Ganguly vs Dhoni vs Kohli: भारतीय क्रिकेट में हमेशा से कप्तानों का बड़ा अहम रोल रहा है। भारत में जब भी कोई खिलाड़ी कप्तान बनता है तो उसके ऊपर काफी ज्यादा दबाव भी रहता है. क्योंकि भारत में क्रिकेट को सिर्फ क्रिकेट नहीं बल्कि एक रिलीजन के तौर पर देखा जाता है और हर छोटी बड़ी बात गौर की जाती है।
हर दौर में अलग-अलग भारतीय कप्तानों ने भारतीय क्रिकेट को आगे बढ़ाया है लेकिन आज इस आर्टिकल में हम सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) बनाम महेंद्र सिंह धोनी (Ms Dhoni) बनाम विराट कोहली (Virat Kohli) इन तीनों में कौन सबसे बड़ा कप्तान है? किसकी कप्तानी में भारतीय टीम ने झंडे गाड़े हैं और किसने सबसे ज्यादा जीत हासिल की है सब कुछ हम आपको इस आर्टिकल में बताने जा रहे हैं।
सौरव गांगुली
भारतीय क्रिकेट में जब फिक्सिंग का मायाजाल आ गया था उस वक्त सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) को भारत की टीम का कप्तान बनाया गया। सौरव गांगुली ने न केवल भारत को फिक्सिंग के दंश से बचाया बल्कि भारतीय क्रिकेट को विदेशों में जाकर जीतना भी सिखाया। सौरव गांगुली ने भारत के युवा खिलाड़ियों को वह भरोसा वह आत्मविश्वास दिया जिससे बाहर जाकर भी यह युवा खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करते थे।
सौरभ गांगुली (Sourav Ganguly) ने भारतीय टीम के लिए सभी फॉर्मेट मिलकर 195 मैचों में कप्तानी की। जिसमें 97 में जीत मिली और 78 मैचों में हार का सामना करना पड़ा। वहीं सौरव गांगुली की कप्तानी में साल 2002 की चैंपियन ट्रॉफी में भारत संयुक्त विजेता भी बना।
टेस्ट कप्तानी में आंकड़े
सौरभ गांगुली (Sourav Ganguly) के टेस्ट कप्तानी के आंकड़े देखे जाए तो सौरव गांगुली ने भारतीय टीम के लिए 49 टेस्ट मैचों में कप्तानी की। जिसमें 21 में टीम को जीत मिली. 13 में हार का सामना करना पड़ा. तो वहीं 15 मुकाबले ड्रॉ रहे। सौरव गांगुली का जीत का प्रतिशत 42.86 का रहा। गांगुली की टेस्ट कप्तानी में भारतीय टीम ने 2001 में ऑस्ट्रेलिया को घर पर 2-1 से हराया। इंग्लैंड 2002 और पाकिस्तान को 2004 में हराया।
वनडे कप्तानी
भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज कप्तान सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) ने भारतीय टीम के लिए 146 वनडे मैचों में कप्तानी की जिसमें 76 मुकाबले में टीम को जीत मिली। तो वहीं 65 मुकाबले में टीम को हार का सामना करना पड़ा। सौरव गांगुली का इस दौरान जो जीत का प्रतिशत है वह 53.90 का रहा।
वही T20 फॉर्मेट में सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) ने कभी भी भारतीय टीम के लिए कप्तानी नहीं की। ऐसे में इन दो फॉर्मेट को अगर मिल लिया जाए तो सौरव गांगुली का बतौर कप्तान प्रदर्शन बेहद शानदार रहा।
सौरव गांगुली के कप्तानी के आंकड़े
फॉर्मेट | मैच (कप्तान) | जीते | हारे | टाई / ड्रा | नो रिज़ल्ट | जीत % |
---|---|---|---|---|---|---|
टेस्ट | 49 | 21 | 13 | 15 (ड्रा) | – | 42.86% |
वनडे | 147 | 76 | 65 | – | 5 | 51.70% |
टी20I | – | – | – | – | – | – |
यह भी पढ़ें : दारू और मौज-मस्ती में बर्बाद कर बैठे करियर, पृथ्वी शॉ की तरह इन 3 खिलाड़ियों का भी हुआ बुरा हाल
एमएस धोनी
साल 2007 में महेंद्र सिंह धोनी (Ms Dhoni) को भारत की टीम का कप्तान बनाया गया। राहुल द्रविड़ ने भारतीय टीम की कप्तानी छोड़ी। और उसके बाद कई सीनियर खिलाड़ियों के अनुरोध के बाद धोनी को कप्तानी मिली और धोनी ने कप्तानी मिलने के कुछ ही महीनों में भारतीय टीम को पहला T20 विश्व कप जिता दिया।
T20 विश्व कप जीतने के बाद मानों धोनी (Ms Dhoni) का सिक्का आगे ही बढ़ता जा रहा था। धोनी ने साल 2008 में ऑस्ट्रेलिया में जाकर कॉमनवेल्थ बैंक सीरीज भी अपनी कप्तानी में भारतीय टीम को जितायी। धोनी टेस्ट में भी लगातार टीम को शुरुआती दौर में जीत दिला रहे थे।
वनडे क्रिकेट में धोनी (Ms Dhoni) कमाल कर रहे थे। और 28 साल बाद उनकी कप्तानी में भारत ने 2011 का वनडे विश्व कप भी जीत लिया। 2013 की चैंपियंस ट्रॉफी भी धोनी की कप्तानी में ही भारत ने जीती। यानी सिर्फ 6 सालों के अंतराल में महेंद्र सिंह धोनी ने भारतीय टीम को तीन बड़ी आईसीसी ट्रॉफी जितायी।
टेस्ट कप्तानी के आंकड़े
दूसरी ओर महेंद्र सिंह धोनी (Ms Dhoni) के टेस्ट में कप्तानी के आंकड़ों की बात करें तो महेंद्र सिंह धोनी ने भारत के लिए 60 टेस्ट मैचों में कप्तानी की। जिसमें 27 में जीत हासिल की 18 में टीम को हार का सामना करना पड़ा और 15 मुकाबले ड्रॉ रहे। धोनी का जो जीत का प्रतिशत है वह 45% रहा।
टेस्ट फॉर्मेट में धोनी की कप्तानी में 2009 से लेकर 11 में भारतीय टीम टेस्ट रैंकिंग में नंबर एक रही। वहीं घर में धोनी ने 21 टेस्ट जीत हासिल की।
वनडे कप्तानी के आंकड़े
भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के अगर वनडे फॉर्मेट में कप्तानी के आंकड़े देखे तो उन्होंने भारतीय टीम के लिए 200 वनडे मैचों में कप्तानी की। धोनी ने 200 वनडे मैचों में 110 में जीत हासिल की. 74 में टीम को हार का सामना करना पड़ा और 16 मैच टाई और जो रिजल्ट रहे।
वहीं उनकी कप्तानी में भारत ने 2007 का T20 विश्व कप,2011 का वनडे वर्ल्ड कप और 2013 की चैंपियंस ट्रॉफी जीती। इस दौरान धोनी ने 16 में से 11 नॉकआउट मुकाबले जीते।
T20 कप्तानी के आंकड़े
इसके अलावा अगर महेंद्र सिंह धोनी की T20 फॉर्मेट की कप्तानी की बात की जाए तो धोनी ने भारत के लिए 72 T20 मुकाबले में कप्तानी की जिसमें 41 में जीत हासिल की। 28 में टीम को हार का सामना करना पड़ा और तीन मुकाबले टाई और नो रिजल्ट रहे। धोनी की कप्तानी में जीत का प्रतिशत 59.42 रहा। उनकी कप्तानी में 2007 का T20 विश्व कप भारत ने जीता। 2010 और 2012 में भारत ने सेमीफाइनल तक का सफर तय किया।
महेंद्र सिंह धोनी के कप्तानी के आंकड़े
फॉर्मेट | मैच (कप्तान) | जीते | हारे | टाई / ड्रा | नो रिज़ल्ट | जीत % |
---|---|---|---|---|---|---|
टेस्ट | 60 | 27 | 18 | 15 | – | 45.00% |
वनडे | 200 | 110 | 74 | 5 (टाई) | 11 | 55.00% |
टी20I | 72 | 42 | 28 | – | 2 | 58.33% |
विराट कोहली
साल 2014 में महेंद्र सिंह धोनी टेस्ट फॉर्मेट रिटायरमेंट का ऐलान करते हैं और विराट कोहली (Virat Kohli) को भारत की टेस्ट फॉर्मेट की टीम का कप्तान बना दिया जाता है। और यहां से भारत की टेस्ट क्रिकेट पूरी तरह से बदल जाती है। जो टेस्ट क्रिकेट धोनी की कप्तानी में डिफेंसिव और नीरस चल रही थी विराट की कप्तानी में इस टेस्ट फॉर्मेट में अग्रेशन आ गया टीम ने बाहर जाकर मैच जीतना शुरू कर दिया। ऐसा लग रहा था कि टेस्ट क्रिकेट पूरी तरह से बदल गया है और यह सब कुछ विराट “द कैप्टन” की वजह से हो रहा था।
टेस्ट कप्तानी के आंकड़े
विराट कोहली (Virat Kohli) ने भारत के लिए 68 टेस्ट मैचों में कप्तानी की। इस दौरान कोहली की कप्तानी में भारत ने 40 टेस्ट मैच जीते. 17 में हार का सामना करना पड़ा. 11 टेस्ट मुकाबले ड्रॉ रहे। और विराट कोहली की जीत का प्रतिशत 58.82 प्रतिशत रहा। विराट कोहली की कप्तानी में भारत ने ऑस्ट्रेलिया में 2018 में जाकर टेस्ट सीरीज जीती. 2018 में ही वनडे में जाकर जीत हासिल की और इंग्लैंड में 2021 के टेस्ट सीरीज में उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने 2-1 की बढ़त हासिल की। कुल 7 टेस्ट जीत सेना कंट्रीज (SENA) में विराट कोहली की कप्तानी में आई।
वनडे कप्तानी के आंकड़े
साल 2017 में महेंद्र सिंह धोनी के वनडे फॉर्मेट से कप्तानी छोड़ने के बाद विराट कोहली को वनडे की भी कप्तानी सौंप दी गई। और इस दौरान विराट कोहली के वनडे फॉर्मेट के आंकड़े बेहद शानदार है। विराट कोहली ने भारत के लिए 95 वनडे मुकाबले में कप्तानी की जिसमें 65 में जीत हासिल की 27 में हार का सामना करना पड़ा और तीन मुकाबले बेनतीजा रहे।
विराट कोहली की कप्तानी में जीत का प्रतिशत 70.43 रहा जो गांगुली और धोनी दोनों से ज्यादा है। विराट कोहली की वनडे फॉर्मेट की कप्तानी में जो सबसे बड़ी कमी रही वह उनका आईसीसी ट्रॉफी ना जीत पाना रहा। क्योंकि कोहली प्रतिशत के मामले में धोनी,गांगुली दोनों से आगे हैं। लेकिन धोनी के पास जहां तीन आईसीसी ट्रॉफी हैं तो वहीं विराट कोहली के पास एक भी आईसीसी ट्रॉफी बतौर कप्तान नहीं है।
T20 में कप्तानी के आंकड़े
अब अगर T20 फॉर्मेट में कप्तानी की बात की जाए तो यहां पर भी विराट कोहली का जीत का प्रतिशत धोनी से ज्यादा है। विराट कोहली ने भारत के लिए 50 T20 मुकाबले में कप्तानी की जिसमें 32 में जीत हासिल की और 16 में टीम को हार का सामना करना पड़ा। कप्तानी में T20 फॉर्मेट में जीत का प्रतिशत 66.66 रहा। विराट कोहली की कप्तानी में T20 में भी भारत आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीत पाया।
विराट कोहली के कप्तानी के आंकड़े
फॉर्मेट | मैच (कप्तान) | जीते | हारे | टाई / ड्रा | नो रिज़ल्ट | जीत % |
---|---|---|---|---|---|---|
टेस्ट | 68 | 40 | 17 | 11 (ड्रा) | – | 58.82% |
वनडे | 95 | 65 | 27 | 1 (टाई) | 2 | 68.42% |
टी20I | 50 | 30 | 16 | 2 (टाई) | 2 | 60.00% |
धोनी गांगुली और विराट में कौन सबसे बड़ा कप्तान?
हमने इस पूरे आर्टिकल में सौरव गांगुली, महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली के हर फॉर्मेट के आंकड़े देख लिए। अब अगर विश्लेषण किया जाए कि भारत का कौन सबसे बड़ा कप्तान है तो अगर फॉर्मेट के लिहाज से देखेंगे तो टेस्ट में विराट कोहली से बड़ा कप्तान भारत में कोई नहीं आया है। क्योंकि उनकी कप्तानी में भारत ने जो उपलब्धियां हासिल की है वह किसी की कप्तानी में नहीं की।
लेकिन अगर वनडे फॉर्मेट में देखेंगे तो आईसीसी ट्रॉफी के लिहाज से धोनी इन सबसे आगे हैं। लेकिन अगर जिस कप्तान ने भारतीय टीम को विदेशों में जाकर जीतना सिखाया वहां पर सौरव गांगुली का कोई मुकाबला नहीं है। अंत में यही कहा जा सकता है कि टेस्ट में विराट कोहली और व्हाइट बॉल फॉर्मेट में महेंद्र सिंह धोनी भारत के बड़े कप्तानों में शुमार हैं।
FAQs
विराट कोहली को भारत की टेस्ट कप्तानी किस साल में मिली थी?
महेंद्र सिंह धोनी ने भारत को किस साल में t20 विश्व कप जिताया था?