Posted inक्रिकेट (Cricket), क्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

गंभीर बने कोच, तो केएल राहुल कप्तान, श्रीलंका ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान! रोहित-कोहली का नाम गायब

गंभीर बने कोच, तो केएल राहुल कप्तान, श्रीलंका ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान! रोहित-कोहली का नाम गायब 1

केएल राहुल (KL Rahul): टीम इंडिया को जुलाई के अंत में श्रीलंका के दौरे पर जाना है। जहां श्रीलंका और भारत (SL vs IND) के बीच 3 वनडे और 3 टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है। श्रीलंका के साथ सीरीज की शुरुआत 27 जुलाई से होनी है और पहले टी20 सीरीज खेला जाएगा। 2 अगस्त से 3 वनडे मैचों की सीरीज खेली जानी है।

श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के लिए टीम इंडिया (Team India) के स्क्वाड का ऐलान बहुत जल्द किया जा सकता है। जबकि वनडे सीरीज में टीम के स्क्वाड में काफी बदलाव देखने को मिल सकता है। क्योंकि, वनडे सीरीज में विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) को टीम इंडिया का कप्तान बनाया जा सकता है।

KL Rahul बन सकते हैं कप्तान

गंभीर बने कोच, तो केएल राहुल कप्तान, श्रीलंका ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान! रोहित-कोहली का नाम गायब 2

बता दें कि, श्रीलंका के खिलाफ खेले जाने वाले वनडे सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी स्टार खिलाड़ी केएल राहुल (KL Rahul) को मिल सकती है। क्योंकि, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केएल राहुल का नाम कप्तानी को लेकर सबसे आगे चल रहा है।

राहुल को इससे पहले भी टीम इंडिया की कप्तानी सौंपी जा चुकी है। केएल राहुल ने अबतक टीम इंडिया की 12 वनडे मैचों में कप्तानी की है। जिसमें टीम को 8 मैचों में जीत मिली है और महज भारतीय टीम को 4 मैचों में हार का सामनाकरना पड़ा है।

गंभीर के रूप में मिलेगा हेड कोच

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद हेड कोच राहुल द्रविड़ का कार्यकाल समाप्त हो गया है। जिसके चलते अब टीम इंडिया को नया हेड कोच मिलना है। बता दें कि, नए हेड कोच के लिए गौतम गंभीर का नाम सबसे आगे चल रहा है। जबकि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीसीसीआई बहुत जल्द ही गए गंभीर को हेड कोच बना सकती है। गंभीर हेड कोच का पद श्रीलंका के दौरे से संभाल सकते हैं।

रोहित और कोहली को दिया जा सकता है आराम

जबकि ऐसी खबर आ रही है कि, श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में कप्तान रोहित शर्मा को आराम दिया जा सकता है। जिसके चलते केएल राहुल को कप्तानी मिल सकती है। वहीं, इस सीरीज में दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली को भी आराम दिया जा सकता है। क्योंकि, अब यह दोनों खिलाड़ी हमें इस साल केवल टेस्ट क्रिकेट खेलते हुए नजर आ सकते हैं।

कुछ इस प्रकार हो सकती है टीम

केएल राहुल (कप्तान), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, रियान पराग, संजू सैमसन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, आवेश खान।

Also Read: तीसरे टी20 से ठीक पहले भारत से जिम्बाब्वे भेजा गया ये खतरनाक बल्लेबाज, हर दूसरी बॉल पर लगाता बाउंड्री, सहवाग को मानता आईडल

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!