Georgia Wareham unbelievable boundary save in WPL 2024 reminds de Villiers superman catch

WPL 2024: भारत में इस समय वीमेंस प्रीमियर लीग का दूसरा सीजन खेला जा रहा है। उसी के तहत दिल्ली कैपिटल्स और आरसीबी मैच नंबर-7 में एक दूसरे के खिलाफ खेलने उतरी है। इस मैच की अगर बात करें तो आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। दिल्ली ने पहले खेलकर 194 रनों का स्कोर बनाया। उनकी पारी के दौरान आरसीबी की एक खिलाड़ी ने डब्लूपीएल 2024 (WPL 2024) का सबसे बेहतरीन छक्का रोककर सनसनी मचा दी है। फैंस को यह एबी डिविलियर्स की याद दिला रहा है।

WPL 2024 की सबसे बेहतरीन फील्डिंग

Georgia Wareham
Georgia Wareham

वीमेंस प्रीमियर लीग 2024 (WPL 2024) में दिल्ली कैपिटल्स और आरसीबी के बीच मुकाबला खेला रहा है। इस मैच के दौरान एक हैरतअंगेज वाकया हुआ। दरअसल यह दिल्ली की बैटिंग के दौरान हुआ। शेफाली वर्मा ने नादिने डी क्लर्क की एक गेंद पर मिड विकेट के ऊपर से छक्का लगाने का प्रयास किया। बल्ले से कनेक्शन इतना अच्छा था कि बॉल सीमा रेखा के बाहर जाने ही वाली थी। हालांकि बीच में जॉर्जिया वारेहम आ गई। बाउंड्री लाइन पर खड़ी इस खिलाड़ी ने हवा में कई फीट की छलांग लगाकर गेंद को मैदान के अंदर खींच लिया।

Advertisment
Advertisment

यह भी पढ़ें: WPL Points Table: UP से हारकर भी फ़ाइनल के करीब पहुंची मुंबई इंडियंस, अब इस समीकरण से कर रही क्वालीफाई

एबी डिविलियर्स के कैच की दिलाई याद

AB de Villiers
AB de Villiers

जॉर्जिया वारेहम (Georgia Wareham) ने वीमेंस प्रीमियर लीग 2024 (WPL 2024) में अद्भुत कारनामा कर दिखाया। उनके इस प्रयास की काफी सराहना की जा रही है। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो काफी वायरल हो रहा है। फैंस को उनका यह प्रयास देखकर आईपीएल 2018 में एबी डिविलियर्स (AB de Villiers) के कैच की याद आ गई। दरअसल आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला खेला जा रहा था। मोईन अली की गेंद पर एलेक्स हेल्स ने जोरदार शॉट खेला। बाउंड्री पर खड़े एबी ने एक हाथ से नामुमकिन कैच को मुमकिन बना दिया। इसके बाद विराट कोहली का रिएक्शन देखने बनता था।

 

यह भी पढ़ें: टीम इंडिया में बने 2 गुट, इन‌ खिलाड़ियों ने रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़ के खिलाफ बनाई अपनी अलग टीम, BCCI की बढ़ी टेंशन

Advertisment
Advertisment