IPL 2025 में कुछ टीमों के नए कप्तान बने हैं, जिससे टीम इंडिया के भविष्य के कप्तानों की चर्चा तेज हो गई है। इन कप्तानों में से कुछ युवा खिलाड़ी हैं, जिन्हें भविष्य में टीम इंडिया की कप्तानी के दावेदार के रूप में देखा जा रहा है। IPL 2025 में एक ऐसा खिलाड़ी है जिसने टीम इंडिया के हेड कोच गोतम गंभीर की टेंशन खत्म कर दी है। उन्हें अगले 10 साल के लिए टीम इंडिया के कप्तान के तौर पर देखा जा रहा है।
कौन है ये खिलाड़ी?
हम यहां जिस खिलाड़ी की बात कर रहे हैं उसका नाम रजत पाटीदार है। IPL 2025 में रजत पाटीदार ने अपनी कप्तानी से सबको प्रभावित किया है। उन्होंने अपनी कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को कई महत्वपूर्ण जीत दिलाई हैं। रजत पाटीदार ने अपनी शांत और रणनीतिक कप्तानी से टीम को एकजुट रखा है। उन्होंने मैदान पर सही समय पर सही फैसले लिए हैं, जिसका असर टीम के प्रदर्शन पर साफ दिखाई दिया है। उन्होंने आरसीबी को कई बड़ी जीत दिलाई।
रजत पाटीदार ने बल्ले से भी शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने महत्वपूर्ण मैचों में अर्धशतक लगाए हैं और टीम के लिए महत्वपूर्ण रन बनाए हैं। उन्होंने अपनी टीम के लिए कई महत्वपूर्ण योगदान दिए हैं। IPL 2025 में रजत पाटीदार ने आरसीबी के लिए अब तक खेली 4 मैचों की 4 पारियों में 2 अर्धशतक के साथ 161 रन बनाए हैं। उनका बेस्ट स्कोर 64 रन का रहा है। आईपीएल 2025 में रजत पाटीदार की कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने 4 मैचों में से 3 मैच जीते हैं।
रजत पाटीदार का आईपीएल करियर
रजत पाटीदार ने 2021 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के लिए आईपीएल में डेब्यू किया था। शुरुआत में, उन्होंने कुछ मैचों में खेला, लेकिन उन्हें ज्यादा सफलता नहीं मिली। 2022 का सीज़न उनके लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हुआ। उन्होंने उस सीज़न में शानदार प्रदर्शन किया, जिसमें एक शतक भी शामिल था। आईपीएल 2022 में उन्होंने एलिमिनेटर मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 112 रनों की नाबाद पारी खेली थी। उनकी इस पारी ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया था। उन्होंने अब तक आईपीएल में कुल 27 मैच खेले हैं, जिसमें 799 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट लगभग 159 का है।
रजत पाटीदार का क्रिकेट करियर
रजत पाटीदार एक भारतीय क्रिकेटर हैं जो मध्य प्रदेश के लिए खेलते हैं। उन्होंने 2015-16 रणजी ट्रॉफी में 30 अक्टूबर को प्रथम श्रेणी में पदार्पण किया। उन्होंने 8 जनवरी 2018 को 2017-18 जोनल टी 20 लीग में मध्य प्रदेश के लिए अपना ट्वेंटी 20 डेब्यू किया। उन्होंने मध्य प्रदेश की तरफ से 68 फर्स्ट क्लास, 64 लिस्ट ए और 75 टी20 मुकाबलों में हिस्सा लिया है।
रजत पाटीदार के नाम फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 13 शतक और 24 अर्धशतक, लिस्ट ए क्रिकेट में चार शतक और 13 अर्धशतक एवं टी20 में एक शतक और 24 अर्धशतक दर्ज है। रजत पाटीदार टीम इंडिया के लिए इंटरनेशनल लेवल पर भी दस्तक दे चुके हैं। यहाँ उन्होंने अबतक तीन टेस्ट और एक वनडे मैच में शिरकत किया है। टेस्ट की छह पारियों में 10.5 की औसत से 63 और वनडे की एक पारी में 22 की औसत से 22 रन बनाने में कामयाब हुए हैं।
ये भी पढ़ें: ये हैं वो 3 बड़े कारण, जिसकी वजह से CSK और मुंबई इंडियंस जैसी मजबूत टीमों का हुआ डाउनफॉल