है। ब्रेविस ने पिछले सीजन काफी अच्छा किया था और इस बार भी CSK को उनसे अच्छे प्रदर्शन की आस है।
कार्तिक शर्मा या प्रशांत वीर में से किसी एक की हो सकती है छुट्टी
CSK ने मिनी ऑक्शन के दौरान अपने दो सबसे महंगे खिलाड़ी कार्तिक शर्मा और प्रशांत वीर के रूप में खरीदे थे। कार्तिक को सिक्स-हिटिंग मशीन कहा गया था। वहीं, प्रशांत को रवींद्र जडेजा की आदर्श रिप्लेसमेंट माना जा रहा था। हालांकि, दोनों ही अपनी भूमिका से न्याय नहीं कर पाए हैं। कार्तिक बड़े हिट लगाने में असफल रहे हैं और बल्ले से तीन पारियों में 25 रन ही बना पाए हैं। प्रशांत अपनी इंजरी की वजह से गेंदबाजी नहीं कर रहे हैं। वहीं, बल्लेबाजी में पंजाब किंग्स के खिलाफ 6* रन बनाए थे, जबकि बेंगलुरु के खिलाफ 29 गेंदों में 43 रन बनाकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया था।
ऐसे में डेवाल्ड ब्रेविस के CSK vs DC मैच खेलने पर इन दोनों में से किसी एक को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। हालांकि, अन्य किसी बदलाव की संभावना नहीं लग रही है।
DC के खिलाफ CSK की प्लेइंग 11
संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा/प्रशांत वीर, जेमी ओवरटन, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, मैट हेनरी
इम्पैक्ट प्लेयर: खलील अहमद
FAQs
DC के खिलाफ CSK की प्लेइंग 11 में किस खिलाड़ी की वापसी हो सकती है?
CSK vs DC मैच कब खेला जाना है?
यह भी पढ़ें: अचानक फूटा संजीव गोयनका का गुस्सा, ऋषभ पंत की टीम से एक खिलाड़ी को कर दिया बाहर