Posted inक्रिकेट (Cricket)

गौतम गंभीर के कोचिंग छोड़ने की डेट आई सामने, इस दिन टीम इंडिया से विदाई ले लेंगे अपने हेड कोच

Gautam Gambhir के कोचिंग छोड़ने की डेट आई सामने, इस दिन टीम इंडिया से विदाई ले लेंगे अपने हेड कोच

Gautam Gambhir: गौतम गंभीर के कार्यकाल में भारतीय टीम को टेस्ट में भले ही ज्यादा सफलता नहीं मिली लेकिन व्हाइट बॉल में उन्होंने दो साल के अंदर ही दो बड़े टूर्नामेंट जीतकर अपना परचम लहरा दिया है। 2025 में उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी का टाइटल अपने नाम किया, जबकि हाल ही में उनकी कोचिंग में टीम टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनी।

अब, गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) के सामने आगे कई बड़ी चुनौतियां हैं, जिनमें अगले साल होने वाला WTC फाइनल और वनडे वर्ल्ड कप शामिल हैं। गंभीर का कार्यकाल 2027 के अंत तक है। इसके बाद, माना जा रहा है कि वे अपना पद छोड़ देंगे लेकिन अब गंभीर ने कुछ ऐसा बयान दिया है, जिससे संकेत मिल रहे हैं कि वे शायद अपने कार्यकाल के बाद भी नजर आएंगे।

2028 ओलंपिक पर गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) की नजर

Gautam Gambhir के कोचिंग छोड़ने की डेट आई सामने, इस दिन टीम इंडिया से विदाई ले लेंगे अपने हेड कोच

हाल ही में टीम इंडिया के हेड गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) एक इवेंट में नजर आए, जहां उन्होंने बताया कि उनकी नजर 2028 में Los Angeles में होने वाले ओलंपिक गेम्स पर है, जिसमें क्रिकेट को भी इस बार शामिल किया गया है। क्रिकेट का खेल ओलंपिक में आखिरी बार 1900 में हुआ था और अब 128 साल में पहली बार दोबारा इस स्पोर्ट्स का रोमांच ग्लोबल इवेंट में देखने को मिलेगा। जो भी टीम अपने प्रदर्शन से फाइनल जीतेगी, उसे गोल्ड मेडल मिलेगा। ऐसे में गंभीर भी उत्साहित हैं और उन्होंने कहा कि वो ओलंपिक का हिस्सा होना पसंद करेंगे।

RevSportz द्वारा आयोजित इवेंट में गौतम गंभीर ने कहा,

“ओलंपिक बहुत महत्वपूर्ण हैं। ओलंपिक में अपने देश का प्रतिनिधित्व करना एक ऐसा सौभाग्य है जो बहुत कम लोगों को मिलता है। अगर मुझे उस यात्रा का हिस्सा बनने का अवसर मिलता है, तो मुझे बहुत खुशी होगी।”

टीम इंडिया के हेड कोच के रूप में गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ओलंपिक तक आ सकते हैं नजर

इवेंट के दौरान, जब गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) से पूछा गया कि क्या वो ओलंपिक अभियान में टीम इंडिया का मार्गदर्शन करने के लिए रहेंगे, तो उन्होंने बिल्कुल भी हिचकिचाहट नहीं दिखाई और कहा,

“बिल्कुल। ओलंपिक अभियान का हिस्सा बनना खास होता है। अगर मौका मिला तो मैं योगदान देना चाहूंगा।”

हालांकि, गंभीर ने यह भी कहा कि सिर्फ कोच से सफलता नहीं मिलती है, क्योंकि यह एक टीम गेम है और खिलाड़ियों से लेकर सपोर्ट स्टाफ तक का योगदान रहता है। उन्होंने आगे कहा,

“कोई भी कोच अकेले कुछ नहीं कर सकता। खिलाड़ी ही टूर्नामेंट जीतते हैं। मेरी भूमिका उनकी मदद करना, उनका मार्गदर्शन करना और उन्हें समर्थन देना है। सफलता ड्रेसिंग रूम में मौजूद हर किसी की है – खिलाड़ी, सहायक कर्मचारी, लॉजिस्टिक्स टीम, सहायक कोच। हर कोई योगदान देता है।”

टीम के कल्चर को लेकर गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने कही बड़ी बात

गौतम गंभीर ने यह भी कहा कि जब से उन्होंने हेड कोच का पद संभाला, तब से उनका उद्देश्य ऐसा माहौल तैयार करना है, जिसमें सभी पहले टीम के बारे में ध्यान दें। बाएं हाथ के पूर्व ओपनर ने कहा,

“पहले दिन से, मैंने कहा कि मैं सिर्फ टीम को मैच जीतने के बारे में सोचने देना नहीं चाहता। कभी-कभी जब आप केवल नतीजों के पीछे भागते हैं, तो आप अपने खेलने का अंदाज़ भूल जाते हैं। मैं चाहता हूं कि टीम एक निश्चित ब्रांड की क्रिकेट लगातार खेले। यदि तरीका सही है तो नतीजे भी आएंगे।”

FAQs

गौतम गंभीर कब तक टीम इंडिया के हेड कोच के रूप में नजर आ सकते हैं?
2028 ओलंपिक गेम्स
टीम इंडिया के हेड कोच के रूप में गौतम गंभीर ने अभी तक कितने ICC टाइटल जीते हैं?
2

यह भी पढ़ें: दुनिया की 10 टी20 लीग की ब्रांड वैल्यू का हुआ ऐलान, IPL की 32721 करोड़ तो PSL की मात्र 47 करोड़

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!